1 January 2024 Current Affairs in Hindi

1 January 2024 Current Affairs in Hindi

1 January 2024 Current Affairs in Hindi: बैंकिंग, एसएससी, यूपीएससी, रेलवे इत्यादि परीक्षा में Today Current Affairs in Hindi का एक महत्वपूर्ण अनुभाग है, वर्ष 2024 में होने वाली किसी भी परीक्षा के लिए कम से कम पिछले छह महीने के Daily Current Affairs का ज्ञान आवश्यक है। करेंट अफेयर्स किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी का एक अभिन्न अंग रहा है और कुल अंकों में अधिकतम महत्व रखता है।

इस पोस्ट में आज के सबसे महत्वपूर्ण 20+ डेली करेंट अफेयर्स हिंदी 2024 अपडेट किये गए है, यह सारी जानकारी सभी विषयों जैसे राजनितिक, सामाजिक, आर्थिक गतिविधियों, खेलकूद, सामान्य ज्ञान, विज्ञान तथा विदेश और भारत से संबधित सभी घटनाओं से अपडेट किये गए है सवाल और जबाब दोनों के साथ, जोकि आने वाली  सभी परीक्षाओ जैसे SSC, Bank, Civil, Defence, UPSC, TET, पुलिस तथा अन्य सभी परीक्षाओ में यह 1 January 2024 current affairs in Hindi काफी सहायक सिद्ध होंगे।

Daily ऐसे ही महत्वपूर्ण Current Affairs 2024 Questions and Answers जिसमे सभी दैनिक घटनाओं, योजनाओं, राज्य, देश, विदेश और अन्य जानकारी का संग्रह होता है पोस्ट किये जाते है। अगर आपका प्रश्न या संदेह हो तो आप कमेंट में अपनी प्रतिक्रिया/ पूछ सकते है, इसके अलावा Hindigkquestions की ई-मेल पर भी सम्पर्क कर सकते है।

1 January 2024 Current Affairs in Hindi

निम्नलिखित आज के करेंट अफेयर्स 1 January 2024 Current Affairs in Hindi की जानकारी निचे दी गयी है:-

Today Current Affairs in Hindi:-

  1. हाल ही में 1 जनवरी 2024 को वैश्विक परिवार दिवस मनाया जाएगा।
  2. हाल ही में तेलंगाना राज्य सरकार ने “अभय हस्तम” लॉन्च किया है।
  3. हाल ही में अमित शाह ने गांधीनगर में NCDFI के नए कार्यालय भवन की आधारशिला रखी है।
  4. हाल ही में सरकार ने चीन और ओमान से आने वाले Gypsum Board& Tiles पर एंटी डंपिंग ड्यूटी लगा दी है।
  5. हाल ही में भारत देश विश्व स्तर पर दूसरा सबसे बड़ा इस्पात उत्पादक बन गया है।
  6. हाल ही में नवंबर में कोर सेक्टर आउटपुट ग्रोथ घटकर 7.8% रह गई है।
  7. हाल ही में व्यापार समझौते के बाद ऑस्ट्रेलिया देश में भारत के निर्यात में 14% की बढ़ोतरी हुई है।
  8. हाल ही में भूपेन्द्र यादव ने National Transit Pass System (NTPS) लॉन्च किया है।
  9. हाल ही में गुजरात राज्य सरकार द्वारा द्वारका में भारत का पहला पनडुब्बी पर्यटन शुरू किया जाएगा।
  10. हाल ही में विश्व तीरंदाजी पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय तीरंदाज शीतल देवी बनी हैं।
  11. हाल ही में भारतीय नौसेना ने एडमिरल्स एपॉलेट्स का नया डिज़ाइन जारी किया है।
  12. हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में 2 अमृत भारत, 6 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई है ।
  13. हाल ही में चीन ने डोंग जून को अपना नया रक्षा मंत्री नियुक्त किया है।
  14. हाल ही में पांडिचेरी विश्वविद्यालय का पदेन चांसलर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को नियुक्त किया गया है।
  15. हाल ही में ललन सिंह के इस्तीफे के बाद जेडीयू के अध्यक्ष नीतीश कुमार बने हैं।
  16. हाल ही में सर्कुलर पॉलिमर के लिए रासायनिक रीसाइक्लिंग का उपयोग करने वाली भारत की पहली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज बन गई है।
  17. हाल ही में उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने राज्य के उद्घाटन उन्नत बाल चिकित्सा केंद्र की स्थापना के प्रस्ताव का समर्थन किया है। यह केंद्र संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई), लखनऊ में स्थापित किया जाएगा।
  18. हाल ही में केंद्र ने नीना सिंह को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की पहली महिला महानिदेशक नियुक्त किया। वह 31 जुलाई, 2024 तक शीर्ष पद पर रहेंगी। बिहार की रहने वाली नीना सिंह ने पटना वीमेंस कॉलेज और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से पढ़ाई की। वह 2021 से सीआईएसएफ का हिस्सा हैं।
  19. हाल ही में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क ने बॉलीवुड के जेन जेड सुपरस्टार और युवा आइकन कार्तिक आर्यन को फुटबॉल के लिए अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।
  20. हाल ही में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) प्रमुख अनीश दयाल सिंह को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का महानिदेशक नियुक्त किया गया। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने 31 दिसंबर, 2024 तक, यानी उनकी सेवानिवृत्ति की तारीख तक, सीआरपीएफ के महानिदेशक के रूप में सिंह की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।
  21. हाल ही में बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 2 को प्रिक्स वर्सेल्स द्वारा विश्व स्तर पर सबसे खूबसूरत हवाई अड्डे के टर्मिनलों में से एक के रूप में मान्यता दी गई है। इसे प्रतिष्ठित ‘वर्ल्ड स्पेशल अवॉर्ड फॉर इंटीरियर्स 2023’ से भी सम्मानित किया गया।
  22. हाल ही में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र के ब्रह्म सरोवर में अंतर्राष्ट्रीय गीता सेमिनार और गीता महोत्सव का उद्घाटन किया। सेमिनार का विषय है – “वसुधैव कुटुंबकम: श्रीमद्भगवद गीता और सार्वभौमिक एकता”
  23. हाल ही में एमवी रुएन से जुड़ी समुद्री डकैती की घटना के बाद भारतीय नौसेना ने अदन की खाड़ी में एक निर्देशित मिसाइल विध्वंसक तैनात किया। आईएनएस कोच्चि और सहयोगी युद्धपोतों की सहायता से चालक दल के सभी 18 सदस्य जहाज के गढ़ में सुरक्षित थे।
  24. हाल ही में चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स 2023 टूर्नामेंट में, भारतीय शतरंज खिलाड़ी डोम्माराजू गुकेश ने हमवतन पेंटाला हरिकृष्णा को ड्रॉ पर रोककर खिताब जीता।
  25. हाल ही में एमवी रुएन से जुड़ी समुद्री डकैती की घटना के बाद भारतीय नौसेना ने अदन की खाड़ी में एक निर्देशित मिसाइल विध्वंसक तैनात किया। आईएनएस कोच्चि और सहयोगी युद्धपोतों की सहायता से चालक दल के सभी 18 सदस्य जहाज के गढ़ में सुरक्षित थे।
  26. हाल ही में कपड़ा मंत्रालय ने जूट किसानों को एमएसपी और कृषि विज्ञान के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने के लिए एक मोबाइल एप्लिकेशन “पैट-मित्रो” लॉन्च किया। इस मोबाइल एप्लिकेशन को जूट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (JCI) द्वारा ‘जूट सेमिनार’ के दौरान विकसित किया गया था।
  27. हाल ही में रवीन्द्रनाथ टैगोर साहित्यिक पुरस्कार का छठा संस्करण कवि-आलोचक सुकृता पॉल कुमार को उनकी पुस्तक ‘सॉल्ट एंड पेपर: सेलेक्टेड पोयम्स’ के लिए प्रदान किया गया।
  28. हाल ही में मारुति सुजुकी इंडिया (MSIL) ने रोहतक के कंसाला में दूसरा जापान-भारत विनिर्माण संस्थान (JIM) स्थापित करने के लिए हरियाणा सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoA) पर हस्ताक्षर किए हैं।
  29. हाल ही में महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने नई दिल्ली में आंगनवाड़ी-सह-क्रेच पर राष्ट्रीय कार्यक्रम का उद्घाटन किया। सरकार ने देशभर में 17 हजार क्रेच खोलने की योजना बनाई है।
  30. हाल ही में केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स तमिलनाडु के लिए लोगो, जर्सी, शुभंकर, टॉर्च और थीम सॉन्ग लॉन्च किया। खेलों का शुभंकर वीरा मंगई वेलु नाचियार है। पिछले पांच खेलो इंडिया यूथ गेम्स दिल्ली, पुणे, गुवाहाटी, पंचकुला और भोपाल में आयोजित किए गए थे।
  31. हाल ही में केंद्र सरकार ने आधिकारिक तौर पर मध्य प्रदेश के भोपाल में राजा भोज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को भारत में प्रवेश या बाहर निकलने के लिए अधिकृत आव्रजन चेक पोस्ट के रूप में नामित किया है। यह सर्टिफिकेट कोर्स जेनिथ रेलवे अकादमी के सहयोग से शुरू किया गया है।
  32. हाल ही में केंद्र सरकार ने आधिकारिक तौर पर मध्य प्रदेश के भोपाल में राजा भोज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को भारत में प्रवेश या बाहर निकलने के लिए अधिकृत आव्रजन चेक पोस्ट के रूप में नामित किया है।
यह भी पढ़े : Most Important 1000+ Hindi GK Questions

1 January 2024 Current Affairs in Hindi Quiz

निम्नलिखित daily Current Affairs से सम्बंधित कुछ प्रमुख महत्वपूर्ण 1 January 2024 Current Affairs in Hindi Quiz की सूचि दी गयी है आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए। आप इन्हे solve करने का प्रयास करे:-

Q.1 हाल ही में किस खिलाड़ी ने चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स 2023 का खिताब जीता?

A.) महेश चव्हान
B.) रादाम्माराजू गुकेश
C.) विश्वनाथन आनंद
D.) पेंटाला हरिकृष्णा

Ans:- (B) रादाम्माराजू गुकेश

Q.2 अंतर्राष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ (ITTF) के गवर्निंग बोर्ड की सदस्य बनने वाली पहली भारतीय महिला कौन हैं?

A.) पीटी उषा
B.) वीटा दानी
C.) सानिया मिर्जा
D.) सानिया नेहवाल

Ans:- (B) वीटा दानी

Q.3 हाल ही में किस देश ने लॉन्ग मार्च- 11 वाहक रॉकेट को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में लॉन्च किया?

A.) जापान
B.) संयुक्त राज्य अमेरिका
C.) ऑस्ट्रेलिया
D.) चीन

Ans:- (D) चीन

Q.4 किस विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने कृषि के लिए उपयुक्त एक नए बैक्टीरिया की खोज की है?

A.) विश्वभारती विश्वविद्यालय
B.) जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय
C.) दिल्ली विश्वविद्यालय
D.) रवीशंकर विश्वविद्यालय

Ans:- (A) विश्वभारती विश्वविद्यालय

Q.5 किस राज्य की सरकार समुद्र में 300 फीट नीचे पनडुब्बी से द्वारका दर्शन कराएगी?

A.) महाराष्ट्र
B.) गुजरात
C.) उत्तर प्रदेश
D.)  मध्य प्रदेश

Ans:- (B) गुजरात

Q.6 उत्तर प्रदेश सरकार ने किस शहर को देश का पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सिटी बनाने की योजना का ऐलान किया?

A.) लखनऊ
B.) कानपुर
C.) नोएडा
D.) अयोध्या

Ans:- (A) लखनऊ

Q.7 भारत के पहले भूमिगत बिजली ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन कहां किया गया?

A.) मुंबई
B.) दिल्ली
C.) भोपाल
D.) बेंगलूरु

Ans:- (D) बेंगलूरु

Q.8 हाल ही में नाम बदलने के बाद अयोध्या जंक्शन रेलवे स्टेशन का नया नाम क्या है?

A.) राम जन्मभूमि स्टेशन
B.) अयोध्या भूमि स्टेशन
C.) अयोध्या धाम स्टेशन
D.) रामा धाम स्टेशन

Ans:- (C) अयोध्या धाम स्टेशन

Q.9 नये टेनिस बॉल टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट का नाम क्या है?

A.) इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (ISPL)
B.) टेनिस क्रिकेट लीग (TCL)
C.) टेनिस प्रीमियर लीग (TPL)
D.) इंडियन स्ट्रीट क्रिकेट लीग (ISCL)

Ans:- (A) इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (ISPL)

Q.10 हाई-स्पीड वंदे भारत ट्रेनों के स्लीपर संस्करण का नाम क्या है?

A.) एक्सप्रेस भारत
B.) भारत दिव्या
C.) वंदे भारत एक्सप्रेस
D.) अमृत भारत एक्सप्रेस

Ans:- (D) अमृत भारत एक्सप्रेस
यह भी पढ़े :

परीक्षा से सम्बंधित डेली करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान और अन्य परीक्षा सामग्री के लिए hindigkquestions के साथ बने रहें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *