27 April 2025 Current Affairs in Hindi: बैंकिंग, एसएससी, यूपीएससी, रेलवे इत्यादि परीक्षा में Today Current Affairs in Hindi का एक महत्वपूर्ण अनुभाग है, वर्ष 2025 में होने वाली किसी भी परीक्षा के लिए कम से कम पिछले छह महीने के Daily Current Affairs का ज्ञान आवश्यक है। करेंट अफेयर्स किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी का एक अभिन्न अंग रहा है और कुल अंकों में अधिकतम महत्व रखता है।
इस पोस्ट में आज के सबसे महत्वपूर्ण 20+ डेली करेंट अफेयर्स हिंदी 2025 अपडेट किये गए है, यह सारी जानकारी सभी विषयों जैसे राजनितिक, सामाजिक, आर्थिक गतिविधियों, खेलकूद, सामान्य ज्ञान, विज्ञान तथा विदेश और भारत से संबधित सभी घटनाओं से अपडेट किये गए है सवाल और जबाब दोनों के साथ, जोकि आने वाली सभी परीक्षाओ जैसे SSC, Bank, Civil, Defence, UPSC, TET, पुलिस तथा अन्य सभी परीक्षाओ में यह 27 April 2025 Current Affairs in Hindi काफी सहायक सिद्ध होंगे।
Daily ऐसे ही महत्वपूर्ण Current Affairs 2025 Questions and Answers जिसमे सभी दैनिक घटनाओं, योजनाओं, राज्य, देश, विदेश और अन्य जानकारी का संग्रह होता है पोस्ट किये जाते है। अगर आपका प्रश्न या संदेह हो तो आप कमेंट में अपनी प्रतिक्रिया/ पूछ सकते है, इसके अलावा Hindigkquestions की ई-मेल पर भी सम्पर्क कर सकते है।
27 April 2025 Current Affairs in Hindi
निम्नलिखित आज के करेंट अफेयर्स 27 April 2025 Current Affairs in Hindi की जानकारी निचे दी गयी है:-
Today Current Affairs in Hindi
- हाल ही में 27 अप्रैल 2025 को पूरे विश्व में विश्व तापीर दिवस मनाया जाएगा।
- हाल ही में 27 अप्रैल 2025 को पूरे विश्व में विश्व डिज़ाइन दिवस मनाया जाएगा।
- हाल ही में, अमरावती में भारत के पहले क्वांटम कंप्यूटिंग गांव पर बैठक आयोजित हुई है।
- हाल ही में भारतीय तटरक्षक बल ने बंगाल की खाड़ी में अपना क्षेत्रीय स्तर का खोज और बचाव अभ्यास शुरू किया है।
- हाल ही में आत्मनिर्भर भारत का निर्माण स्वामित्व योजना के 05 वर्ष पूरे हुए है।
- हाल ही में भारत ने वर्ष 2026 तक अत्यधिक संक्रामक वायरल रोग खसरा और रूबेला को समाप्त करने का लक्ष्य रखा है।
- प्रधानमंत्री मोदी केरल में विझिंजम अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह का उद्धाटन करेंगे।
- हेनले एंड पार्टनर्स की वर्ल्ड वेल्थ रिपोर्ट 2025 के अनुसार, मोनाको अंतर्राष्ट्रीय शहर दुनिया का सबसे महंगा शहर है।
- भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सभी बैंकों को 31 अक्टूबर 2025 तक ‘.bank.in’ डोमेन पर स्थानांतरित करने का निर्देश दिया है।
- हाल ही में राष्ट्रीय इस्पात नीति के तहत भारत ने वर्ष 2030 तक 300 मिलियन टन इस्पात उत्पादन का लक्ष्य रखा है।
- हाल ही में चीन ने दुनिया का पहला 10-गीगाबिट ( 10G ) ब्रॉडबैंड नेटवर्क लॉन्च किया है।
- ‘विश्व बौद्धिक संपदा दिवस’ 26 अप्रैल को मनाया जाता है।
- कुमार मंगलम बिड़ला को ‘लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार 2025’ से सम्मानित किया जाएगा।
- स्टैनफोर्ड एआई इंडेक्स 2025 के अनुसार, अमेरिका कुल एआई निवेश के आधार पर शीर्ष स्थान पर है।
- हाल ही में चीन ने अपना ‘शेनझोउ-20’ मिशन लॉन्च किया है।
यह भी पढ़े: Daily Current Affairs Quiz 27 April 2025
- हाल ही में भारत सरकार ने पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि को निलंबित करने की घोषणा की है।
- जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ई-सेहत ऐप लॉन्च किया, जो केंद्र शासित प्रदेश के लोगों की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए बनाया गया एक व्यापक वन-स्टॉप डिजिटल समाधान है। ऐप एक स्मार्ट ई-स्वास्थ्य समाधान है जो स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों के लिए टेली-निदान की पेशकश करता है।
- केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने विश्व टीकाकरण सप्ताह (24-30 अप्रैल) के पहले दिन राष्ट्रीय शून्य खसरा-रूबेला उन्मूलन अभियान 2025-26 का वर्चुअली शुभारंभ किया, जो 2026 तक खसरा और रूबेला को खत्म करने के भारत के लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
- राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस भारत में पंचायती राज व्यवस्था का राष्ट्रीय दिवस है जिसे पंचायती राज मंत्रालय द्वारा प्रतिवर्ष 24 अप्रैल को मनाया जाता है। पहला राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस, जिसे पंचायती राज दिवस भी कहा जाता है, 2010 में मनाया गया था। इसे आधिकारिक तौर पर तत्कालीन प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह द्वारा घोषित किया गया था। पंचायती राज की व्यवस्था 1992 में और अधिक संरचित हो गई जब भारतीय संसद ने इसे औपचारिक समर्थन देने के लिए एक कानून पारित किया। इस कानून को 73वाँ संविधान संशोधन अधिनियम कहा गया।
- केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने प्रदूषण सूचकांक के आधार पर अपने संशोधित औद्योगिक वर्गीकरण के हिस्से के रूप में “नीली श्रेणी” की शुरुआत की। यह नया वर्गीकृत रंग विशेष रूप से आवश्यक पर्यावरणीय सेवाओं जैसे कि अपशिष्ट-से-ऊर्जा संयंत्र और संपीड़ित बायोगैस सुविधाओं के लिए नामित किया गया है।
- मुंबई में भारत के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल ने हाल ही में केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल द्वारा एक क्रूज जहाज को हरी झंडी दिखाकर अपना परिचालन शुरू किया।
- आईआईटी बॉम्बे के शोधकर्ताओं ने एक अद्वितीय मेजबान प्रोटीन की पहचान की है जो कीटाणुओं को नुकसान पहुँचाने से पहले ही उन्हें नष्ट करके मानव प्रतिरक्षा प्रणाली में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
- स्लोवाकिया राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की यात्रा के दौरान जेसीबीएल समूह के माध्यम से भारत के साथ रक्षा समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर करने वाला पहला देश बन गया।
- यूएनसीटीएडी की “व्यापार और विकास दूरदर्शिता 2025” रिपोर्ट के अनुसार, भारत के 2025 में 6.5% की दर से बढ़ने की उम्मीद है, जिससे दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था के रूप में अपनी स्थिति बनाए रखेगा।
- जसप्रीत बुमराह और स्मृति मंधाना को विजडन क्रिकेटर्स अल्मनैक द्वारा क्रमशः विश्व के अग्रणी पुरुष और महिला क्रिकेटरों का नाम दिया गया है।
- बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे को प्रतिष्ठित फ्रांसीसी लक्जरी फैशन हाउस, चैनल के लिए भारत से पहली ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है।
- महाराष्ट्र के सतारा जिले में कराड ने एक सफल सैनिटरी अपशिष्ट प्रबंधन मॉडल को लागू किया है, जिसमें सैनिटरी और बायोमेडिकल कचरे का 100% पृथक्करण, संग्रह और निपटान हासिल किया गया है।
- भारत सरकार ने कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमलों के कड़े जवाब में पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया है। सिंधु जल संधि पर भारत और पाकिस्तान के बीच 1960 में विश्व बैंक की मध्यस्थता से हस्ताक्षर किए गए थे। सिंधु नदी और इसकी पांच सहायक नदियों को भारत और पाकिस्तान के बीच विभाजित किया गया था।
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के मधुबनी में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर 2025 के राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार के गोपालगंज जिले के हथुआ में रेल अनलोडिंग सुविधा के साथ एलएनजी (तरलीकृत प्राकृतिक गैस) बॉटलिंग संयंत्र की आधारशिला भी रखी।
सबसे पहले सबसे तेज सभी भारत देश विदेश जरुरी करंट अफेयर्स हमारी वेबसाइट www.hindigkquestions.com पर अपडेट किये जाते है। ऐसी ही परीक्षा से सम्बंधित जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहे। आपको जानकारी कैसे लगी अपनी प्रतिक्रिया या कोई सुझाव हो तो जरूर हमारे साथ कमेंट बॉक्स में साँझा करे। पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करे ताकि सभी को अपना लक्ष्य प्राप्त करने सफलता हासिल हो।
धन्यवाद् ।