MPSC Recruitment 2026: एमपीएससी ने ग्रुप ए और बी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 मार्च 2026 से शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 571 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसके साथ ही इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 09 अप्रैल, 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
MPSC Recruitment 2026 Details
भर्ती कराने वाली संस्था – महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग
पद का नाम – चिकित्सा अधिकारी, अतिरिक्त सरकारी अभियोजक, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी आदि
भर्ती वर्ष – 2026
कुल रिक्तियां – 571
आवेदन का माध्यम – ऑनलाइन
शैक्षणिक योग्यता – एमबीबीएस / विधि स्नातक / भूतपूर्व सैनिक / पदानुसार योग्यता
वेतनमान – ₹44,900 – ₹2,11,900 (समूह-ए/बी वेतनमान के अनुसार)
चयन प्रक्रिया – लिखित परीक्षा (प्रारंभिक व मुख्य), साक्षात्कार / स्क्रीनिंग
Designation and Number of Vacancies
चिकित्सा अधिकारी (वैद्यकीय अधिकारी) – समूह-बी – 009/2026 297
अतिरिक्त सरकारी अभियोजक – समूह-ए – 006/2026 244
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी / उप निदेशक – समूह-ए – 006/2026 21
मोटर वाहन अभियोजक – समूह-ए – 007/2026 06
उप कार्यकारी स्वास्थ्य अधिकारी – एमसीजीएम – समूह-बी – 005/2026 02
उप चिकित्सा अधीक्षक – एमसीजीएम टीबी अस्पताल – समूह-ए – 004/2026 01
Eligibility Criteria
- कानून से जुड़े पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से लॉ में डिग्री होनी चाहिए।
- इसके साथ ही चिकित्सा से संबंधित पदों पर आवेदन के लिए एमबीबीएस की डिग्री अनिवार्य है।
- इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास अन्य निर्धारित पात्रताएं भी होनी चाहिए।
MPSC Recruitment 2026: How To Apply
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mpsc.gov.in पर जाकर विजिट करना होगा।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर उम्मीदवारों को ‘MPSC Recruitment 2026’ लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज करना होगा।
- इसके बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करना होगा।
- अंत में फॉर्म भरने के बाद दर्ज की गई सभी जानकारी को ध्यान से पढ़ लें और भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।





