Today Current Affairs 5 October 2024 in Hindi

Today Current Affairs 5 October 2024 in Hindi

Today Current Affairs 5 October 2024 in Hindi  इस पोस्ट में अपडेट किये गए है। जिससे आप अपने एग्जाम की तैयारी के लिए Today current affairs in Hindi के बारे में जानकारी ले सकते है। Current Affairs के माध्यम से भारत देश विदेश में हो रही घटनाओ और गतिविधियों के बारे में पता चलता है जो हमारे सामान्य ज्ञान को बढ़ता है। सभी परीक्षाओ में करंट अफेयर्स से सम्बंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते है इसलिए यह करंट अफेयर्स परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए काफी सहायक होंगे।

Today Current Affairs 5 October 2024 in Hindi

आज 5 अक्टूबर 2024 करेंट अफेयर्स के महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स की जानकारी विस्तृत रूप में निचे दी गयी है:-

International Current Affairs 5 October 2024 in Hindi

  • हाल ही में 5 अक्टूबर 2024 को हर वर्ष की तरह ‘विश्व शिक्षक दिवस’ मनाया जाएगा। यह दिवस शिक्षकों की हमारे जीवन में महत्व और उनके बलिदान और कार्यों की सराहना करता है। 2024 के लिए विश्व शिक्षक दिवस का विषय: “शिक्षकों की आवाज को महत्व देना: शिक्षा के लिए एक नए सामाजिक अनुबंध की ओर” है।
  • हाल ही में 4 अक्टूबर 2024 को हर वर्ष की तरह ‘विश्व पशु दिवस’ मनाया गया। इसका मुख्य उद्देश्य पारिस्थितिकी तंत्र के लिए पशुओं के महत्त्व पर जोर देना है। 2024 के लिए विश्व पशु दिवस का विषय: “दुनिया उनका भी घर है”।
  • हाल ही में 3 अक्टूबर 2024 को वाशिंगटन डीसी, यूएसए में भारतीय केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और अमेरिकी वाणिज्य सचिव जीना रायमोंडो ने आयोजित भारत-अमेरिका सीईओ फोरम की संयुक्त रूप से अध्यक्षता की। इस फोरम के आयोजन का उद्देश्य निजी क्षेत्र के सदस्यों को सरकारों के लिए सिफारिशें विकसित करने और प्रदान करने की अनुमति देने के लिए एक मंच के रूप में किया गया था।
  • हाल ही में चीन से आयातित इलेक्ट्रिक वाहनों पर उच्च टैरिफ लगाने के लिए यूरोपीय संघ ने मतदान किया। 35.3 प्रतिशत तक का टैरिफ चीन से आयातित इलेक्ट्रिक वाहनों पर लगाने के लिए मतदान किया।

National Current Affairs 5 October 2024 in Hindi

  • हाल ही में भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू, को भारत आने का निमंत्रण दिया है जिसके चलते मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू, 6 से 10 अक्टूबर तक भारत की यात्रा पर आएंगे। राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू व्यापारिक कार्यक्रमों के लिए मुंबई और बेंगलुरु भी जाएंगे।
  • हाल ही में एससीओ शिखर सम्मेलन के लिए इस्लामाबाद में भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। यह सम्मेलन 15 और 16 अक्टूबर 2024को आयोजित किया जाएगा।
  • हाल ही में भारतीय मंत्रिमंडल ने पांच भाषाओं को शास्त्रीय भाषा का दर्जा देने को मंजूरी दे दी है। इन पांच भाषाओं में मराठी, पाली, प्राकृत, असमिया और बंगाली भाषा शामिल है।
  • हाल ही में भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर 3 अक्टूबर 2024 को श्रीलंका की आधिकारिक यात्रा पर गए। यह यात्रा आपसी लाभ के लिए दीर्घकालिक साझेदारी को और गहरा करने के लिए दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता पर जोर देती है।
  • हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा दक्षता हब में शामिल होने की मंजूरी कैबिनेट ने भारत को आशय पत्र पर हस्ताक्षर करके दे दी है। अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा दक्षता हब दुनिया भर में सहयोग को बढ़ावा देने और ऊर्जा दक्षता को बढ़ावा देने के लिए समर्पित वैश्विक मंच है।
  • हाल ही में दो दिवसीय तीसरी राष्ट्रीय फ्लोर कर्लिंग चैंपियनशिप पुडुचेरी में शुरू हुई। राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम में शुरू हुई चैंपियनशिप को कर्लिंग पुडुचेरी और कर्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित किया जाएगा। इसमें 22 राज्यों के 500 एथलीट भाग लेंगे।
  • हाल ही में पेरू में आयोजित आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैंपियनशिप में भारतीय निशानेबाज मुकेश नेलावल्ली, राजवर्धन पाटिल और हरसिमर सिंह राठ्ठा ने पुरुषों की 25 मीटर रैपिड-फायर पिस्टल टीम स्पर्धा में जीत हासिल की है।
  • हाल ही में सीएसआईआर-सीएफटीआरआई की वैज्ञानिक पुष्पा एस. मूर्ति को बेंगलुरु में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से डॉ. कल्पना चावला पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार राज्य में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के सम्मान में दिया गया।

नोट:  सबसे पहले सबसे तेज सभी भारत देश विदेश जरुरी करंट अफेयर्स हमारी वेबसाइट www.hindigkquestions पर अपडेट किये जाते है। ऐसी ही परीक्षा से सम्बंधित जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहे। आपको जानकारी कैसे लगी अपनी प्रतिक्रिया या कोई सुझाव हो तो जरूर हमारे साथ कमेंट बॉक्स में साँझा करे। पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करे ताकि सभी को अपना लक्ष्य प्राप्त करने सफलता हासिल हो।

धन्यवाद् ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *