Hindi Grammar Questions | हिंदी व्याकरण प्रश्नोत्तरी

Q.121 ‘आदर्श’ शब्द का पर्यायवाची है ?

A.) सन्त्रास
B.) प्रतिमान
C.) तात्पर्य
D.) कामना

Ans:- (B) प्रतिमान

Q.122 ‘आलि’ का पर्यायवाची है ?

A.) सखि
B.) सहेली
C.) भ्रमरी
D.) ये सभी

Ans:- (D) ये सभी

Q.123  ‘आरोग्य’ का पर्यायवाची है ?

A.) बीमार
B.) अशान्त
C.) नीरोग
D.) इनमें से कोई नहीं

Ans:- (C) नीरोग

Q.124 निम्नलिखित में से ‘इन्द्र’ का पर्यायवाची शब्द नहीं है ?

A.) विष्णु
B.) सुरेन्द्र
C.) देवेश
D.) सुरेश

Ans:- (A) विष्णु

Q.125 निम्न में ‘इष्ट’ का पर्यायवाची है ?

A.) काम्य
B.) अभिप्रेत
C.) अभीष्ट
D.) ये सभी

Ans:- (D) ये सभी

Q.126  ‘इन्द्राणी’ का पर्यायवाची है ?

A.) राधा
B.) मीरा
C.) गौरी
D.) शची

Ans:- (D) शची

Q.127 ‘उत्कण्ठा’ का पर्यायवाची है ?

A.) लालसा
B.) उत्पन्न
C.) उपेक्षा
D.) उलाहना

Ans:- (A) लालसा

Q.128  ‘ऊहापोह’ का पर्यायवाची है ?

A.) निश्चित
B.) असमंजस
C.) अभिभूत
D.) व्यग्रता

Ans:- (B) असमंजस

Q.129 निम्न में से किस शब्द का विलोम ‘अगम’ है ?

A.) दुर्गम
B.) सुगम
C.) दुर्जेय
D.) अजेय

Ans:- (B) सुगम

Q.130 ‘अक्षत’ किसका विपरीतार्थक शब्द है ?

A.) अक्षय
B.) विक्षत
C.) संरक्षित
D.) शाश्वत

Ans:- (B) विक्षत