13 August 2026 Current Affairs in Hindi | महत्वपूर्ण 13 अगस्त 2026 करेंट अफेयर्स हिंदी | Current Affairs PDF in Hindi | Today Current Affairs in Hindi
13 August Current Affairs in Hindi: बैंकिंग, एसएससी, यूपीएससी, रेलवे इत्यादि परीक्षा में Today Current Affairs in Hindi का एक महत्वपूर्ण अनुभाग है। सभी परीक्षाओ जैसे SSC, Bank, Civil, Defence, UPSC, TET, पुलिस तथा अन्य सभी परीक्षाओ में यह 13 August 2026 Current Affairs in Hindi काफी सहायक सिद्ध होंगे।
13 August 2026 Current Affairs in Hindi
इस पोस्ट में आज के सबसे महत्वपूर्ण 20+ डेली करेंट अफेयर्स हिंदी 2026 अपडेट किये गए है, यह सारी जानकारी सभी विषयों जैसे राजनितिक, सामाजिक, आर्थिक गतिविधियों, खेलकूद, सामान्य ज्ञान, विज्ञान तथा विदेश और भारत से संबधित सभी घटनाओं से अपडेट किये गए है।
Today Current Affairs in Hindi
निम्नलिखित आज के करेंट अफेयर्स 13 August 2026 International and National Current Affairs in Hindi की जानकारी सरल भाषा में दी गयी है:-
13 August 2026 International Current Affairs in Hindi
- 13 August विश्व अंगदान दिवस 2026: विश्व अंगदान दिवस हर साल 13 अगस्त को मनाया जाता है। इस दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगों को अंगदान के महत्व के प्रति जागरूक करना और मृत्यु के बाद अंगदान करने के लिए प्रेरित करना है। पहला सफल अंग प्रत्यारोपण वर्ष 1954 में अमेरिका में हुआ था। इसमें रोनाल्ड ली हेरिक ने अपने जुड़वां भाई को अपनी एक किडनी दान की थी।
- 13 अगस्त अंतर्राष्ट्रीय बाएं हाथ वालों का दिवस: अंतर्राष्ट्रीय बाएं हाथ वालों का दिवस हर साल 13 अगस्त को मनाया जाता है। यह विशेष दिन दुनिया भर में दाएं हाथ के लोगों के वर्चस्व वाले समाज में बाएं हाथ का उपयोग करने वाले व्यक्तियों की विशिष्टता का जश्न मनाने के लिए समर्पित है। इस दिवस की शुरुआत सबसे पहले 13 अगस्त 1976 को ‘लेफ्ट-हैंडर्स क्लब’ के संस्थापक डीन आर. कैंपबेल द्वारा की गई थी। दुनिया की केवल 7 से 10 प्रतिशत आबादी ही बाएं हाथ से काम करती है. यह दिन उनकी इसी दुर्लभता और अनोखी क्षमताओं को सम्मानित करता है।
- न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी 15 अगस्त को भारत का स्वतंत्रता दिवस मनाएंगे: अमेरिका के दो राज्यों, न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी ने एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में भारत की यात्रा और भारतीय-अमेरिकी समुदाय के योगदान को मान्यता देने के लिए 15 अगस्त को उसके स्वतंत्रता दिवस को मनाने की घोषणा की है। न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होकुल और न्यू जर्सी की गर्वनर मिकी शेरिल ने 15 अगस्त 2026 को पूरे राज्य में भारत का स्वतंत्रता दिवस मनाने की घोषणा की।
- लेबनान मृत्युदंड समाप्त करने वाला अरब जगत का पहला देश बना: लेबनान, मृत्युदंड समाप्त करने वाला अरब जगत का पहला देश बन गया है। लेबनान की संसद ने आज इस सजा को आजीवन कारावास और कठोर श्रम से बदलने की घोषणा की। लेबनान की 128 सदस्यीय संसद के अधिकांश सदस्यों ने मृत्युदंड समाप्त करने के पक्ष में मतदान किया।
- चंद्र बेस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने इसरो को किया आमंत्रित: अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को अपने चंद्र बेस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। ये आमंत्रण आर्टेमिस समझौते के तहत दोनों देशों की साझेदारी को और मजबूत करता है।
- सेवानिवृत्त आईआरपीएस डॉ. भूमा वी.जी. मॉरीशस के एआईपीएसआई के कुलपति चुना: सेवानिवृत्त आईआरपीएस डॉ. भूमा वी.जी. को मॉरीशस के अटल बिहारी बाजपेयी इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक सर्विस एंड इनोवेशन (एआईपीएसआई) के कुलपति पद के लिए चुना गया है। डॉ. भूमा जल्द ही अपना कार्यभार संभाल सकती हैं।
यह भी पढ़े: Today Current Affairs Quiz 13 August 2026
13 August 2026 National Current Affairs in Hindi
- अमित शाह ने लॉन्च किया ‘ग्रामीण ज्ञान सेतु’: अमित शाह ने गुजरात के गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र के पुस्तकालयों को आपस में जोड़ने के लिए विकसित ‘ग्रामीण ज्ञान सेतु’ ऐप का शुभारंभ किया। राष्ट्रीय पुस्तकालय दिवस के अवसर पर इस पहल का शुभारंभ किया गया। इस ऐप से अब तक 752 पुस्तकालय जुड़ चुके हैं, जबकि 2 लाख 80 हजार पुस्तकों वाले चार बड़े पुस्तकालयों को ग्रामीण पुस्तकालयों के साथ जोड़ा गया है।
- भारत-नामीबिया संयुक्त व्यापार समिति का चौथा सत्र नई दिल्ली में आयोजित: भारत-नामीबिया संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) का चौथा सत्र नई दिल्ली में आयोजित हुआ। बैठक में दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश सहयोग को मजबूत करने, सेवाओं, स्वास्थ्य, फार्मास्यूटिकल्स पर सहमति बनी। भारत-नामीबिया का द्विपक्षीय वस्तु व्यापार वर्ष 2024-25 के 568.40 मिलियन अमेरिकी डॉलर से बढ़कर वर्ष 2025-26 में 592.94 मिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया।
- इथेनॉल आपूर्ति ने पार किया 800 करोड़ लीटर का आंकड़ा: भारत में इथेनॉल आपूर्ति वर्ष (ESY) 2025-26 के दौरान इथेनॉल की संचयी आपूर्ति 800 करोड़ लीटर के आंकड़े को पार कर गई है। जुलाई में कुल 93 करोड़ लीटर इथेनॉल की आपूर्ति हुई, जिससे संचयी आपूर्ति 800 करोड़ लीटर के पार पहुंच गई।
- पीएम मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ‘आत्मकथा’ का किया विमोचन: पीएम मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ‘आत्मकथा’ जिसका शीर्षक ‘ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक: माई लाइफ, माई स्ट्रगल्स’ है का विमोचन किया। इस कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला मौजूद रहे।
- 2025 में दुनिया का नंबर-1 शिप रिसाइक्लिंग राष्ट्र बना भारत: भारत वर्ष 2025 में जहाज रिसाइक्लिंग के क्षेत्र में दुनिया में पहले स्थान पर रहा। वैश्विक जहाज रिसाइक्लिंग में भारत की हिस्सेदारी 2024 के 30.1 प्रतिशत से बढ़कर 2025 में 35.4 प्रतिशत हो गई है। भारत में जहाज रिसाइक्लिंग की मात्रा भी 2024 के 1.86 मिलियन ग्रॉस टन (GT) से बढ़कर 2025 में 2.99 मिलियन GT हो गई। यह लगभग 60 प्रतिशत की वृद्धि है।
- संसद ने राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (संशोधन) विधेयक, 2026 किया पारित: संसद ने राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (संशोधन) विधेयक, 2026 को पारित कर दिया है। जिसका उद्देश्य राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम अधिनियम, 1962 में और संशोधन करना है। जिससे देश भर के करोड़ों किसानों के कल्याण और आर्थिक सशक्तिकरण को मजबूती मिलेगी।
- संसद ने केरल (नाम परिवर्तन) विधेयक, 2026 पारित किया: संसद ने केरल (नाम परिवर्तन) विधेयक, 2026 को पारित कर दिया है। इसका उद्देश्य संविधान की प्रथम अनुसूची में केरल राज्य का नाम बदलकर केरलम करना है।
- लोकसभा ने खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 पारित किया: लोकसभा ने खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। इस विधेयक का उद्देश्य भारत के खनन क्षेत्र को अधिक कुशल, निवेश-अनुकूल और देश में महत्वपूर्ण खनिजों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए सुसज्जित बनाना है।
- कॉमनवेल्थ फेंसिंग चैंपियनशिप सीनियर पुरुष स्पर्धाओं में भारत के करण सिंह और शेरजिन शांतिमोल ने जीता स्वर्ण पदक: नाइजीरिया के लागोस में आयोजित कॉमनवेल्थ फेंसिंग चैंपियनशिप में करण सिंह और शेरजिन शांतिमोल ने सीनियर पुरुष स्पर्धाओं में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीते। करण ने 15-12 से मुकाबला जीतकर और शेरजिन शांतिमोल ने दक्षिण अफ्रीकी फेंसर पीटर क्रूगर को 15-6 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।
- नाइजीरिया के लागोस में राष्ट्रमण्डल अंडर – 23 तलवारबाजी चैंपियनशिप में भारत ने 17 पदक जीते: नाइजीरिया के लागोस में राष्ट्रमण्डल अंडर 23 तलवारबाजी चैंपियनशिप के पहले दिन भारत ने प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण, चार रजत, और नौ कांस्य पदक सहित 17 पदक जीते। यह प्रतियोगिता 14 अगस्त तक चलेगी।
- उत्तर प्रदेश में युवाओं की रचनात्मकता को मंच देने के लिए ‘रंग दे बसंती’ अभियान शुरू: उत्तर प्रदेश में युवाओं की रचनात्मकता को अभिव्यक्ति देने के लिए ‘रंग दे बसंती’ अभियान शुरू किया गया। इसके अंतर्गत लखनऊ विश्वविद्यालय के पास भित्तिचित्र कार्यक्रम आयोजित किया गया। 14 अगस्त को ‘रंग दे बसंती’ अभियान का गीत ‘आज़ादी फ्रॉम फियर’ लॉन्च किया जाएगा।
यह भी पढ़े:
- General Knowledge Questions in Hindi
- Geography GK Questions in Hindi
- Sports GK Questions – खेलकूद प्रश्नोत्तरी
13 August 2026 Current Affairs in Hindi– निष्कर्ष
सबसे पहले सबसे तेज सभी भारत देश विदेश जरुरी करंट अफेयर्स हमारी वेबसाइट www.hindigkquestions.com पर अपडेट किये जाते है। ऐसी ही परीक्षा से सम्बंधित जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहे। आपको जानकारी कैसे लगी अपनी प्रतिक्रिया या कोई सुझाव हो तो जरूर हमारे साथ कमेंट बॉक्स में साँझा करे। पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करे ताकि सभी को अपना लक्ष्य प्राप्त करने सफलता हासिल हो।





