5 September 2024 Current Affairs in Hindi

5 September 2024 Current Affairs in Hindi

इस पोस्ट में 5 September 2024 Current Affairs in Hindi अपडेट किये गए है। जिससे आप अपने एग्जाम की तैयारी के लिए Today current affairs in Hindi के बारे में जानकारी ले सकते है। daily Current Affairs के माध्यम से भारत देश विदेश में हो रही घटनाओ और गतिविधियों के बारे में पता चलता है जो हमारे सामान्य ज्ञान को बढ़ता है। सभी परीक्षाओ में करंट अफेयर्स से सम्बंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते है इसलिए यह करंट अफेयर्स परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए काफी सहायक होंगे।

5 September 2024 Current Affairs in Hindi

आज 5 September 2024 के महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स की जानकारी विस्तृत रूप में निचे दी गयी है:-

5 September 2024 Current Affairs in Hindi: अंतर्राष्ट्रीय करंट अफेयर्स 

  • हाल ही में टेलर फ्रिट्ज़ न्यूयॉर्क में आयोजित यूएस ओपन टेनिस चैंपियनशिप में पहली बार ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल में पहुंचे है। टेलर ने जर्मनी के अलेक्जेंडर ज़ेवरेव को क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हराया।
  • हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय ग्रीन कॉलेज पुरस्कार 2024 मार अथानासियस कॉलेज, कोठामंगलम ने जीता है। यह पुरस्कार शिक्षा और स्थिरता प्रथाओं में योगदान और पर्यावरण संरक्षण में नेतृत्व के लिए दिया जाता है।

5 September 2024 Current Affairs in Hindi : राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स 

  • हाल ही में सिटी पुलिस बेंगलुरु ने 2,500 पुलिस कर्मियों को एक दिन में बुनियादी प्राथमिक चिकित्सा जीवन समर्थन कौशल और सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) कौशल प्रदान करने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। इस रिकॉर्ड को लैंडन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा मान्यता दी गई है।
  • हाल ही में बेंगलुरु में परिवहन दक्षता को बढ़ाने के लिए पहला सक्रिय गतिशीलता उत्कृष्टता केंद्र (सीओई) स्थापित किया जाएगा। इसके लिए सतत परिवहन प्रयोगशाला, आईआईएससी और अर्बन मॉर्फ ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
  • हाल ही में दीप्ति जीवनजी ने 2024 पेरिस पैरालिंपिक खेलों में महिलाओं की टी20 वर्ग की 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता।
  • हाल ही में एनएलसी इंडिया लिमिटेड को 24 वें राष्ट्रीय प्रबधन शिखर सम्मेलन नई दिल्ली में टॉप रैंकर्स एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया।
  • हाल ही में 28 सितंबर 2024 को पुन्नमदा झील पर नेहरू ट्रॉफी बोट रेस आयोजित की जाएगी। यह एनटीबीआर का 70वां संस्करण है।
  • हाल ही में पीबी पुष्पलता ने किसान समृद्धि पुरस्कार – 2024  पुरस्कार जीता है। यह पुरस्कार समेलन भारतीय मसाला अनुसंधान संस्थान, कोझीकोड में आयोजित किया गया।
  • हाल ही में प्रवीण खन्ना को बीआईएस, दक्षिणी क्षेत्रीय कार्यालय चेन्नई में भारतीय मानक ब्यूरो, (दक्षिणी क्षेत्र) के उप महानिदेशक के पद पर आसीन किया गया। इससे पहले प्रवीण बीआईएस के प्रमुख (विदेशी निर्माता प्रमाणन) के रूप में काम कर रहे थे।
  • हाल ही में खगोल वैज्ञानिक दीपांकर बनर्जी को भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान के नए निदेशक के रूप में नियुक्त किया जाएगा।
  • हाल ही में 34 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी सचिन सर्जेराव ने 2024 पैरालिंपिक खेलों में पुरुषों की शॉटपुट एफ46 स्पर्धा में रजत पदक जीता।

नोट:  सबसे पहले सबसे तेज सभी जरुरी करंट अफेयर्स हमारी वेबसाइट www.hindigkquestions पर अपडेट किये जाते है। ऐसी ही परीक्षा से सम्बंधित जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहे। आपको जानकारी कैसे लगी अपनी प्रतिक्रिया या कोई सुझाव हो तो जरूर हमारे साथ कमेंट बॉक्स में साँझा करे। पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करे ताकि सभी को अपना लक्ष्य प्राप्त करने सफलता हासिल हो।

धन्यवाद् ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *