28 August 2024 Current Affairs in Hindi

28 August 2024 Current Affairs in Hindi

इस पोस्ट में 28 August 2024 Current Affairs in Hindi अपडेट किये गए है। जिससे आप अपने एग्जाम की तैयारी के लिए Today current affairs in Hindi के बारे में जानकारी ले सकते है। daily Current Affairs के माध्यम से भारत देश विदेश में हो रही घटनाओ और गतिविधियों के बारे में पता चलता है जो हमारे सामान्य ज्ञान को बढ़ता है। सभी परीक्षाओ में करंट अफेयर्स से सम्बंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते है इसलिए यह करंट अफेयर्स परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए काफी सहायक होंगे।

Table of Contents

28 August 2024 Current Affairs in Hindi

आज 28 August 2024 के महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स की जानकारी विस्तृत रूप में निचे दी गयी है:-

28 August 2024 Current Affairs in Hindi: अंतर्राष्ट्रीय करंट अफेयर्स 

सुई रहित कोविड-19 इंट्रानैसल बूस्टर वैक्सीन इंडियन इम्यूनोलॉजिकल्स लिमिटेड ने ऑस्ट्रेलियाई विश्वविद्यालय के सहयोग से विकसित की

  • कोडोन डीओप्टिमाइजेशन तकनीक द्वारा लाइव-एटेन्यूएटेड बूस्टर को विकसित किया गया है।
  • हैदराबाद स्थित वैक्सीन निर्माता इंडियन इम्यूनोलॉजिकल्स लिमिटेड (आईआईएल) ने ऑस्ट्रेलिया के ग्रिफिथ विश्वविद्यालय के साथ मिलकर SARS-CoV-2 के विरूद सुई-मुक्त इंट्रा-नासल बूस्टर वैक्सीन विकसित की है।
  • वर्तमान में इंडियन इम्यूनोलॉजिकल्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक आनंद कुमार है।

टोरंटो फिल्म फेस्टिवल 2024 में राज कपूर की मशहूर फिल्म ‘आवारा’ का 4K रेस्टोरेशन

  • राज कपूर की मशहूर फिल्म ‘आवारा’ का वर्ल्ड प्रीमियर टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (TIFF) 2024 में क्लासिक्स सेक्शन में 4K रेस्टोरेशन होगा।
  • नेशनल फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के आधिकारिक अकाउंट के द्वारा इसकी घोषणा की गई है।
  • राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) और भारतीय राष्ट्रीय फिल्म अभिलेखागार द्वारा इसका नेतृत्व किया गया है।

ऑस्ट्रेलिया ने वर्ष 2025 के लिए अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थियों के नामांकन की सीमा 2,70,000 निर्धारित की

  • 27 अगस्त, 2024 को ऑस्ट्रेलिया के शिक्षा मंत्रालय ने 2025 में केवल 2,70,000 विदेशी छात्रों को स्वीकार करने की सीमा निर्धारित की है।
  • “अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा क्षेत्र की अखंडता और स्थिरता को मजबूत करने के प्रयास में” यह निर्णय लिया गया है।
  • मार्च में जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 30 सितंबर, 2023 तक शुद्ध आव्रजन 60% बढ़कर रिकॉर्ड 5,48,800 लोगों तक पहुंच गया है।

भारत में अमेज़न ने AI-संचालित शॉपिंग असिस्टेंट चैटबॉट रुफ़स लॉन्च किया

  • अमेज़न ने AI-संचालित शॉपिंग असिस्टेंट चैटबॉट रुफ़स को भारत में लॉन्च किया है।
  • रुफ़स एक “नया जनरेटिव एआई-संचालित संवादात्मक खरीदारी सहायक” है जो अमेज़न का उपयोग करने वाले भारतीय खरीदार उत्पाद सिफारिशें, सलाह, अपडेट प्राप्त करने और विशिष्ट आवश्यकताओं को समझने में मदद करता है।
  • अमेज़न नई जनरेशन एआई तकनीक को अपने परिचालन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनाना चाहता है।

28 August Current Affairs in Hindi : राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स 

कार्तिक वेंकटरमन ने त्रिकोणीय मुकाबले में 61वीं राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप खिताब जीता

  •  61वीं राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप खिताब कार्तिक वेंकटरमन ने जीता है।
  • पहले स्थान पर कार्तिक, दूसरे स्थान पर गांगुली और तीसरे स्थान पर नीलाश साहा रहे।
  • गांगुली को सातवीं बार राष्ट्रीय चैंपियनशिप मिल जाती, लेकिन उन्हें लगातार चौथे ड्रॉ से संतोष करना पड़ा।
  • कार्तिक का स्कोर 78 था, जबकि गांगुली का 77.5 था।

भारतीय स्वास्थ्य सेवा कंपनी सीमेंस हेल्थिनियर्स ने एमपॉक्स डिटेक्शन आरटी-पीसीआर किट विकसित की

  • भारत ने स्वदेशी एमपॉक्स डिटेक्शन आरटी-पीसीआर किट विकसित की है। केंद्रीय सुरक्षा औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) द्वारा कंपनी को विनिर्माण की मंजूरी मिल गई है।
  • एमपॉक्स (पुराना नाम मंकीपॉक्स) जिसे विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा एक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया गया है उसके लिए इस स्वदेसी किट की विकसित किया गया है।
  • एमपॉक्स पश्चिमी, मध्य और पूर्वी अफ्रीकी देशों पाकिस्तान, थाईलैंड और अन्य एशियाई देशों में तेजी से फैल रहा है।

यह भी पढ़े: 28 August 2024 Current Affairs Quiz in Hindi 

स्वीडिश डीजे एलेसो को सनबर्न गोवा ने संस्करण 2024 के लिए पहला हेडलाइनर घोषित किया

  • स्वीडिश डीजे एलेसो को इलेक्ट्रॉनिक डांस म्यूजिक (ईडीएम) फेस्टिवल सनबर्न गोवा ने अपने 2024 संस्करण के लिए अपना पहला हेडलाइनर घोषित किया है।
  • भारतीय और पश्चिमी संगीत प्रभावों के अनूठे मिश्रण के लिए प्रसिद्ध ईडीएम पावरहाउस केएसएचएमआर भी इस संस्करण में शामिल होंगे।
  • महोत्सव 28 से 30 दिसंबर, 2024 तक चलेगा।

महिला टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम की कप्तान होंगी हरमनप्रीत कौर

  • महिला टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है जिसमे टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर होगी।
  • स्मृति मंधाना को उप कप्तान बनाया गया है।
  • तीन अक्टूबर से संयुक्त अरब अमीरात में महिला टी-20 विश्व कप का आगाज किया जाएगा।
  • घोषित 15 सदस्यीय टीम में यास्तिका भाटिया और स्पिन ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल को भी फिटनेस के आधार पर टीम में शामिल किया गया है।

One Liner 28 August 2024 Current Affairs in Hindi

  • आरबीआई गवर्नर की अध्यक्षता वाली छह सदस्यीय मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने 4:2 बहुमत से बेंचमार्क रेपो दर को लगातार आठवीं बार 6.5% पर अपरिवर्तित रखने का निर्णय लिया।
  • राज्य के पहले भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी रॉबिन हिबू को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के रूप में पदोन्नत किया गया है।
  • एनवीडिया ने एप्पल को पछाड़कर दुनिया की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई है, चिप निर्माता के शेयरों की भारी मांग के कारण इसका मूल्यांकन 3 ट्रिलियन डॉलर से अधिक हो गया है।
  • भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और विप्रो 3डी ने ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी) के चौथे चरण को शक्ति प्रदान करने के लिए 3डी-मुद्रित रॉकेट इंजन, पीएस4 का सफलतापूर्वक निर्माण किया है।
  • अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) ने प्रशिक्षक नर सिंह को आजीवन उपलब्धि के लिए दिलीप बोस पुरस्कार से सम्मानित किया है। 2002 में, अखिल भारतीय टेनिस संघ ने दिलीप बोस लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार की स्थापना की।
  • हैदराबाद आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की संयुक्त राजधानी नहीं रहा, जो तेलंगाना राज्य के 10वें स्थापना दिवस को चिह्नित करता है।
  • नासा और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) चंद्रमा के लिए एक मानकीकृत समय प्रणाली बनाने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। यह पहल, आर्टेमिस कार्यक्रम का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य विभिन्न देशों और निजी संस्थाओं से चंद्र मिशनों का समन्वय करना है।
  • ताइवान एथलेटिक्स ओपन 2024 में, भारतीय दल ने तीन स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक सहित सात पदकों के साथ अभियान का समापन किया। महिलाओं की लंबी कूद में नयना जेम्स ने स्वर्ण पदक जीता। पुरुषों की 800 मीटर दौड़ में भारत के अंकेश चौधरी ने स्वर्ण पदक जीता जबकि उनके हमवतन सोमनाथ चौहान ने रजत पदक जीता। पुरुषों की पोल वॉल्ट में देव मीना ने रजत पदक जीता।
  • बिहार के दो आर्द्रभूमि – नागी और नकटी पक्षी अभयारण्य – को रामसर कन्वेंशन के तहत अंतरराष्ट्रीय महत्व के आर्द्रभूमि की वैश्विक सूची में जोड़ा गया है। इसके साथ, देश में रामसर साइटों की कुल संख्या बढ़कर 82 हो गई।
  • हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं और विकलांग बच्चों के माता-पिता को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए एक नई योजना, “मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना” को मंजूरी दी ताकि उनके बच्चों की शिक्षा और कल्याण को सक्षम बनाया जा सके।

यह भी पढ़े: 

ऐसी ही परीक्षा से सम्बंधित जानकारी के लिए हुमारे साथ जुड़े रहे। आपको जानकारी कैसे लगी अपनी प्रतिक्रिया या कोई सुझाव हो तो जरूर हमारे साथ कमेंट बॉक्स में साँझा करे। पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करे ताकि सभी को अपना लक्ष्य प्राप्त करने सफलता हासिल हो।

धन्यवाद् ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *