27 June 2025 Current Affairs in Hindi

27 June 2025 Current Affairs in Hindi

27 June 2025 Current Affairs in Hindi: बैंकिंग, एसएससी, यूपीएससी, रेलवे इत्यादि परीक्षा में Today Current Affairs in Hindi का एक महत्वपूर्ण अनुभाग है, वर्ष 2025 में होने वाली किसी भी परीक्षा के लिए कम से कम पिछले छह महीने के Daily Current Affairs का ज्ञान आवश्यक है। करेंट अफेयर्स किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी का एक अभिन्न अंग रहा है और कुल अंकों में अधिकतम महत्व रखता है।

इस पोस्ट में आज के सबसे महत्वपूर्ण 20+ डेली करेंट अफेयर्स हिंदी 2025 अपडेट किये गए है, यह सारी जानकारी सभी विषयों जैसे राजनितिक, सामाजिक, आर्थिक गतिविधियों, खेलकूद, सामान्य ज्ञान, विज्ञान तथा विदेश और भारत से संबधित सभी घटनाओं से अपडेट किये गए है सवाल और जबाब दोनों के साथ, जोकि आने वाली  सभी परीक्षाओ जैसे SSC, Bank, Civil, Defence, UPSC, TET, पुलिस तथा अन्य सभी परीक्षाओ में यह 27 June 2025 Current Affairs in Hindi काफी सहायक सिद्ध होंगे।

Daily ऐसे ही महत्वपूर्ण Current Affairs 2025 Questions and Answers जिसमे सभी दैनिक घटनाओं, योजनाओं, राज्य, देश, विदेश और अन्य जानकारी का संग्रह होता है पोस्ट किये जाते है। अगर आपका प्रश्न या संदेह हो तो आप कमेंट में अपनी प्रतिक्रिया/ पूछ सकते है, इसके अलावा Hindigkquestions की ई-मेल पर भी सम्पर्क कर सकते है।

27 June 2025 Current Affairs in Hindi

निम्नलिखित आज के करेंट अफेयर्स 27 June 2025 Current Affairs in Hindi की जानकारी निचे दी गयी है:-

Today Current Affairs in Hindi

  1. हाल ही में 27 जून 2025 को अंतर्राष्ट्रीय अनानास दिवस मनाया जाएगा।
  2. हाल ही में 27 जून 2025 को विश्व औद्योगिक श्रमिक दिवस मनाया जाएगा।
  3. हाल ही में 27 जून 2025 को हेलेन केलर दिवस मनाया जाएगा।
  4. बांग्लादेश ने यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के उपलक्ष्य में 8 अगस्त को ‘नया बांग्लादेश दिवस’ घोषित किया; 5 अगस्त को ‘जुलाई विद्रोह दिवस’ नाम दिया गया।
  5. खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का 5वां संस्करण नवंबर में जयपुर में आयोजित किया जाएगा।
  6. भारतीय महिला टीम ने वियतनाम के वुंग ताऊ में अंडर 17 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में ओवरऑल खिताब जीता।
  7. ऑपरेशन बिहाली: भारतीय सेना का संयुक्त अभियान।
  8. शिखर धवन ने लेखक के रूप में पदार्पण किया, संस्मरण लिखा।
  9. नीरज चोपड़ा ने 85.29 मीटर थ्रो के साथ ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक जेवलिन का खिताब जीता।
  10. NATO सदस्य अपने GDP का 5% रक्षा और सुरक्षा पर खर्च करने के लिए सहमत हुए।
  11. नोवो नॉर्डिस्क की ब्लॉकबस्टर वजन घटाने वाली दवा वेगोवी भारत में लॉन्च हुई।
  12. RBI और बैंक डिजिटल पेमेंट इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म (DPIP) लॉन्च करेंगे।

यह भी पढ़े: Daily Current Affairs Quiz 27 June 2025

  1. गृह मंत्री अमित शाह ने आपातकाल के खिलाफ लड़ाई में PM मोदी की भूमिका पर आधारित पुस्तक ‘द इमरजेंसी डायरीज’ का विमोचन किया।
  2. महाराष्ट्र के ऋषभ अनुपम दास ने श्रीहरि नटराज का मीट रिकॉर्ड और सर्वश्रेष्ठ भारतीय समय तोड़ते हुए पुरुषों की 200 मीटर बैकस्ट्रोक में 2:00.65 सेकंड का समय लेकर स्वर्ण पदक जीता।
  3. भारत का सबसे बड़ा गतिशक्ति मल्टी-मोडल कार्गो टर्मिनल मानेसर स्थित मारुति सुजुकी में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा उद्घाटित किया गया। यह टर्मिनल 10 किमी लंबी रेलवे लाइन के माध्यम से पाटली स्टेशन से जुड़ा है और 121.7 किमी लंबे हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर का हिस्सा है, जिसे हरियाणा रेल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (HRIDC) द्वारा विकसित किया गया है।
  4. जून 2025 में ओपनएआई को अमेरिका के रक्षा विभाग से 200 मिलियन डॉलर का महत्वपूर्ण अनुबंध प्राप्त हुआ, जिसका उद्देश्य राष्ट्रीय सुरक्षा और सैन्य अभियानों के लिए अत्याधुनिक एआई समाधान विकसित करना है।
  5. भारत और फ्रांस के बीच द्विवार्षिक संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘शक्ति 2025’ का 8वां संस्करण 18 जून से 1 जुलाई 2025 तक फ्रांस के कैम्प लार्ज़ैक में आयोजित हो रहा है। इसमें भारतीय सेना की जम्मू-कश्मीर राइफल्स के 90 और फ्रांसीसी सेना की 13वीं विदेशी सेना अर्ध ब्रिगेड के 90 जवान भाग ले रहे हैं।
  6. भारतीय नौसेना में INS अर्नाला को शामिल किया गया, जो 16 एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट्स में से पहला है। इसे गार्डन रीच शिपबिल्डर्स और एलएंडटी द्वारा निर्मित किया गया है।
  7. संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 22 दिसंबर 2008 को सिकल सेल रोग को एक सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या के रूप में मान्यता दी थी।
  8. ईरान-इजराइल संघर्ष के कारण फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए भारत सरकार ने ऑपरेशन सिंधु शुरू किया।
  9. पूर्व इसरो वैज्ञानिक नेल्लै सु मुथु का निधन हो गया। वे सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा में वरिष्ठ वैज्ञानिक के रूप में कार्यरत थे।
  10. बिहार भारत का पहला राज्य बन गया है जिसने 2024 के शहरी स्थानीय निकाय चुनावों में मोबाइल आधारित ई-वोटिंग प्रणाली को लागू किया। इस पहल को बिहार राज्य चुनाव आयोग ने C-DAC के तकनीकी सहयोग से शुरू किया, ताकि प्रवासी श्रमिकों, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग मतदाताओं जैसी हाशिए पर रहने वाली आबादी की भागीदारी बढ़ाई जा सके।
  11. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (IGNCA) ट्रस्ट के अध्यक्ष राम बहादुर राय को पद्म भूषण पुरस्कार मिला, जो उन्हें सतपाल चौहान द्वारा IGNCA कार्यालय में प्रदान किया गया क्योंकि वे राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में शामिल नहीं हो सके थे।
  12. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 15 अगस्त 2025 से निजी वाहनों के लिए FASTag आधारित वार्षिक पास की घोषणा की।
  13. मिजोरम सरकार ने डिजिटल इंडिया भाषिणी डिवीजन के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए, जिससे स्थानीय भाषा तकनीक और बहुभाषी डिजिटल शासन को बढ़ावा मिलेगा।
  14. प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग द्वारा मई 2025 के लिए ‘सचिवालय सुधार’ रिपोर्ट का 22वां संस्करण जारी किया गया।
  15. जनजातीय कार्य मंत्रालय ने 549 जनजातीय जिलों और 207 PVTG क्षेत्रों में सबसे बड़ा जनजातीय सशक्तिकरण अभियान ‘धरती आबा जन भागीदारी अभियान’ शुरू किया। इसका उद्देश्य आधार, आयुष्मान, जन धन, पीएम-किसान, पेंशन, छात्रवृत्ति, बीमा और कौशल विकास योजनाओं को सीधे घर-घर पहुंचाना है।
  16. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में 24 जून 2025 को वाराणसी, उत्तर प्रदेश में केंद्रीय जोनल काउंसिल की 25वीं बैठक आयोजित हुई। इससे पहले 24वीं बैठक 7 अक्टूबर 2023 को नागपुर, महाराष्ट्र के नरेंद्र नगर में आयोजित की गई थी।

सबसे पहले सबसे तेज सभी भारत देश विदेश जरुरी करंट अफेयर्स हमारी वेबसाइट www.hindigkquestions.com पर अपडेट किये जाते है। ऐसी ही परीक्षा से सम्बंधित जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहे। आपको जानकारी कैसे लगी अपनी प्रतिक्रिया या कोई सुझाव हो तो जरूर हमारे साथ कमेंट बॉक्स में साँझा करे। पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करे ताकि सभी को अपना लक्ष्य प्राप्त करने सफलता हासिल हो।

धन्यवाद् ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *