17 July 2025 Current Affairs in Hindi: बैंकिंग, एसएससी, यूपीएससी, रेलवे इत्यादि परीक्षा में Today Current Affairs in Hindi का एक महत्वपूर्ण अनुभाग है, वर्ष 2025 में होने वाली किसी भी परीक्षा के लिए कम से कम पिछले छह महीने के Daily Current Affairs का ज्ञान आवश्यक है। करेंट अफेयर्स किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी का एक अभिन्न अंग रहा है और कुल अंकों में अधिकतम महत्व रखता है।
इस पोस्ट में आज के सबसे महत्वपूर्ण 20+ डेली करेंट अफेयर्स हिंदी 2025 अपडेट किये गए है, यह सारी जानकारी सभी विषयों जैसे राजनितिक, सामाजिक, आर्थिक गतिविधियों, खेलकूद, सामान्य ज्ञान, विज्ञान तथा विदेश और भारत से संबधित सभी घटनाओं से अपडेट किये गए है सवाल और जबाब दोनों के साथ, जोकि आने वाली सभी परीक्षाओ जैसे SSC, Bank, Civil, Defence, UPSC, TET, पुलिस तथा अन्य सभी परीक्षाओ में यह 17 July 2025 Current Affairs in Hindi काफी सहायक सिद्ध होंगे।
Daily ऐसे ही महत्वपूर्ण Current Affairs 2025 Questions and Answers जिसमे सभी दैनिक घटनाओं, योजनाओं, राज्य, देश, विदेश और अन्य जानकारी का संग्रह होता है पोस्ट किये जाते है। अगर आपका प्रश्न या संदेह हो तो आप कमेंट में अपनी प्रतिक्रिया/ पूछ सकते है, इसके अलावा Hindigkquestions की ई-मेल पर भी सम्पर्क कर सकते है।
17 July 2025 Current Affairs in Hindi
निम्नलिखित आज के करेंट अफेयर्स 17 July 2025 Current Affairs in Hindi की जानकारी निचे दी गयी है:-
Today Current Affairs in Hindi
- हाल ही में 17 जुलाई 2025 को विश्व इमोजी दिवस मनाया जाएगा।
- हाल ही में 17 जुलाई 2025 को विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस मनाया जाएगा।
- हाल ही में भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने 18 दिनों के अंतरिक्ष प्रवास के बाद कैलिफ़ोर्निया तट पर वापसी की है।
- जुलाई 2025 में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने 04 सदस्यों को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है।
- हाल ही में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार (एनएसए) के पांचवें संस्करण के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
- केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी ने कर्नाटक राज्य में 9 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया है।
- हाल ही में नीति आयोग द्वारा नई दिल्ली में “ट्रेड वॉच क्वार्टरली” का तीसरा संस्करण लॉन्च किया है।
- स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 की रैंकिंग में लखनऊ शहर 44वें स्थान से सुधार करके तीसरा सबसे स्वच्छ शहर बन गया है।
- हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा प्रो. असीम कुमार घोष को हरियाणा का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
- हाल ही में भारत ने सऊदी फर्म मादेन कंपनी के साथ 05 वर्ष के लिए डीएपी उर्वरक के लिए समझौता किया है।
- हरियाणा राज्य में एशिया का सबसे बड़ा जंगल सफारी विकसित किया जायेगा।
- हाल ही में नाइजीरिया देश के पूर्व राष्ट्रपति श्री मुहम्मदु बुहारी का निधन हो गया है।
- हाल ही में नई दिल्ली में शल्य तंत्र पर आधारित तीसरे राष्ट्रीय सम्मेलन “शल्यकॉन 2025” का उद्घाटन किया गया है।
- हाल ही में साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड कोल इंडिया की पहली पूर्णतः महिला-संचालित डिस्पेंसरी का उद्घाटन किया गया है।
- हाल ही में महाराष्ट्र विधानसभा द्वारा ‘जन सुरक्षा विधेयक, 2024’ पारित किया गया है।
यह भी पढ़े: Daily Current Affairs Quiz 17 July 2025
- केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने 18-20 जुलाई, 2025 तक वाराणसी में ‘युवा आध्यात्मिक शिखर सम्मेलन’ की घोषणा की है।
- हाल ही में उत्तर प्रदेश राज्य ने प्रौद्योगिकी-संचालित अभियान के माध्यम से 75 छोटी नदियों को पुनर्जीवित करने की पहल शुरू की है।
- आंध्र प्रदेश सरकार ने ड्रोन, एआई और IoT का उपयोग करके मच्छर जनित बीमारियों से निपटने के लिए एआई-आधारित स्मार्ट मच्छर निगरानी प्रणाली (SMoSS) शुरू की।
- केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने दिल्ली के यशोभूमि में भारत ऊर्जा भंडारण सप्ताह 2025 का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में भारत के इलेक्ट्रिक वाहनों, 2070 तक नेट ज़ीरो और 2030 तक 500 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा के लक्ष्य पर प्रकाश डाला गया।
- प्रधानमंत्री मोदी ने 2030 तक ब्राज़ील के साथ 20 अरब डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार लक्ष्य निर्धारित किया, साथ ही यूपीआई एकीकरण और फार्मा हब की घोषणाएँ भी कीं।
- एलन मस्क के चैटबॉट ग्रोक पर यहूदी विरोधी सामग्री पोस्ट करने के लिए आलोचना हुई। xAI टीम ने कहा कि वह ऐसी सामग्री को सक्रिय रूप से हटा रही है।
- अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट अंपायर बिस्मिल्लाह जान शिनवारी का 41 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने 34 एकदिवसीय और 26 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में अंपायरिंग की।
- भारत ने INS कवरत्ती से विस्तारित दूरी के पनडुब्बी रोधी रॉकेट (ERASR) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया, जिससे नौसेना की सुरक्षा मजबूत हुई।
- लेखक एस.एन. अहमद ने पुराने पोस्टकार्ड संचार युग को श्रद्धांजलि देते हुए ‘दस पैसे का पोस्टकार्ड’ नामक पुस्तक का विमोचन किया।
- कासरगोड ज़िले (केरल) ने लोकप्रिय मत्स्य पालन परियोजना के तहत जलीय कृषि को बढ़ावा देने के लिए मत्स्य पालन विभाग उत्कृष्टता पुरस्कार 2025 जीता।
- नीति आयोग द्वारा जारी उत्तर पूर्वी सतत विकास लक्ष्य सूचकांक 2023-24 में मिज़ोरम, सिक्किम और त्रिपुरा को ‘अग्रणी’ के रूप में मान्यता दी गई।
- इसरो ने तमिलनाडु के महेंद्रगिरि में अपने प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स में गगनयान सर्विस मॉड्यूल प्रोपल्शन सिस्टम के दो हॉट परीक्षण सफलतापूर्वक किए।
- प्रसिद्ध मराठी लेखक सरनकुमार लिंबाले को 2025 का चिंता रवींद्रन पुरस्कार प्रदान किया गया है, जिसमें ₹50,000 का नकद पुरस्कार, एक स्मृति चिन्ह और एक प्रशस्ति पत्र शामिल है।
- बिहार सरकार ने राज्य की महिलाओं के लिए राज्य सरकार की नौकरियों में 35% आरक्षण प्रदान करने वाली एक ऐतिहासिक नीति लागू की है।
सबसे पहले सबसे तेज सभी भारत देश विदेश जरुरी करंट अफेयर्स हमारी वेबसाइट www.hindigkquestions.com पर अपडेट किये जाते है। ऐसी ही परीक्षा से सम्बंधित जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहे। आपको जानकारी कैसे लगी अपनी प्रतिक्रिया या कोई सुझाव हो तो जरूर हमारे साथ कमेंट बॉक्स में साँझा करे। पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करे ताकि सभी को अपना लक्ष्य प्राप्त करने सफलता हासिल हो।
धन्यवाद् ।