भारतीय प्राचीन इतिहास प्रश्नोत्तरी

सभी महत्वपूर्ण Ancient Indian History GK in Hindi से संबधित प्रश्न उत्तर अपडेट किये गए है। सभी प्रकार की परीक्षाओ जैसे SSC, UPSC, Civil इत्यादि सभी में Ancient Indian History GK in Hindi से संबधित प्रश्न पूछे जाते है। इन सभी Hindi प्रश्नो का संग्रहण निम्नलिखित है :

Q.51 भारत का राष्ट्रीय आदर्श वाक्य, ‘सत्यमेव जयते’ किस प्राचीन भारतीय शास्त्र से उद्धृत एक मंत्र है ?
A ऋग्वेद
B मुंडकोपनिषद्
C भगवद्गीता
D मत्स्य पुराण
Ans:- (B) मुंडकोपनिषद्
Q.52 ‘आर्य’ शब्द इंगित करता है ?
A तृजाती समूह को
B यायावरी जन को
C भाषा समूह को 
D श्रेष्ठ वंश को
Ans:- (D) श्रेष्ठ वंश को
Q.53 सबसे पुराना वेद कौन-सा है ?
A यजुर्वेद
B ऋग्वेद
C सामवेद
D अथर्ववेद
Ans:- (B) ऋग्वेद
Q.54 ‘त्रयी’ नाम है ?
A तीन वेदों का
B धर्म, संघ व युद्ध का
C हिंदु धर्म के तीन देवताओं का
D तीन मौसमों का
Ans:- (A) तीन वेदों का
Q.55 किस वैदिक ग्रंथ में “वर्ण” शब्द का सर्वप्रथम नामोल्लेख मिलता है ?
A सामवेद
B ऋग्वेद
C अथर्ववेद
D यजुर्वेद
Ans:- (B) ऋग्वेद
Q.56 निम्न वेदों में से किस एक में जादुई माया और वशीकरण का वर्णन किया गया है ?
A ऋग्वेद
B अथर्ववेद
C यजुर्वेद
D सामवेद
Ans:- (B) अथर्ववेद
Q.57 निम्न में से कौनसा ब्राह्मण ग्रंथ ऋग्वेद से संबंधित है ?
A ऐतरेय ब्राह्मण
B गोपथ ब्राह्मण
C शतपथ ब्राह्मण
D तैतिरीय ब्राह्मण
Ans:- (A) ऐतरेय ब्राह्मण
Q.58 “गोपथ ब्राह्मण” संबधित है ?
A यजुर्वेद से
B ऋग्वेद से
C अथर्ववेद से
D सोमवेद से
Ans:- (C) अथर्ववेद से
Q.59 ऋग्वेद का कौन-सा मंडल पूर्णतः सोम को समर्पित है ?
A सातवां मंडल
B आठवां मंडल
C नौवां मंडल
D दसवां मंडल
Ans:- (C) नौवां मंडल
Q.60 ‘यज्ञ’ संबंधी विधि-विधानों का पता चलता है ?
A ऋग्वेद से
B सामवेद से
C ब्राह्मण ग्रंथों से
D यजुर्वेद से
Ans:- (D) यजुर्वेद से