31 August 2024 Current Affairs in Hindi

31 August 2024 Current Affairs in Hindi

इस पोस्ट में 31 August 2024 Current Affairs in Hindi अपडेट किये गए है। जिससे आप अपने एग्जाम की तैयारी के लिए Today current affairs in Hindi के बारे में जानकारी ले सकते है। daily Current Affairs के माध्यम से भारत देश विदेश में हो रही घटनाओ और गतिविधियों के बारे में पता चलता है जो हमारे सामान्य ज्ञान को बढ़ता है। सभी परीक्षाओ में करंट अफेयर्स से सम्बंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते है इसलिए यह करंट अफेयर्स परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए काफी सहायक होंगे।

31 August 2024 Current Affairs in Hindi

आज 31 August 2024 के महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स की जानकारी विस्तृत रूप में निचे दी गयी है:-

31 August 2024 Current Affairs in Hindi: अंतर्राष्ट्रीय करंट अफेयर्स 

  • यूनाइटेड किंगडम के साउथेम्प्टन विश्वविद्यालय को भारत में अपना परिसर स्थापित करने के लिए यूजीसी द्वारा मंजूरी दे दी गई है। साउथेम्प्टन एलओआई प्राप्त करने वाला पहला विश्वविद्यालय बन गया है।
  • सिंगापुर एयरलाइंस एयर इंडिया में 25.1% हिस्सेदारी के साथ ही सिंगापुर एयरलाइंस को विस्तारा-एयर इंडिया विलय के लिए सरकार से मंजूरी मिल गई है।
  • हाल ही में वेस्टइंडीज के 36 वर्षीय दाएं हाथ के तेज गेंदबाज शैनन गेब्रियल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। शैनन ने 59 टेस्ट, 25 एकदिवसीय और दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले और तीनों प्रारूपों में 202 विकेट शामिल है।
  • हाल ही में फ्रांसीसी ग्रैंडमास्टर अलीरेजा फ़िरोज़ा ने सिंकफील्ड कप और ग्रैंड शतरंज टूर 2024 अपने नाम किया है। भारतीय ग्रैंड मास्टर आर प्रज्ञानंदधा पांचवे स्थान पर रहे।
  • हाल ही में 30 अगस्त 2024 को अंतर्राष्ट्रीय व्हेल शार्क दिवस मनाया गया। व्हेल शार्क दुनिया की सबसे बड़ी मछली और शार्क की एक प्रजाति है, इसे भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की अनुसूची I में शामिल किया गया है।
  • हाल ही में प्लाउड AI कंपनी ने नोटपिन नाम से एक AI-संचालित वॉयस रिकॉर्डर लॉन्च किया।

31 August Current Affairs in Hindi : राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स 

  • भारत की 23 वर्षीय प्रीति पाल ने पेरिस में आयोजित 2024 ग्रीष्मकालीन पैरालंपिक खेलों में महिलाओं की टी35 100 मीटर पैरा-एथलेटिक्स में कांस्य पदक जीता।
  • टीवी सोमनाथन को 30 अगस्त को नए दिल्ली में कैबिनेट सचिव का पदभार सौंपा गया। टीवी सोमनाथन को राजीव गौबा के स्थान पर नियुक्त किया गया है।
  • 22 वर्षीय भारतीय निशानेबाज मनीष नरवाल ने पैरालंपिक 2024 में पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल (एसएच1) स्पर्धा में रजत पदक जीता। मनीष नरवाल ने टोक्यो में 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था।
  • हाल ही में 28 – 29 सितंबर 2024 को चीन में आयोजित होने वाली डब्ल्यूडीएसएफ वर्ल्ड यूथ ब्रेकिंग चैंपियनशिप के लिए विशाखापत्तनम के डी आर्यन और पी चैतन्य को भारत का प्रतिनिधित्व चुना गया है।
  • भारतीय महिला निशानेबाज अवनि लेखरा ने पेरिस ग्रीष्मकालीन पैरालंपिक खेलों में  10 मीटर एयर राइफल (एसएच1) स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। इसी के साथ अवनि दो पैरालंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई है।
  • हाल ही में दूरसंचार विभाग ने भारतीय दूरसंचार अधिनियम, 2023 मसौदों में दूरसंचार (महत्वपूर्ण दूरसंचार अवसंरचना) नियम, 2024; दूरसंचार (संदेशों के वैध अवरोधन के लिए प्रक्रिया और सुरक्षा उपाय) नियम, 2024; दूरसंचार (दूरसंचार साइबर सुरक्षा) नियम, 2024; और दूरसंचार सेवाओं के अस्थायी निलंबन नियम, 2024 का मसौदा प्रकाशित किए।
  • ओडिसी महोत्सव नमन का 13वां संस्करण ओडिसी संस्था नृत्यंतर द्वारा 1 सितंबर को बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगा।
  • हाल ही में भारत में 21वीं राष्ट्रीय पशुधन जनगणना 2024 1 सितंबर से 31 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी। जिसमें पहली बार मोबाइल ऐप का उपयोग किया जाएगा।

यह भी पढ़े: 31 August 2024 Current Affairs Quiz in Hindi 

नोट:  सबसे पहले सबसे तेज सभी जरुरी करंट अफेयर्स हमारी वेबसाइट www.hindigkquestions पर अपडेट किये जाते है। ऐसी ही परीक्षा से सम्बंधित जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहे। आपको जानकारी कैसे लगी अपनी प्रतिक्रिया या कोई सुझाव हो तो जरूर हमारे साथ कमेंट बॉक्स में साँझा करे। पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करे ताकि सभी को अपना लक्ष्य प्राप्त करने सफलता हासिल हो।

धन्यवाद् ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *