भारतीय प्राचीन इतिहास प्रश्नोत्तरी

सभी महत्वपूर्ण Ancient Indian History GK in Hindi से संबधित प्रश्न उत्तर अपडेट किये गए है। सभी प्रकार की परीक्षाओ जैसे SSC, UPSC, Civil इत्यादि सभी में Ancient Indian History GK in Hindi से संबधित प्रश्न पूछे जाते है। इन सभी Hindi प्रश्नो का संग्रहण निम्नलिखित है :

Q.31 एक जुते हुए खेत की खोज की गई थी ?
A मोहनजोदड़ों में
B कालीबंगा में
C हड़प्पा में
D लोथल में
Ans:- (B) कालीबंगा में
Q.32 हड़प्पा किस नदी के किनारे अवस्थित है ?
A व्यास
B सतलुज 
C रावी
D घग्गर
Ans:- (C) रावी
Q.33 सैंधव सभ्यता का महान स्नानागार कहां से प्राप्त हुआ है ?
A मोहनजोदड़ो
B हड़प्पा
C लोथल
D कालीबंगा
Ans:- (A) मोहनजोदड़ो
Q.34 सिंधु सभ्यता के बारे में निम्न में से कौनसा कथन असत्य है ?
A नगरों में नालियों की सुदृढ़ व्यवस्था थी।
B व्यापार और वाणिज्य उन्नत दशा में था।
C मातृदेवी की उपासना की जाती थी।
D लोग लोहे से परिचित थे।
Ans:- (D) लोग लोहे से परिचित थे।
Q.35 निम्नांकित में किसका सुमेल नहीं है ?
A आलमगीरपुर-उत्तर प्रदेश
B लोथल-गुजरात
C कालीबंगा-हरियाणा
D रोपड़-पंजाब
Ans:- (C) कालीबंगा-हरियाणा
Q.36 रंगपुर जहां हड़प्पा की समकालीन सभ्यता थी. है ?
A पंजाब में
B पूर्वी उत्तर प्रदेश में
C सौराष्ट्र में
D राजस्थान में
Ans:- (C) सौराष्ट्र में
Q.37 सिंधु सभ्यता का कौनसा स्थान भारत में स्थित है ?
A हड़प्पा
B मोहनजोदड़ो
C लोथल
D कोई नहीं
Ans:- (C) लोथल
Q.38 निम्नलिखित में से कौनसा एक हड़प्पा का बंदरगाह है ?
A सिकंदरिया
B लोथल
C महास्थानगढ़
D नागपट्टनम
Ans:- (B) लोथल
Q.39 किस हड़प्पाकालीन स्थल से ‘हल’ का टेराकोटा प्राप्त हुआ ?
A धौलावीरा
B बनावली
C लोथल
D कालीबंगा
Ans:- (B) बनावली
Q.40 भारत में हड़प्पा सभ्यता का सबसे बड़ा स्थल है ?
A राखीगढ़ी
B धौलावीरा
C कालीबंगन
D लोथल
Ans:- (A) राखीगढ़ी