4 August 2026 Current Affairs in Hindi

4 August 2026 Current Affairs in Hindi

4 August 2026 Current Affairs in Hindi | महत्वपूर्ण 4 अगस्त 2026 करेंट अफेयर्स हिंदी | Current Affairs PDF in Hindi | Today Current Affairs in Hindi

4 August Current Affairs in Hindi: बैंकिंग, एसएससी, यूपीएससी, रेलवे इत्यादि परीक्षा में Today Current Affairs in Hindi का एक महत्वपूर्ण अनुभाग है। सभी परीक्षाओ जैसे SSC, Bank, Civil, Defence, UPSC, TET, पुलिस तथा अन्य सभी परीक्षाओ में यह 4 August 2026 Current Affairs in Hindi काफी सहायक सिद्ध होंगे।

4 August 2026 Current Affairs in Hindi

इस पोस्ट में आज के सबसे महत्वपूर्ण 20+ डेली करेंट अफेयर्स हिंदी 2026 अपडेट किये गए है, यह सारी जानकारी सभी विषयों जैसे राजनितिक, सामाजिक, आर्थिक गतिविधियों, खेलकूद, सामान्य ज्ञान, विज्ञान तथा विदेश और भारत से संबधित सभी घटनाओं से अपडेट किये गए है।

Today Current Affairs in Hindi

निम्नलिखित आज के करेंट अफेयर्स 4 August 2026 International and National Current Affairs in Hindi की जानकारी सरल भाषा में दी गयी है:-

4 August 2026 International Current Affairs in Hindi

  • अंतर्राष्ट्रीय उल्लू जागरूकता दिवस: 4 अगस्त 2026 को अंतर्राष्ट्रीय उल्लू जागरूकता दिवस उल्लुओं के बारे में जन शिक्षा को बढ़ावा देने और अधिक लोगों को उनके आवास की रक्षा के प्रयासों का समर्थन करने और इन पक्षियों को और अधिक घटने से बचाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता है।
  • विश्व स्तनपान सप्ताह 2026: 1 से 7 अगस्त तक चलने वाले इस सप्ताह के तहत विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने स्तनपान में निवेश और नीतियों को बढ़ावा देने के लिए नया डेटा जारी किया।
  • यूएस-ईरान वार्ता: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि ईरान के साथ परमाणु कार्यक्रम और हॉर्मुज जलडमरू मध्य खोलने के लिए नए दौर की बातचीत आखिरी मौका है।
  • मध्य पूर्व संघर्ष शांति वार्ता: इजरायल और लेबनान के बीच बढ़ते सीमा विवाद को कम करने के लिए रोम (इटली) में उच्च स्तरीय शांति वार्ता आयोजित की गई।
  • कोलंबिया में नया राष्ट्रपति शपथ ग्रहण: बोगोटा में नए निर्वाचित प्रशासन के ऐतिहासिक राष्ट्रपति पद के शपथ ग्रहण समारोह की अंतिम तैयारियां पूरी हुईं।
  • हिरोशिमा परमाणु बमबारी वर्षगांठ: जापान ने वैश्विक परमाणु निरस्त्रीकरण के आह्वान के साथ हिरोशिमा पर हुए परमाणु हमले की 81वीं वर्षगांठ की तैयारियां शुरू कीं।
  • ग्रीस के जंगलों में आग: ग्रीस के जंगलों में लगी भीषण आग को बुझाते समय दो हेलीकॉप्टरों की आपस में टक्कर होने से दो पायलटों की मौत हो गई।
  • मिस्र में भूकंप: मिस्र (Egypt) के विभिन्न हिस्सों में 5.4 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया।
  • पाकिस्तान बम धमाका: उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में एक शांति रैली के दौरान हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है।

यह भी पढ़े: Today Current Affairs Quiz 4 August 2026

4 August 2026 National Current Affairs in Hindi

  • भोगपुरम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा: पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में ₹5,640 करोड़ की लागत से बने अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया।
  • सेमीकंडक्टर परियोजना: विशाखापत्तनम के तरलूवाड़ा में ₹2,500 करोड़ की लागत वाले ASIP सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी गई।
  • विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र: पीएम मोदी ने कर्नाटक के मैसूर में ‘विवेका स्मारक’ का उद्घाटन किया।
  • कपास उत्पादकता मिशन: केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने ₹5,659 करोड़ के ‘कपास क्रांति’ मिशन के कार्यान्वयन रोडमैप की घोषणा की।
  • कपास दर्शन बुलेटिन: कॉटन कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (CCI) के 56वें स्थापना दिवस पर कपास की गुणवत्ता और स्थिरता बढ़ाने के लिए 4 नए समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए गए।
  • ई20 ईंधन नीति विरोध: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र की नई E20 ईंधन नीतियों के खिलाफ मार्च करने का एलान किया।
  • विश्वविद्यालय प्रवेश नीति: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने भारतीय कॉलेजों को साल में दो बार (जुलाई/अगस्त और जनवरी/फरवरी) प्रवेश प्रक्रिया आयोजित करने की अनुमति दी।
  • ग्लोबल नेचर कंजर्वेशन इंडेक्स: वैश्विक प्रकृति संरक्षण सूचकांक में भारत पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता के मामले में 176वें स्थान पर रहा।
  • नौसेना उपप्रमुख (DCNS): वाइस एडमिरल ए.एन. प्रमोद ने भारतीय नौसेना के नए उपप्रमुख का पदभार ग्रहण किया। उन्होंने वाइस एडमिरल तरुण सोबती का स्थान लिया।
  • ई-प्रत्यारोपण और ‘जुग जुग जियो’ अभियान: केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने भारतीय अंग दान दिवस पर NOTTO मोबाइल ऐप और देशव्यापी अभियान लॉन्च किया।
  • लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल को देश में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • ईरान में भारत के राजदूत: वरिष्ठ राजनयिक विश्वेश नेगी को ईरान में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है।
  • डब्ल्यूपीपी प्रोडक्शन: सतीश नायर को डब्ल्यूपीपी (WPP) प्रोडक्शन इंडिया का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया।
  • मन्नुइर काथु मन्नुइर काप्पोम योजना: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने मिट्टी की उर्वरता और टिकाऊ खेती को बढ़ावा देने के लिए ₹206 करोड़ की योजना शुरू की।
  • ‘महिला शक्ति’ कैंटीन: तेलंगाना सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य भर में अगले दो सालों में 150 ‘महिला शक्ति’ कैंटीन शुरू करने की घोषणा की।
  • ओडिशा में कैटफिश की नई प्रजाति: ओडिशा में वैज्ञानिकों ने कैटफिश की एक नई प्रजाति खोजी है, जिसका नाम प्रसिद्ध बाघिन ‘खैरी’ के नाम पर रखा गया है।
  • मनी लॉन्ड्रिंग जांच: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अनिल अंबानी से जुड़ी कंपनियों के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बिस्वाल ट्रेडलिंक के एमडी पार्थ सारथी बिस्वाल को गिरफ्तार किया।
  • तमिलनाडु राजनीतिक विवाद: टीवीके (TVK) महिला विंग ने उदयनिधि स्टालिन और डीएमके (DMK) आईटी विंग के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
  • भारतीय अंग दान दिवस (IODD): भारत में प्रतिवर्ष 3 और 4 अगस्त को NOTTO द्वारा अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। यह 1994 में भारत के पहले सफल हृदय प्रत्यारोपण की याद में मनाया जाता है।

यह भी पढ़े:

4 August 2026 Current Affairs in Hindi– निष्कर्ष

सबसे पहले सबसे तेज सभी भारत देश विदेश जरुरी करंट अफेयर्स हमारी वेबसाइट www.hindigkquestions.com पर अपडेट किये जाते है। ऐसी ही परीक्षा से सम्बंधित जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहे। आपको जानकारी कैसे लगी अपनी प्रतिक्रिया या कोई सुझाव हो तो जरूर हमारे साथ कमेंट बॉक्स में साँझा करे। पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करे ताकि सभी को अपना लक्ष्य प्राप्त करने सफलता हासिल हो।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *