19 March 2026 Current Affairs in Hindi

19 March 2026 Current Affairs in Hindi

19 March 2026 Current Affairs in Hindi: बैंकिंग, एसएससी, यूपीएससी, रेलवे इत्यादि परीक्षा में Today Current Affairs in Hindi का एक महत्वपूर्ण अनुभाग है। सभी परीक्षाओ जैसे SSC, Bank, Civil, Defence, UPSC, TET, पुलिस तथा अन्य सभी परीक्षाओ में यह 19 March 2026 Current Affairs in Hindi काफी सहायक सिद्ध होंगे।

इस पोस्ट में आज के सबसे महत्वपूर्ण 20+ डेली करेंट अफेयर्स हिंदी 2026 अपडेट किये गए है, यह सारी जानकारी सभी विषयों जैसे राजनितिक, सामाजिक, आर्थिक गतिविधियों, खेलकूद, सामान्य ज्ञान, विज्ञान तथा विदेश और भारत से संबधित सभी घटनाओं से अपडेट किये गए है।

19 March 2026 Current Affairs in Hindi

निम्नलिखित आज के करेंट अफेयर्स 19 March 2026 Current Affairs in Hindi की जानकारी सरल भाषा में दी गयी है:-

Today Current Affairs in Hindi

  •  हाल ही में 19 मार्च 2026 को अंतर्राष्ट्रीय ग्राहक दिवस मनाया जाएगा।
  • हाल ही में 19 मार्च 2026 को प्रमाणित नर्स दिवस मनाया जाएगा।
  • हाल ही में 19 मार्च 2026 को राष्ट्रीय हंसी दिवस मनाया जाएगा।
  • ITDC और जनजातीय कार्य मंत्रालय ने जनजातीय होमस्टे मालिकों के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रम शुरू किया।
  • भारतीय एनिमेटेड फिल्म “CHYIMI” ने NYSAF 2026 में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार जीता।
  • UNIQLO इंडिया ने क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह को ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया।
  • मयंक चक्रवर्ती भारत के 94वें शतरंज ग्रैंडमास्टर और असम के पहले ग्रैंडमास्टर बने।
  • छत्तीसगढ़ ने आवारा पशुओं के संरक्षण के लिए गौधाम योजना शुरू की।
  • केंचुए की नई प्रजाति ‘ड्राविडा वझानिया’ की खोज हाल ही में केरल राज्य में की गई।
  • संसदीय कार्य मंत्रालय ने राष्ट्रीय युवा संसद योजना वेब पोर्टल का उन्नत संस्करण, NYPS 2.0 लॉन्च किया।
  • विश्व बैंक और सरकार ने उत्तर प्रदेश की वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए 299.66 मिलियन डॉलर के समझौते पर हस्ताक्षर किए।
  • प्रोजेक्ट नन्हीं कली को स्पोर्टस्टार एसेस अवार्ड्स 2026 समारोह में ‘स्पोर्ट्स फॉर सोशल गुड’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
  • एंड्रिया किमी एंटोनेली मर्सिडीज टीम के साथ चाइनीज ग्रां प्री में अपनी पहली जीत दर्ज करने के बाद फॉर्मूला वन रेस जीतने वाले दूसरे सबसे कम उम्र के ड्राइवर बन गए हैं।
  • भारतीय एथलीट सेल्वा प्रभु ने ट्रिपल जंप का इंडोर राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ते हुए अमेरिका में NCAA इंडोर चैंपियनशिप में रजत पदक जीता है।
  • भारत का पहला एकीकृत फिजिडल सेवा केंद्र हाल ही में मध्य प्रदेश के गुना जिले के उमरी गांव में लॉन्च किया गया है।
  • पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ने धार्मिक नेताओं जैसे मुअज्जिन और पुरोहितों के मानदेय में ₹500 प्रति माह की वृद्धि की घोषणा की है।

यह भी पढ़े: Daily Current Affairs Quiz 19 March 2026

  • वर्ष 2026 के लिए प्रतिष्ठित संगीत कलानिधि पुरस्कार के लिए जयंती कुमारेश का चयन किया गया है।
  • भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग द्वारा प्रतिस्पर्धा कानून के अर्थशास्त्र पर 11वें राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन हाल ही में नई दिल्ली में किया गया है।
  • केंद्रीय मंत्रिमंडल ने लघु जल विद्युत (SHP) विकास योजना को वित्त वर्ष 2026–27 से 2030–31 की अवधि के लिए मंजूरी दी। ₹2584.60 करोड़ के परिव्यय के साथ इस योजना का उद्देश्य देशभर में लगभग 1500 मेगावाट क्षमता विकसित करना है।
  • भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर वित्तीय सामग्री की निगरानी के लिए ‘सुदर्शन’ नामक इन-हाउस AI प्रणाली तैनात की। यह प्रणाली ऑडियो, वीडियो और टेक्स्ट को स्कैन कर भ्रामक वित्तीय सलाह का पता लगाती है और 1.2 लाख से अधिक पोस्ट हटाने में मदद की है।
  • भारतीय मूल के दो अमेरिकी उद्यमी आदर्श हिरेमठ और सूर्य मिधा 22 वर्ष की आयु में दुनिया के सबसे युवा स्वयं-निर्मित अरबपति बने। उनकी AI स्टार्टअप ‘Merker’ ने $350 मिलियन फंडिंग के साथ $10 बिलियन का मूल्यांकन प्राप्त किया।
  • जल शक्ति मंत्रालय ने ग्रामीण पाइप जलापूर्ति योजनाओं के डिजिटल मानचित्रण के लिए ‘सुजल गांव ID’ लॉन्च किया। यह अनूठा ID जल जीवन मिशन के तहत जल अवसंरचना की एंड-टू-एंड ट्रैकिंग को सक्षम बनाता है।
  • खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 का पहला संस्करण छत्तीसगढ़ के रायपुर, जगदलपुर और सरगुजा में आयोजित किया जाएगा। इसमें एथलेटिक्स, हॉकी, तीरंदाजी और कुश्ती सहित सात खेलों को शामिल किया जाएगा।
  • भारत ने समुद्री प्रौद्योगिकी में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए Floating LiDAR Buoy System का सफल परीक्षण किया। यह उन्नत प्रणाली समुद्र में पवन परिस्थितियों को सटीक रूप से मापने के लिए डिज़ाइन की गई है।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका और वेनेजुएला ने राजनयिक और वाणिज्य दूतावास संबंधों को बहाल करने पर सहमति जताई। यह निर्णय 2019 में संबंधों के टूटने के बाद एक महत्वपूर्ण बदलाव को दर्शाता है।
  • भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) और प्रतीक्षा ट्रस्ट ने ‘Moonshot’ परियोजना शुरू की। इसका उद्देश्य AI और न्यूरोमॉर्फिक तकनीक के माध्यम से मस्तिष्क की क्षमताओं को बढ़ाना और न्यूरोलॉजिकल रोगों का उपचार करना है।
  • नंद किशोर यादव को मार्च 2026 में नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया। यह नियुक्ति राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा व्यापक राज्यपाल फेरबदल के तहत की गई।
  • संस्कृति मंत्रालय ने भारत की पांडुलिपि धरोहर के मानचित्रण के लिए तीन माह का राष्ट्रव्यापी सर्वेक्षण शुरू किया। इसका उद्देश्य ज्ञान भारतम् मिशन के तहत डिजिटल डेटाबेस तैयार करना है।
  • सुप्रीम कोर्ट ने निर्णय दिया कि OBC क्रीमी लेयर निर्धारण के लिए केवल माता-पिता की आय पर्याप्त नहीं है। इसके साथ पेशा, सामाजिक स्थिति और रोजगार की प्रकृति को भी ध्यान में रखना आवश्यक है।
  •  ऑयल इंडिया लिमिटेड ने राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति वित्त एवं विकास निगम (NSTFDC) के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए। इसका उद्देश्य मध्य प्रदेश के आदिवासी क्षेत्रों में स्वास्थ्य अवसंरचना को मजबूत करना है।
  • केंद्रीय मंत्रिमंडल ने BHAVYA (भारत औद्योगिक विकास योजना) को मंजूरी दी। इस योजना के तहत देशभर में 100 प्लग-एंड-प्ले औद्योगिक पार्क विकसित किए जाएंगे, जिसके लिए ₹33,600 करोड़ का बजट निर्धारित किया गया है।

यह भी पढ़े:

सबसे पहले सबसे तेज सभी भारत देश विदेश जरुरी करंट अफेयर्स हमारी वेबसाइट www.hindigkquestions.com पर अपडेट किये जाते है। ऐसी ही परीक्षा से सम्बंधित जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहे। आपको जानकारी कैसे लगी अपनी प्रतिक्रिया या कोई सुझाव हो तो जरूर हमारे साथ कमेंट बॉक्स में साँझा करे। पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करे ताकि सभी को अपना लक्ष्य प्राप्त करने सफलता हासिल हो।

धन्यवाद् ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *