2 September 2024 Current Affairs in Hindi

2 September 2024 Current Affairs in Hindi

इस पोस्ट में 2 September 2024 Current Affairs in Hindi अपडेट किये गए है। जिससे आप अपने एग्जाम की तैयारी के लिए Today current affairs in Hindi के बारे में जानकारी ले सकते है। daily Current Affairs के माध्यम से भारत देश विदेश में हो रही घटनाओ और गतिविधियों के बारे में पता चलता है जो हमारे सामान्य ज्ञान को बढ़ता है। सभी परीक्षाओ में करंट अफेयर्स से सम्बंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते है इसलिए यह करंट अफेयर्स परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए काफी सहायक होंगे।

2 September 2024 Current Affairs in Hindi

आज 2 September 2024 के महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स की जानकारी विस्तृत रूप में निचे दी गयी है:-

2 September 2024 Current Affairs in Hindi: अंतर्राष्ट्रीय करंट अफेयर्स 

  • हाल ही में आयोजित अरब आर्थिक और सामाजिक परिषद के 114वें सत्र की अध्यक्षता यूएई ने की है। यह सत्र 1 सितंबर से 5 सितंबर तक अरब लीग के महासचिवालय के मुख्यालय में जारी रहेगा। इस सत्र में विभिन्न देशों के मंत्री, अधिकारी और विशेषज्ञ भाग लेंगे।
  • उच्च स्तरीय वार्ता के दौरान सीओपी 29 प्रेसीडेंसी एक प्रमुख पहल बाकू ग्लोबल क्लाइमेट ट्रांसपेरेंसी प्लेटफार्म (बीटीपी) का शुभारंभ करेगी। इसका मुख्य उद्देश्य पार्टियों का विश्वास बढ़ाना, बीटीआर तैयार करना और 2024 में ईटीएफ लागू करने में समर्थन करना है।
  • हाल ही में सामी मोडक ने पोर्ट ऑफ लंदन अथॉरिटी पुरस्कार जीता। सामी मोडक ने इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड शिपब्रोकर्स (आईसीएस), लंदन द्वारा आयोजित प्रोफेशनल क्वालिफाइंग एग्जाम (पीक्यूई) में सर्वोच्च स्कोर कर पुरस्कार जीता।
  • हाल ही में म्यांमार एक व्यापक जनसंख्या और आवास जनगणना सटीक जनसंख्या आंकड़े प्राप्त करने के लिए आयोजित करेगा। 1 से 15 अक्टूबर तक आगामी राष्ट्रव्यापी जनसंख्या एवं आवास जनगणना आयोजित की जाएगी।

2 September 2024 Current Affairs in Hindi : राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स 

  • हाल ही में रेडियो विष्णु 90.4 द्वारा सबसे लंबे प्रसारण का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया। श्री विष्णु इंजीनियरिंग कॉलेज फॉर विमेन (एसवीईसीडब्ल्यू) के रेडियो विष्णु 90.4 ने 72 घंटे 30 मिनट और 30 सेकंड का सबसे लंबा प्रसारण किया।
  • केरल पर्यटन को लगातार तीसरी बार इंटरनेशनल सेंटर फॉर रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म, इंडिया फाउंडेशन (आईसीआरटी इंडिया) गोल्ड अवार्ड से सम्मानित किया गया। स्थानीय समुदाय को रोजगार और कौशल प्रदान करने के लिए यह अवार्ड प्रदान किया गया है।
  • हाल ही में शारदा मुरलीधरन को केरल के मुख्य सचिव का पदभार सौंपा गया। इससे पहले शारदा मुरलीधरन अतिरिक्त मुख्य सचिव (योजना एवं आर्थिक मामले) के पद पर कार्यरत थी। वह वी. वेणु की जगह पर कार्यरत होंगी।
  • हाल ही में वीर सावरकर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पोर्ट ब्लेयर से 16 नवंबर को पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू होगी। पहली उड़ान एयर एशिया की भरी जाएगी।
  • हाल ही में एयर मार्शल तेजिंदर सिंह को वायुसेना के उप प्रमुख के पद पर नियुक्त किया गया। तेजिंदर सिंह को 2007 में वायु सेना पदक और 2022 में अति विशिष्ट सेवा पदक से नवाजा गया है। 4500 घंटों से अधिक उड़ान के अनुभव के साथ वह श्रेणी ‘ए’ उड़ान प्रशिक्षक हैं।
  • हाल ही में बायोई3 नीति 2024 केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई है। यह नीति देश में उच्च प्रदर्शन वाले जैव-विनिर्माण और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के लिए उद्योग को प्रोत्साहित करेगी।
  • 19 वर्षीय भारतीय एथलीट हिमांशी टोकस ने हाल ही में दक्षिण कोरिया के मुंगयोंग में आयोजित एशियाई कैडेट और जूनियर जूडो चैंपियनशिप में महिलाओं की 63 किलोग्राम स्पर्धा में रजत पदक जीता।
  • हाल ही में विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 17 वर्षीय भारतीय धावक आरती ने महिलाओं की 10000 मीटर रेस वॉक स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।
  • हाल ही में कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंस (IHRD) कंथल्लूर को सर्वश्रेष्ठ जैव विविधता परिसर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इडुक्की के मरयूर में कंथल्लूर स्थित यह कॉलेज वृक्ष संरक्षण प्रयासों, पारंपरिक बाजरा के बगीचों और एक समृद्ध चंदन के बाग के लिए विख्यात है।
  • हाल ही में रविवार को बेंगलुरु के बीईएमएल कॉम्प्लेक्स में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट को लॉन्च किया।

यह भी पढ़े: 2 September 2024 Current Affairs Quiz Hindi 

नोट:  सबसे पहले सबसे तेज सभी जरुरी करंट अफेयर्स हमारी वेबसाइट www.hindigkquestions पर अपडेट किये जाते है। ऐसी ही परीक्षा से सम्बंधित जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहे। आपको जानकारी कैसे लगी अपनी प्रतिक्रिया या कोई सुझाव हो तो जरूर हमारे साथ कमेंट बॉक्स में साँझा करे। पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करे ताकि सभी को अपना लक्ष्य प्राप्त करने सफलता हासिल हो।

धन्यवाद् ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *