1 September 2024 Current Affairs in Hindi

1 September 2024 Current Affairs in Hindi

इस पोस्ट में 1 September 2024 Current Affairs in Hindi अपडेट किये गए है। जिससे आप अपने एग्जाम की तैयारी के लिए Today current affairs in Hindi के बारे में जानकारी ले सकते है। daily Current Affairs के माध्यम से भारत देश विदेश में हो रही घटनाओ और गतिविधियों के बारे में पता चलता है जो हमारे सामान्य ज्ञान को बढ़ता है। सभी परीक्षाओ में करंट अफेयर्स से सम्बंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते है इसलिए यह करंट अफेयर्स परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए काफी सहायक होंगे।

1 September 2024 Current Affairs in Hindi

आज 1 September 2024 के महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स की जानकारी विस्तृत रूप में निचे दी गयी है:-

1 September 2024 Current Affairs in Hindi: अंतर्राष्ट्रीय करंट अफेयर्स 

  • हाल ही में राजनीतिक दिग्गज क्रिस लेहेन को चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी ओपनएआई ने अपना वैश्विक नीति का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। क्रिस लेहेन ओपनएआई टीम के सदस्य है।
  • हाल ही में फॉर्मूला वन टीम की घोषणा के अनुसार इतालवी किशोरी एंड्रिया किमी एंटोनेली मर्सिडीज में लुईस हैमिल्टन की जगह लेंगे। लुईस हैमिल्टन जो सात बार के विश्व चैंपियन है अब फेरारी के साथ मिलकर काम करेंगे।

1 September 2024 Current Affairs in Hindi : राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स 

  • हाल ही में 1989 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी धर्मेंद्र को दिल्ली के मुख्य सचिव के रूप में नियुक्त किया गया।
  • हाल ही में एशिया कंटेंट अवार्ड्स और ग्लोबल ओटीटी अवार्ड्स में संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘हीरामंडी’ को दो नामांकन मिले है।
  • पुडुचेरी में स्ट्रीट फूड फेस्टिवल शुरू हुआ। इसमें स्ट्रीट फूड फेस्टिवल और महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी के साथ 1 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा।
  • 26 वर्षीय गुलवीर सिंह जो एक आर्मी एथलीट है ने हाल ही में 63वीं राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों की 5000 मीटर दौड़ में नया रिकॉर्ड बनाया है। गुलवीर ने बहादुर सिंह के ओपन नेशनल रिकॉर्ड (13:52.72 सेकंड) से दो सौ सेकंड कम का समय लिया।
  • हाल ही में दिल्ली प्रीमियर लीग में अनुज रावत और सुजल सिंह ने 241 रन की ओपनिंग साझेदारी के साथ दूसरी सबसे बड़ी टी20 ओपनिंग साझेदारी का रिकॉर्ड बनाया है। अनुज रावत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के लिए आईपीएल में खेल चुके है।
  • हाल ही में कच्चे तेल पर सरकार ने अप्रत्याशित कर ₹1,850 प्रति टन निर्धारित किया है जोकि पहले ₹2,100 प्रति टन हुआ करता था। नई कर की दरें 31 अगस्त 2024 से लागू होगी। यह कर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (एसएईडी) के रूप में लगाया जाता है।
  • हाल ही में निटवियर प्रदर्शनी का 51वां संस्करण इंडिया निट फेयर एसोसिएशन (आईकेएफए) के द्वारा तिरुप्पुर में आयोजित किया जाएगा। यह संस्करण 4 से 6 सितंबर 2024 तक आयोजित किया जाएगा।
  • हाल ही में आलोक राज को बिहार का नए डीजीपी नियुक्त किया गया है। आलोक राज 1989 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी है और वर्तमान में सतर्कता जांच ब्यूरो बिहार पुलिस के महानिदेशक के पद पर कार्यरत है।
  • भारत की महिला निशानेबाज रुबीना फ्रांसिस ने पेरिस पैरालिंपिक 2024 में महिलाओं की एयर पिस्टल एसएच1 स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। यह भारत का पेरिस पैरालिम्पिक्स 2024 में निशानेबाजी में चौथा पदक है।

यह भी पढ़े: 1 September 2024 Current Affairs Quiz Hindi 

नोट:  सबसे पहले सबसे तेज सभी जरुरी करंट अफेयर्स हमारी वेबसाइट www.hindigkquestions पर अपडेट किये जाते है। ऐसी ही परीक्षा से सम्बंधित जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहे। आपको जानकारी कैसे लगी अपनी प्रतिक्रिया या कोई सुझाव हो तो जरूर हमारे साथ कमेंट बॉक्स में साँझा करे। पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करे ताकि सभी को अपना लक्ष्य प्राप्त करने सफलता हासिल हो।

धन्यवाद् ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *