14 December 2025 Current Affairs in Hindi: बैंकिंग, एसएससी, यूपीएससी, रेलवे इत्यादि परीक्षा में Today Current Affairs in Hindi का एक महत्वपूर्ण अनुभाग है। सभी परीक्षाओ जैसे SSC, Bank, Civil, Defence, UPSC, TET, पुलिस तथा अन्य सभी परीक्षाओ में यह 14 December 2025 Current Affairs in Hindi काफी सहायक सिद्ध होंगे।
इस पोस्ट में आज के सबसे महत्वपूर्ण 20+ डेली करेंट अफेयर्स हिंदी 2025 अपडेट किये गए है, यह सारी जानकारी सभी विषयों जैसे राजनितिक, सामाजिक, आर्थिक गतिविधियों, खेलकूद, सामान्य ज्ञान, विज्ञान तथा विदेश और भारत से संबधित सभी घटनाओं से अपडेट किये गए है।
14 December 2025 Current Affairs in Hindi
निम्नलिखित आज के करेंट अफेयर्स 14 December 2025 Current Affairs in Hindi की जानकारी सरल भाषा में दी गयी है:-
Today Current Affairs in Hindi
- हाल ही में 14 दिसंबर 2025 को विश्व गायन दिवस मनाया जाएगा।
- हाल ही में 14 दिसंबर 2025 को सतत उद्यमिता दिवस मनाया जाएगा।
- हाल ही में 14 दिसंबर 2025 को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस मनाया जाएगा।
- MGNREGS का नाम बदलकर पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना कर दिया गया है।
- कोपरा जलाशय को छत्तीसगढ़ का पहला रामसर स्थल घोषित किया गया है।
- कोलकाता में लियोनेल मेस्सी की विश्व की सबसे बड़ी प्रतिमा का अनावरण किया गया।
- भारतीय नौसेना अपने पहले स्वदेशी डाइविंग सपोर्ट क्राफ्ट DSC A20 को कमीशन करेगी।
- CRPF अधिकारी दिनेश खटक को गृह मंत्री का दक्षता पदक प्राप्त हुआ।
- भारत ने स्वच्छ बंदरगाहों के लिए पहला पूर्णतः विद्युतीकृत हरित टग लॉन्च किया।
- DBS को द बैंकर द्वारा वर्ष 2025 का ग्लोबल बैंक ऑफ द ईयर नामित किया गया।
- टाइम पत्रिका ने ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के वास्तुकार को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति नामित किया।
- महाक्राइमओएस AI, साइबर अपराध जांच के लिए भारत का पहला AI प्लेटफॉर्म।
- भारत पहली बार राष्ट्रमंडल खो खो चैंपियनशिप (2026) की मेजबानी करेगा।
- भारतीय भाषा उत्सव 2025 में जनजातीय भाषाई विरासत को प्रमुखता दी गई।
- बैंक ऑफ बड़ौदा ने ‘भारत का सर्वश्रेष्ठ बैंक’ 2025 का पुरस्कार जीता।
- BMW ने मिलान नेडेलजकोविक को नया CEO नियुक्त किया।
- क्रिकेट के दिग्गज युवराज सिंह और हरमनप्रीत कौर को महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लनपुर (नए चंडीगढ़) में उनके नाम पर स्टेडियम स्टैंड का नामकरण करके सम्मानित किया गया।
- केवल 20 वर्ष की आयु में नई दिल्ली की जूडो खिलाड़ी हिमांशी टोकस ने इतिहास रचते हुए जूडो में विश्व नंबर-1 रैंकिंग हासिल करने वाली भारत की पहली जूडोका बनीं। गुजरात की उभरती खिलाड़ी शाहीन दरजादा ने भी जूनियर महिला 57 किग्रा वर्ग में विश्व नंबर-4 स्थान प्राप्त कर पहचान बनाई।
यह भी पढ़े: Daily Current Affairs Quiz 14 December 2025
- Alphabet Inc. की कंपनी Google ने विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश में डेटा सेंटर और AI हब स्थापित करने हेतु 15 अरब डॉलर के निवेश की घोषणा की है — जो भारत के तकनीकी अवसंरचना क्षेत्र में अब तक का उसका सबसे बड़ा निवेश है।
- रॉयल स्वीडिश अकादमी ऑफ साइंसेज ने 2025 का स्वेरिजेस रिक्सबैंक प्राइज़ इन इकोनॉमिक साइंसेज जोएल मोकीर, फिलिप एघियन और पीटर हॉविट को नवाचार और आर्थिक विकास के बीच संबंधों पर उनके शोध के लिए प्रदान किया।
- जापान के गणितज्ञ मसाकी काशिवारा को बीजगणितीय विश्लेषण और रिप्रेजेंटेशन थ्योरी में उनके उत्कृष्ट योगदान, विशेषकर क्रिस्टल बेसिस की खोज के लिए 2025 का एबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागालैंड के मोकोकचुंग जिले के त्सुदिकोंग में इंटीग्रेटेड एक्वा पार्क की आधारशिला रखी। यह नागालैंड का पहला एक्वा पार्क है, जिसे प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (PMMSY) के तहत स्थापित किया गया है, जिससे मत्स्य उत्पादन और संबद्ध गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
- 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का आयोजन अहमदाबाद, गुजरात में किया गया, जहाँ किरण राव द्वारा निर्देशित फिल्म “लापता लेडीज़” ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म पुरस्कार जीता और कुल 14 पुरस्कार जीतकर “गली बॉय” का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
- आर्मेनिया अबू धाबी में आयोजित वर्ल्ड कंज़र्वेशन कांग्रेस के दौरान अंतरराष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (IUCN) का नवीनतम राज्य सदस्य बना।
- विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने आधिकारिक रूप से पुष्टि की है कि मालदीव HIV, हेपेटाइटिस-B और सिफिलिस के मां-से-बच्चे में संचरण को समाप्त करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है — जो वैश्विक जनस्वास्थ्य में एक बड़ी उपलब्धि है।
- भारत ने संयुक्त राष्ट्र ट्रूप कंट्रीब्यूटिंग कंट्रीज़ (UNTCC) सम्मेलन का आयोजन 14 से 16 अक्टूबर तक नई दिल्ली में किया, जिसमें 32 देशों के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों और शीर्ष UN शांति-रक्षा अधिकारियों ने भाग लिया।
- भारत का पहला सेमीकंडक्टर इनोवेशन म्यूज़ियम हैदराबाद में टेक्नोलॉजी चिप इनोवेशन प्रोग्राम (T-Chip) द्वारा उद्घाटित किया गया।
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के सभी मंडलीय मुख्यालयों पर दिव्यांग पुनर्वास केंद्र स्थापित करने की घोषणा की, जिससे दिव्यांगजनों के लिए सेवा, करुणा और समावेशन को बढ़ावा मिलेगा।
- नई दिल्ली में ISKCON द्वारा आयोजित UDGAAR युवा महोत्सव का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने किया।
- IUCN वर्ल्ड हेरिटेज आउटलुक-4 रिपोर्ट के अनुसार, जलवायु परिवर्तन दुनिया की लगभग 43% प्राकृतिक धरोहर स्थलों के लिए सबसे बड़ा खतरा है।
- भारतीय और ऑस्ट्रेलियाई सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘ऑस्ट्राहिंद 2025’ 13 से 26 अक्टूबर 2025 तक पर्थ, ऑस्ट्रेलिया में आयोजित हुआ।
- ग्लोबल हंगर इंडेक्स (GHI) 2025 में भारत 123 देशों में 102वें स्थान पर रहा, 25.8 अंक के साथ इसे “गंभीर” श्रेणी में रखा गया।
सबसे पहले सबसे तेज सभी भारत देश विदेश जरुरी करंट अफेयर्स हमारी वेबसाइट www.hindigkquestions.com पर अपडेट किये जाते है। ऐसी ही परीक्षा से सम्बंधित जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहे। आपको जानकारी कैसे लगी अपनी प्रतिक्रिया या कोई सुझाव हो तो जरूर हमारे साथ कमेंट बॉक्स में साँझा करे। पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करे ताकि सभी को अपना लक्ष्य प्राप्त करने सफलता हासिल हो।
धन्यवाद् ।





