29 September 2024 Current Affairs in Hindi

29 September 2024 Current Affairs in Hindi

29 September 2024 Current Affairs in Hindi  इस पोस्ट में अपडेट किये गए है। जिससे आप अपने एग्जाम की तैयारी के लिए Today current affairs in Hindi के बारे में जानकारी ले सकते है। Current Affairs के माध्यम से भारत देश विदेश में हो रही घटनाओ और गतिविधियों के बारे में पता चलता है जो हमारे सामान्य ज्ञान को बढ़ता है। सभी परीक्षाओ में करंट अफेयर्स से सम्बंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते है इसलिए यह करंट अफेयर्स परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए काफी सहायक होंगे।

29 September 2024 Current Affairs in Hindi

आज 29 September 2024 के महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स की जानकारी विस्तृत रूप में निचे दी गयी है:-

29 September 2024 International Current Affairs in Hindi : अंतर्राष्ट्रीय करंट अफेयर्स 

  • हाल ही में हर वर्ष की तरह 26 सितंबर 2024 को दुनियाभर में ‘विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस’ मनाया गया।
  • हाल ही में हर वर्ष की तरह 28 सितंबर 2024 को दुनियाभर में ‘विश्व समुद्री दिवस’ मनाया गया। 2024 के लिए समुद्री दिवस का विषय: “भविष्य को दिशा तय करना: सुरक्षा सर्वप्रथम!” है।
  • हाल ही में हर वर्ष की तरह 28 सितंबर 2024 को दुनियाभर में ‘विश्व रेबीज दिवस’ मनाया गया। 2024 के लिए रेबीज दिवस का विषय: “ब्रेकिंग रेबीज बाउंड्रीज” है।
  • अमरीका, फ्रांस और उनके कुछ सहयोगी देशों ने इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच लड़ाई बढ़ने के बाद ‘इजरायल-लेबनान सीमा’ पर 21 दिनों के तत्काल संघर्षविराम का आह्वान किया है।
  • इस वर्ष के जलवायु परिवर्तन सम्मेलन, COP29 के मेजबान, अज़रबैजान ने विकासशील देशों के लिए एक नया जलवायु कोष शुरू करने का प्रस्ताव रखा है। इस कोष को जीवाश्म ईंधन उत्पादक देशों और कंपनियों के “स्वैच्छिक” योगदान के माध्यम से वित्तपोषित किया जा सकता है।
  • हाल ही में नीदरलैंड में भारत का राजदूत कुमार तुहिन को नियुक्त किया गया।
  • ऑस्ट्रेलियाई थिंक टैंक लोवी इंस्टीट्यूट द्वारा हाल ही में जारी एशियाई पावर इंडेक्स रिपोर्ट 2024 के अनुसार, भारत संयुक्त राज्य अमेरिका के बाद एशिया में तीसरा सबसे शक्तिशाली देश है।

29 September 2024 National Current Affairs in Hindi : राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

  • हाल ही में हर वर्ष की तरह 28 सितंबर 2024 को भारत में ‘गनर्स दिवस’ मनाया गया। गनर्स दिवस भारतीय सेना की आर्टिलरी रेजीमेंट के स्थापना (28 सितंबर 1827) दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • ‘गुणवत्‍ता आश्‍वासन महानिदेशालय’ 27 सितंबर को अपना 68वां स्‍थापना दिवस मना रहा है। रक्षा मंत्रालय के रक्षा उत्‍पादन विभाग के तत्‍वावधान में इसका आयोजन किया जा रहा है।
  • केंद्र सरकार ने ‘परिवर्तनशील महंगाई भत्‍ते’ में संशोधन करके न्‍यूनतम वेतन दर में बढ़ोत्तरी करने की घोषणा की है। बता दें कि नई वेतन दरें पहली अक्‍तूबर से लागू होंगी।
  • हाल ही में ‘तेलंगाना सरकार’ ने इंजीनियरिंग स्नातकों के लिए इंटर्नशिप पाठ्यक्रम शुरू करने की योजना बनाई है।
  • हाल ही में भारतीय वायुसेना के नए उप-प्रमुख फाइटर पायलट ‘एयर मार्शल सुजीत पुष्पाकर धारकर’ बनेंगे।
  • हाल ही में आयोजित आईबीएसएफ विश्व पुरुष- सिक्स रेड स्नूकर चैंपियनशिप भारत के ‘कमल चावला’ ने जीती है।
  • महाराष्ट्र सरकार ने पुणे हवाई अड्डे का नाम बदलकर जगद्गुरु संत तुकाराम महाराज हवाई अड्डा रखने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, यह निर्णय कैबिनेट की बैठक में लिया गया।
  • हाल ही में रिपोर्ट के अनुसार अनुसूचित जनजातियों (एसटी) के खिलाफ अत्याचार में उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक 12,287 मामले (23.78%) थे, उसके बाद राजस्थान में 8,651 मामले (16.75%) और मध्य प्रदेश में 7,732 मामले (14.97%) थे।
  • हाल ही में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा अभिनेता/नर्तक श्रेणी में मेगास्टार चिरंजीवी को सबसे सफल स्टार के रूप में सम्मानित किया गया।
  • प्रतिष्ठित 25वें अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (आईफा) पुरस्कार समारोह 7 से 9 मार्च, 2025 तक जयपुर, राजस्थान के जेईसीसी सीतापुरा में आयोजित किए जाएंगे।
  • भारत आधिकारिक तौर पर एक अंतर्राष्ट्रीय समझौते में शामिल हो गया है जिसका उद्देश्य समुद्र में समुद्री जीवन की रक्षा करना है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिसे राष्ट्रीय क्षेत्राधिकार से परे जैव विविधता (बीबीएनजे) के रूप में जाना जाता है।
  • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने तीन परम रुद्र सुपर कम्प्यूटर राष्ट्र को समर्पित किये। राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग मिशन (एनएसएम) के तहत स्वदेशी रूप से विकसित इन सुपरकंप्यूटरों को अग्रणी वैज्ञानिक अनुसंधान को सुविधाजनक बनाने के लिए पुणे, दिल्ली और कोलकाता में तैनात किया गया है। प्रधानमंत्री ने मौसम और जलवायु अनुसंधान के लिए तैयार उच्च प्रदर्शन कंप्यूटिंग (एचपीसी) प्रणाली का भी उद्घाटन किया।
  • उभरती तैराकी ‘स्टार प्रत्यक्षा रे’ को उनकी प्रभावशाली उपलब्धियों के कारण एकलव्य पुरस्कार 2024 के लिए चुना गया है। इस फरवरी में गुवाहाटी में आयोजित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में रे ने कुल छह पदक जीते: चार स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य।

नोट:  सबसे पहले सबसे तेज सभी जरुरी करंट अफेयर्स हमारी वेबसाइट www.hindigkquestions पर अपडेट किये जाते है। ऐसी ही परीक्षा से सम्बंधित जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहे। आपको जानकारी कैसे लगी अपनी प्रतिक्रिया या कोई सुझाव हो तो जरूर हमारे साथ कमेंट बॉक्स में साँझा करे। पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करे ताकि सभी को अपना लक्ष्य प्राप्त करने सफलता हासिल हो।

धन्यवाद् ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *