Current Affairs in Hindi 12 September 2024

Current Affairs in Hindi 12 September 2024

Current Affairs in Hindi 12 September 2024 इस पोस्ट में अपडेट किये गए है। जिससे आप अपने एग्जाम की तैयारी के लिए Today current affairs in Hindi के बारे में जानकारी ले सकते है। Current Affairs के माध्यम से भारत देश विदेश में हो रही घटनाओ और गतिविधियों के बारे में पता चलता है जो हमारे सामान्य ज्ञान को बढ़ता है। सभी परीक्षाओ में करंट अफेयर्स से सम्बंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते है इसलिए यह करंट अफेयर्स परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए काफी सहायक होंगे।

Current Affairs in Hindi 12 September 2024

आज 12 September 2024 के महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स की जानकारी विस्तृत रूप में निचे दी गयी है:-

International Current Affairs in Hindi 12 September 2024 : अंतर्राष्ट्रीय करंट अफेयर्स 

  • हाल ही में रूस ने सभी 5 बेड़े शामिल कर दशकों में अपना सबसे बड़ा नौसैनिक अभ्यास शुरू किया है। प्रशांत और आर्कटिक महासागरों के साथ भूमध्य सागर, कैस्पियन और बाल्टिक सागरों में “ओशन 2024” एक साथ आयोजित किया जाएगा।
  • हाल ही में भारत-सिंगापुर संयुक्त कार्य समूह की बैठक कार्मिक प्रबंधन और लोक प्रशासन पर हुई। बैठक में भारत को तरफ से वी. श्रीनिवास और सिंगापुर के तान जी केओ ने भारत-सिंगापुर सहयोग की रूपरेखा भविष्य के लिए तैयार की।

National Current Affairs in Hindi 12 September 2024 : राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स 

  • हाल ही में नई दिल्ली में नागरिक उड्डयन पर दूसरा एशिया प्रशांत मंत्रिस्तरीय सम्मेलन भारत मंडपम में शुरू हुआ। दो दिवसीय सम्मेलन की मेजबानी अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन और नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा साथ में को गई।
  • हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेमीकॉन इंडिया 2024 का उद्घाटन ग्रेटर नोएडा में किया। इसका उद्देश्य इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर उद्योग को बढ़ावा देने के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र को 500 बिलियन डॉलर का उद्योग बनाने का लक्ष्य रखा है।
  • हाल ही में मैसूर में राष्ट्रीय वन शहीद दिवस मनाया गया। देश की वनस्पतियों और जीवों की रक्षा करते हुए अपनी जान गंवाने वाले वन विभाग के कार्मिकों और श्रमिकों को श्रद्धांजलि दी गई।
  • हाल ही में मत्स्य उद्योग के श्रमिकों को ‘डिजिटल पहचान’ प्रदान करने की नई योजना मत्स्य किसान ‘समृद्धि सह-योजना’ शुरू की गई।
  • हाल ही में दक्षिणी बर्डविंग, मदुरै जिले में न्यू नाथम राजमार्ग पर चथिरापट्टी और कदावुर के बीच अमेरिकन कॉलेज के उपग्रह परिसर में भारत की दूसरी सबसे बड़ी तितली प्रजाति पाई गई है।
  • हाल ही में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी पीएम-जेएवाई) के तहत 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को आय की परवाह किए बिना स्वास्थ्य कवरेज को मंजूरी दे दी है।

नोट:  सबसे पहले सबसे तेज सभी जरुरी करंट अफेयर्स हमारी वेबसाइट www.hindigkquestions पर अपडेट किये जाते है। ऐसी ही परीक्षा से सम्बंधित जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहे। आपको जानकारी कैसे लगी अपनी प्रतिक्रिया या कोई सुझाव हो तो जरूर हमारे साथ कमेंट बॉक्स में साँझा करे। पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करे ताकि सभी को अपना लक्ष्य प्राप्त करने सफलता हासिल हो।

धन्यवाद् ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *