6 February 2025 Current Affairs in Hindi

6 February 2025 Current Affairs in Hindi

6 February 2025 Current Affairs in Hindi: बैंकिंग, एसएससी, यूपीएससी, रेलवे इत्यादि परीक्षा में Today Current Affairs in Hindi का एक महत्वपूर्ण अनुभाग है, वर्ष 2025 में होने वाली किसी भी परीक्षा के लिए कम से कम पिछले छह महीने के Daily Current Affairs का ज्ञान आवश्यक है। करेंट अफेयर्स किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी का एक अभिन्न अंग रहा है और कुल अंकों में अधिकतम महत्व रखता है।

इस पोस्ट में आज के सबसे महत्वपूर्ण 20+ डेली करेंट अफेयर्स हिंदी 2025 अपडेट किये गए है, यह सारी जानकारी सभी विषयों जैसे राजनितिक, सामाजिक, आर्थिक गतिविधियों, खेलकूद, सामान्य ज्ञान, विज्ञान तथा विदेश और भारत से संबधित सभी घटनाओं से अपडेट किये गए है सवाल और जबाब दोनों के साथ, जोकि आने वाली  सभी परीक्षाओ जैसे SSC, Bank, Civil, Defence, UPSC, TET, पुलिस तथा अन्य सभी परीक्षाओ में यह 6 February 2025 Current Affairs in Hindi काफी सहायक सिद्ध होंगे।

Daily ऐसे ही महत्वपूर्ण Current Affairs 2025 Questions and Answers जिसमे सभी दैनिक घटनाओं, योजनाओं, राज्य, देश, विदेश और अन्य जानकारी का संग्रह होता है पोस्ट किये जाते है। अगर आपका प्रश्न या संदेह हो तो आप कमेंट में अपनी प्रतिक्रिया/ पूछ सकते है, इसके अलावा Hindigkquestions की ई-मेल पर भी सम्पर्क कर सकते है।

6 February 2025 Current Affairs in Hindi

निम्नलिखित आज के करेंट अफेयर्स 6 February 2025 Current Affairs in Hindi की जानकारी निचे दी गयी है:-

Today Current Affairs in Hindi

  1. हाल ही में 6 फरवरी 2025 को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर महिला जननांग विकृति के प्रति शून्य सहनशीलता का अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाएगा।
  2. फरवरी 2025 में, कर्नाटक राज्य ‘सम्मानजनक मृत्यु का अधिकार’ लागू करने वाला भारत पहला राज्य बना है।
  3. हाल ही में गुजरात राज्य सरकार ने समान नागरिक संहिता का मसौदा तैयार करने के लिए एक पैनल नियुक्त किया है।
  4. वैश्विक जोखिम रिपोर्ट 2025 के अनुसार, शीर्ष वैश्विक जोखिम झूठी और भ्रामक जानकारी है।
  5. भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था 2024-25 के अंत तक राष्ट्रीय आय में 13.42% प्रतिशत योगदान देगी।
  6. राजकोषीय स्वास्थ्य सूचकांक, 2025 में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला राज्य पंजाब है।
  7. हाल ही में श्रीलंका का 77वां राष्ट्रीय दिवस मनाया गया है।
  8. हाल ही में भारत का सबसे बड़ा थिएटर फेस्टिवल ‘भारत रंग महोत्सव’ छत्तीसगढ़ में शुरू हुआ है।
  9. हाल ही में मध्य प्रदेश राज्य में ‘व्हाइट टाइगर ब्रीडिंग सेंटर’ की स्थापना की जाएगी।
  10. हाल ही में असम राज्य ने भूमि अधिकार के लिए चार आरक्षित वनों को गैर अधिसूचित किया है।

यह भी पढ़े: Daily Current Affairs Quiz 06 February 2025

  1. हाल ही में भारत-मालदीव का संयुक्त सैन्य अभ्यास “एकुवेरिन” शुरू हुआ है।
  2. हाल ही में ‘बोई मेला’ भारत का सबसे पुराना पुस्तक मेला कोलकाता में आयोजित हुआ है।
  3. अगले 2-3 वर्षों में 100 अमृत भारत, 50 नमो भारत और 200 वंदे भारत ट्रेंन बनाई जाएंगी।
  4. हाल ही में Al टूल्स को अवैध घोषित करने वाला ब्रिटेन दुनिया का पहला देश है।
  5. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मखाना के उत्पादन, प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन और विपणन को बढ़ावा देने के लिए बिहार में ‘मखाना बोर्ड’ के गठन की घोषणा की। पूर्वी क्षेत्र में खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए बिहार में एक राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी, उद्यमिता और प्रबंधन संस्थान की स्थापना की जाएगी।
  6. भारतीय रेलवे ने स्वारेल सुपरऐप लॉन्च किया है, जो एक क्रांतिकारी मोबाइल एप्लिकेशन है जिसे कई रेलवे सेवाओं को एक ही, उपयोगकर्ता के अनुकूल प्लेटफॉर्म में एकीकृत करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
  7. भारतीय नौसेना ने ठाणे में मेसर्स सूर्यदीप्ता प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड में 9वें एम्युनिशन कम टॉरपीडो कम मिसाइल (ACTCM) बार्ज LSAM 23 को लॉन्च किया। यह पोत 11-बार्ज अनुबंध का हिस्सा है जिसका उद्देश्य नौसेना रसद और गोला-बारूद परिवहन को मजबूत करना है।
  8. स्विट्जरलैंड ने 2028 तक बांग्लादेश, अल्बानिया और जाम्बिया के साथ अपने द्विपक्षीय विकास सहयोग को धीरे-धीरे समाप्त करने का फैसला किया है। इस निर्णय की घोषणा स्विट्जरलैंड की संघीय परिषद के एक मीडिया बयान में की गई
  9. माइक्रो और स्मॉल एंटरप्राइजेज के लिए क्रेडिट गारंटी फंड ट्रस्ट (CGTMSE) के तहत माइक्रो और स्मॉल एंटरप्राइजेज के लिए क्रेडिट गारंटी कवर को ₹5 करोड़ से बढ़ाकर ₹10 करोड़ कर दिया गया है, जिसका लक्ष्य अगले पांच वर्षों में अतिरिक्त ₹1.5 लाख करोड़ का क्रेडिट अनलॉक करना है।
  10. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2025-26 ने बीमा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की सीमा 74% से बढ़ाकर 100% कर दी है।
  11. भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने 62 घंटे और 6 मिनट का स्पेसवॉक करके किसी महिला द्वारा अंतरिक्ष में कुल समय बिताने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। विलियम्स और उनके सहयोगी बुच विल्मोर, जो जून 2024 से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर फंसे हुए हैं, ने स्पेसवॉक किया।
  12. केंद्रीय बजट 2025-26 को “सबका विकास” थीम पर तैयार किया गया था, जिसमें भारत के सभी क्षेत्रों में संतुलित विकास पर जोर दिया गया था। संविधान में ‘बजट’ शब्द का कहीं भी उल्लेख नहीं किया गया है। अनुच्छेद 112 में इसे ‘वार्षिक वित्तीय विवरण’ के रूप में उल्लेखित किया गया है।
  13. असम सरकार ने तिनसुकिया जिले में तीन प्रस्तावित रिजर्व फॉरेस्ट (पीआरएफ) को गैर-अधिसूचित करने का फैसला किया है, ताकि 20,000 से अधिक निवासियों को भूमि अधिकार मिल सकें। राज्य सरकार ने पीआरएफ को राजस्व गांवों में बदलने को मंजूरी दी, ताकि क्षेत्र में रहने वाले लोगों को भूमि अधिकार मिल सकें।
  14. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सभी ग्रामीण घरों में नल कनेक्शन सुनिश्चित करने के लिए जल जीवन मिशन को 2028 तक बढ़ा दिया है। सीतारमण ने घोषणा की कि सरकार ने जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण आबादी का 80 प्रतिशत कवरेज हासिल कर लिया है।
  15. चंद्रिका कृष्णमूर्ति टंडन ने 67वें ग्रैमी अवार्ड्स में अपनी परियोजना त्रिवेणी के लिए बेस्ट न्यू एज, एम्बिएंट या चैंट एल्बम के लिए ग्रैमी अवार्ड जीता।
  16. कच्छ जिले की लखतर तहसील में गुनेरी गाँव का 32.78 हेक्टेयर क्षेत्र, जो एक प्राकृतिक अंतर्देशीय मैंग्रोव स्थल है, को गुजरात का पहला जैव विविधता विरासत स्थल घोषित किया गया है।
  17. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने ओडिशा के तट पर चांदीपुर से अति लघु दूरी वायु रक्षा (वीएसएचओआरएडी) प्रणाली के लगातार तीन उड़ान परीक्षण सफलतापूर्वक किए।

सबसे पहले सबसे तेज सभी भारत देश विदेश जरुरी करंट अफेयर्स हमारी वेबसाइट www.hindigkquestions.com पर अपडेट किये जाते है। ऐसी ही परीक्षा से सम्बंधित जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहे। आपको जानकारी कैसे लगी अपनी प्रतिक्रिया या कोई सुझाव हो तो जरूर हमारे साथ कमेंट बॉक्स में साँझा करे। पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करे ताकि सभी को अपना लक्ष्य प्राप्त करने सफलता हासिल हो।

धन्यवाद् ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *