Current Affairs in Hindi 10 September 2024

Current Affairs in Hindi 10 September 2024

Current Affairs in Hindi 10 September 2024 इस पोस्ट में अपडेट किये गए है। जिससे आप अपने एग्जाम की तैयारी के लिए Today current affairs in Hindi के बारे में जानकारी ले सकते है। Current Affairs के माध्यम से भारत देश विदेश में हो रही घटनाओ और गतिविधियों के बारे में पता चलता है जो हमारे सामान्य ज्ञान को बढ़ता है। सभी परीक्षाओ में करंट अफेयर्स से सम्बंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते है इसलिए यह करंट अफेयर्स परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए काफी सहायक होंगे।

Current Affairs in Hindi 10 September 2024

आज 10 September 2024 के महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स की जानकारी विस्तृत रूप में निचे दी गयी है:-

International Current Affairs in Hindi 10 September 2024 : अंतर्राष्ट्रीय करंट अफेयर्स 

  • हाल ही में इटली के जैनिक सिनर यूएस ओपन जीतने वाले पहले इतालवी व्यक्ति बन गए है। हाल ही में 2024 यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल फाइनल में टेलर फ्रिट्ज़ को हराया।
  • हाल ही में नासा ने स्पेस स्टार्टअप पिक्सल को कमर्शियल स्मॉलसैट डेटा एक्विजिशन प्रोग्राम ऑन-रैंप1 मल्टीपल अवार्ड का हिस्सा बनने के लिए चुना है। यह चुनी जाने वाली आठ कंपनियों में से एक है।
  • हाल ही में 22 वर्षीय भारतीय घुड़सवार निदा अंजुम फ्रांस में आयोजित एफईआई एंड्योरेंस वर्ल्ड चैम्पियनशिप को पूरा करने वाली दुनिया की सबसे कम उम्र की घुड़सवार बन गईं है। इसी के साथ वह इस चैम्पियनशिप पूरी करने वाली पहली भारतीय महिला भी हैं।

National Current Affairs in Hindi 10 September 2024 : राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स 

  • हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में सेमीकॉन इंडिया 2024 की मेजबानी करेगी। यह कार्यक्रम 11 से 13 सितंबर 2024 तक चलेगा। यह इस वर्ष सेमीकॉन इंडिया प्रदर्शनी, सम्मेलन इलेक्ट्रॉनिका इंडिया और प्रोडक्ट्रोनिका इंडिया के साथ मिलकर आयोजित किया जाएगा।
  • हाल ही में दिल्ली में एकीकृत रक्षा स्टाफ द्वारा तीनों सेनाओं के अधिकारियों के लिए पहला संयुक्त परिचालन समीक्षा एवं मूल्यांकन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह पांच दिवसीय कार्यक्रम तीनों सेनाओं के मेजर जनरल और समकक्ष अधिकारियों के साथ-साथ रक्षा, विदेश और गृह मंत्रालयों के अधिकारियों के लिए बनाया गया है इसका उद्देश्य एकजुटता और एकीकरण को बढ़ावा देना है।
  • हाल ही में नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चंद्रा ने वार्षिक प्रकाशन हेल्थ डायनेमिक्स ऑफ इंडिया 2022-23 जारी किया। यह प्रकाशन हर वर्ष 31 मार्च तक स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे और मानव संसाधनों पर व्यापक डेटा प्रदान करता है।
  • हाल ही में भविष्य में विजयवाड़ा शहर में भारी बाढ़ को रोकने के लिए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने ‘ऑपरेशन बुदमेरु’ शुरू करने का संकल्प लिया।
  • हाल ही में बेंगलुरु में डेल्टा इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया ने नया ‘ग्लोबल रिसर्च सेंटर’ खोला है जिसका उद्देश्य टेलीकॉम, डेटा सेंटर, EV चार्जिंग और ऊर्जा-बचत, उच्च-वोल्टेज पावर प्रबंधन समाधानों क्षमताओं को मजबूत करना है।

नोट:  सबसे पहले सबसे तेज सभी जरुरी करंट अफेयर्स हमारी वेबसाइट www.hindigkquestions पर अपडेट किये जाते है। ऐसी ही परीक्षा से सम्बंधित जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहे। आपको जानकारी कैसे लगी अपनी प्रतिक्रिया या कोई सुझाव हो तो जरूर हमारे साथ कमेंट बॉक्स में साँझा करे। पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करे ताकि सभी को अपना लक्ष्य प्राप्त करने सफलता हासिल हो।

धन्यवाद् ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *