Current Affairs in Hindi 9 September 2024

Current Affairs in Hindi 9 September 2024

Current Affairs in Hindi 9 September 2024 इस पोस्ट में अपडेट किये गए है। जिससे आप अपने एग्जाम की तैयारी के लिए Today current affairs in Hindi के बारे में जानकारी ले सकते है। Current Affairs के माध्यम से भारत देश विदेश में हो रही घटनाओ और गतिविधियों के बारे में पता चलता है जो हमारे सामान्य ज्ञान को बढ़ता है। सभी परीक्षाओ में करंट अफेयर्स से सम्बंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते है इसलिए यह करंट अफेयर्स परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए काफी सहायक होंगे।

Current Affairs in Hindi 9 September 2024

आज 9 September 2024 के महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स की जानकारी विस्तृत रूप में निचे दी गयी है:-

International Current Affairs in Hindi 9 September 2024 : अंतर्राष्ट्रीय करंट अफेयर्स 

  • हाल ही में क्रोशिया में भारत के अगले राजदूत के रूप में अरुण गोयल को नियुक्त किया गया है। अरुण गोयल इससे पहले भारत के चुनाव आयुक्त के रूप में कार्यरत थे।
  • हाल ही में 37 वर्षीय इंग्लैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी मोईन अली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।
  • हाल ही में 8 सितंबर 2024 को हर वर्ष की तरह अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया गया। इसका उद्देश्य सभी व्यक्तियों, समुदायों और समाजों के लिए साक्षरता के महत्व को जागरूक करना है। 2024 का विषय: ‘बहुभाषी शिक्षा को बढ़ावा देना: आपसी समझ और शांति के लिए साक्षरता’।

National Current Affairs in Hindi 9 September 2024 : राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स 

  • हाल ही में जर्मनी में आयोजित दूसरी विश्व बधिर शूटिंग चैंपियनशिप में महित संधू ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3-पोजिशन में स्वर्ण पदक जीता।
  • हाल ही में 17 वर्षीय अभिनव देशवाल ने दूसरी विश्व बधिर शूटिंग चैंपियनशिप में पुरुषों की 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। अभिनव ने 565 का विश्व रिकॉर्ड स्कोर बनाया।
  • हाल ही में नागालैंड में शोधकर्ताओं द्वारा करकुमा वंश की नई प्रजाति की खोज की गई। इसका नाम मोकोकचुंग जिले के उंगमा गांव के नाम ‘करकुमा उंगमेंसिस’ रखा है।
  • हाल ही में केरल को केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा साइबर अपराध पुरस्कार मिला है। महिलाओं और बच्चों के खिलाफ साइबर अपराध से निपटने के लिए यह पुरस्कार दिया गया है।
  • हाल ही में 77वीं सीनियर राष्ट्रीय एक्वाटिक चैंपियनशिप का आयोजन मंगलुरु के येम्मेकेरे स्विमिंग पूल परिसर में 10 सितंबर से 13 सितंबर तक किया जाएगा। भारतीय तैराकी महासंघ और कर्नाटक तैराकी संघ दोनो मिलकर यह आयोजित करेंगे।
  • हाल ही में केरल टेक्नोलॉजी एक्सपो का दूसरा संस्करण अगले वर्ष 20 से 22 फरवरी 2025 तक कालीकट ट्रेड सेंटर, कोझीकोड में कालीकट इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी इनिशिएटिव 2.0 द्वारा आयोजित किया जाएगा।
  • हाल ही में वित्त सचिव नियुक्त के रूप में तुहिन कांत पांडे को नियुक्त किया गया। इससे पूर्व तुहिन कांत सार्वजनिक उद्यम विभाग (डीपीई) और निवेश एवं सार्वजनिक परिसंपत्ति प्रबंधन (दीपम) के प्रभारी सचिव के रूप में कार्यरत थे।

नोट:  सबसे पहले सबसे तेज सभी जरुरी करंट अफेयर्स हमारी वेबसाइट www.hindigkquestions पर अपडेट किये जाते है। ऐसी ही परीक्षा से सम्बंधित जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहे। आपको जानकारी कैसे लगी अपनी प्रतिक्रिया या कोई सुझाव हो तो जरूर हमारे साथ कमेंट बॉक्स में साँझा करे। पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करे ताकि सभी को अपना लक्ष्य प्राप्त करने सफलता हासिल हो।

धन्यवाद् ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *