HP GK in Hindi

HP GK in Hindi – हिमाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान

दोस्तों सभी प्रकार की परीक्षाओं में HP GK in Hindi से संबधित प्रश्न पूछे जाते है, सभी प्रश्न चाहे HP GK के इतिहास, भौगोलिक, अर्थवयवस्था, लोककला, मंदिर से संबधित हो सकते है | हिमाचल प्रदेश की सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए इसे अलग अलग विभागों में विभक्त किया है, जिससे की सभी अपनी रूचि के अनुसार आसानी से विषय चुन सकेंगे और परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे। सबसे पहले हम हिमाचल प्रदेश की परिभाषा के बारे में जानेगे जो निम्नलिखित है :-  

हिमाचल प्रदेश : हिमाचल शब्द संस्कृत के दो शब्दों हिम+अचल की संधि से बना है | हिम का अर्थ है – बर्फ और अचल का अर्थ है – पर्वत | अतः बर्फ के पर्वत को ही हिमाचल कहा जाता है | या ऐसा प्रदेश जो की बर्फीले पहाड़ो में बसा हो | हिम का अर्थ, हिमाचल प्रदेश के संदर्भ में पवित्रता, सफेदी तथा निष्कपट से लिया जा सकता है , क्योकि बर्फ भी शुद्ध, निष्कलंक तथा बेहद ठंडी होती है | ये सब विशेषताए अपने आप में हिमाचल प्रदेश को नयी पहचान देती है |

अचल जिसका अर्थ पहाड़ है, यहाँ वह निरंतरता, बलशाली, विश्वसनीय तथ सवेदनशील गहराई को प्रदर्शित करता है | हिमाचल प्रदेश अपने आप में एक लघु संसार है, जहा पहुंचने के लिए पंजाब के मैदानों या शिवालिक पहाड़ियों या शिमला की पहाड़ियों के मध्य रास्ते से सुन्दर, शांत एवं आकर्षक प्रदेश में प्रवेश मिलता है | सांस्कृतिक और भौगोलिक रूप से हिमाचल प्रदेश हिमालय के पश्चिमी भाग में स्थित है |  अगर आप Himachal Pradesh GK in Hindi में पढ़ना चाहते है तो आप सही पेज पर आये है यहाँ पर एचपी जीके हिंदी में विस्तृत रूप में उपलब्ध है।

HP GK in Hindi | हिमाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान

हिमाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान अपने आप में विशाल संग्रह है निम्नलिखित Himachal Pradesh GK से सम्बंधित सामान्य ज्ञान के प्रश्न और उत्तर अपडेट किये गए है जो सभी परीक्षाओ की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। जो विद्यार्थी HPTET, UPSC, SSC और अन्य परीक्षाओ की तैयारी कर रहे है उनके लिए यह काफी मददगार होंगे।

Himachal Pradesh GK in Hindi:-

Q.1 प्रशासनिक अधिकरण के प्रथम अध्यक्ष का क्या नाम था ?
A न्यायमूर्ति बी पी भटनागर 
B न्यायमूर्ति बी के मल्होत्रा 
C न्यायमूर्ति हीरा सिंह ठाकुर 
D श्री ओम प्रकाश 
Ans:- (C) न्यायमूर्ति हीरा सिंह ठाकुर 
Q.2 हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायलय के प्रथम मुख्य न्यायाधीश का क्या नाम था ?
A जस्टिस पी एन भगवती   
B जस्टिस आर एस पाठक 
C जस्टिस वी डी मिश्रा 
D जस्टिस एम एच बेग 
Ans:- (D) जस्टिस एम एच बेग 
Q.3 किस जिले में पदमसंभव का सर्वाधिक प्रभाव पड़ा था ?
A काँगड़ा 
B लाहौल स्पीति 
C मंडी 
D कुल्लू 
Ans:- (B) लाहौल स्पीति 
Q.4 किस वर्ष मंडी के विकटोरिया पुल का निर्माण हुआ था ?
A 1987
B 1877
C 1830
D 1930
Ans:- (B) 1877
Q.5 काँगड़ा जिले में खनियारा किस चीज के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है ?
A छत का स्लेट 
B धान उत्पादन 
C चावल उत्पादन 
D उत्सवों के  लिए 
Ans:- (A) छत का स्लेट 
Q.6 हिमाचल निर्माता डॉ यशवंत सिंह परमार का जन्म किस गांव में हुआ था ?
A चनलाग ( सिरमौर )
B शिलाई ( सिरमौर )
C बथेड़ी ( मंडी )
D सुलाह ( काँगड़ा )
Ans:- (A) चनलाग ( सिरमौर )
Q.7 हिमाचल प्रदेश में दलाईलामा निर्वासित सरकार के प्रमुख का निवास स्थान किस स्थान पर है ?
A शाहतलाई 
B मैक्लोडगंज 
C डूगरी
D भागसूनाग 
Ans:- (B) मैक्लोडगंज 
Q.8 हिमाचल प्रदेश में पागल कुत्ते के काटने की दवा किस जिले में बनाई जाती है ?
A शिमला 
B जोगिन्दरनगर 
C भरमौर 
D कसौली 
Ans:- (D) कसौली 
Q.9 हिमाचल प्रदेश में एक आयुर्वेदिक फार्मेसी पपरोला में और दूसरी फार्मेसी कहा पर स्थित है ?
A कुल्लू 
B सुंदरनगर 
C जोगिन्दरनगर 
D राजगढ़ 
Ans:- (C) जोगिन्दरनगर 
Q.10 पदमदेव व्यावसायिक परिसर किस स्थान में स्थित है ?
A सिरमौर 
B शिमला 
C काँगड़ा 
D सोलन 
Ans:- (B) शिमला 

 

1 thought on “HP GK in Hindi – हिमाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान”

  1. Good day! I could have sworn I’ve been to this website before but after checking through some of the post I realized it’s new to me. Anyways, I’m definitely happy I found it and I’ll be bookmarking and checking back often!

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *