Hindi Grammar Questions | हिंदी व्याकरण प्रश्नोत्तरी

Q.131 ‘अवनि’ का विलोम शब्द है ?

A.) पृथ्वी
B.) जल
C.) अम्बर
D.) पाताल

Ans:- (C) अम्बर

Q.132 ‘अवर’ का विलोम शब्द बताइए ?

A.) प्रवर
B.) विवर
C.) नगर
D.) सवर

Ans:- (A) प्रवर

Q.133 निम्नलिखित में से ‘अथ’ का विलोम शब्द होगा ?

A.) मथ
B.) इति
C.) वृति
D.) कृति

Ans:- (B) इति

Q.134  ‘अतिथि’ का विलोम बताइए ?

A.) आतिथेयी
B.) आततायी
C.) आतप
D.) आतिथ्य

Ans:- (A) आतिथेयी

Q.135  ‘अमर’ का विलोम शब्द होगा ?

A.) अमर्त्य
B.) मर्त्य
C.) मण्य
D.) मृति

Ans:- (B) मर्त्य

Q.136 ‘अग्र’ का विलोम शब्द कौन-सा है ?

A.) अग्रिम
B.) पश्च
C.) व्यग्र
D.) विनत

Ans:- (B) पश्च

Q.137 ‘अपकार’ का विलोम शब्द बताइए ?

A.) अनिष्ट
B.) विनष्ट
C.) उपकार
D.) परोपकार

Ans:- (C) उपकार

Q.138  ‘अभियुक्त’ का विलोम क्या होगा ?

A.) निरपराध
B.) भोगी
C.) अभियोगी
D.) योगी

Ans:- (A) निरपराध

Q.139 ‘अभिजात्य’ का विलोम बताइए ?

A.) कुलीन
B.) सामान्य
C.) अकुलीन
D.) वंचित

Ans:- (C) अकुलीन

Q.140  ‘अतिवृष्टि’ का विलोम क्या होगा ?

A.) अनावृष्टि
B.) अकाल
C.) तूफान
D.) वर्षा

Ans:- (A) अनावृष्टि