10 December 2025 Current Affairs in Hindi

10 December 2025 Current Affairs in Hindi

10 December 2025 Current Affairs in Hindi: बैंकिंग, एसएससी, यूपीएससी, रेलवे इत्यादि परीक्षा में Today Current Affairs in Hindi का एक महत्वपूर्ण अनुभाग है। सभी परीक्षाओ जैसे SSC, Bank, Civil, Defence, UPSC, TET, पुलिस तथा अन्य सभी परीक्षाओ में यह 10 December 2025 Current Affairs in Hindi काफी सहायक सिद्ध होंगे।

इस पोस्ट में आज के सबसे महत्वपूर्ण 20+ डेली करेंट अफेयर्स हिंदी 2025 अपडेट किये गए है, यह सारी जानकारी सभी विषयों जैसे राजनितिक, सामाजिक, आर्थिक गतिविधियों, खेलकूद, सामान्य ज्ञान, विज्ञान तथा विदेश और भारत से संबधित सभी घटनाओं से अपडेट किये गए है।

10 December 2025 Current Affairs in Hindi

निम्नलिखित आज के करेंट अफेयर्स 10 December 2025 Current Affairs in Hindi की जानकारी सरल भाषा में दी गयी है:-

Today Current Affairs in Hindi

  • हाल ही में 10 दिसंबर 2025 को अंतर्राष्ट्रीय पशु अधिकार दिवस मनाया जाएगा।
  • हाल ही में 10 दिसंबर 2025 को नोबेल पुरस्कार दिवस मनाया जाएगा।
  • हाल ही में 10 दिसंबर 2025 को मानव अधिकार दिवस मनाया जाएगा।
  • अनंत अंबानी ने पशु कल्याण के लिए वैश्विक मानवतावादी पुरस्कार जीता।
  • महाराष्ट्र ने अंडर-13 फुटबॉल प्रतिभाओं के लिए ने प्रोजेक्ट महादेवा लॉन्च किया।
  • 11वां भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव पंचकूला में शुरू हुआ।
  • IMF ने UPI को विश्व की सबसे बड़ी रीयल-टाइम भुगतान प्रणाली घोषित किया।
  • सर्वज्ञ सिंह कुशवाहा विश्व के सबसे ‘युवा FIDE रेटेड खिलाड़ी बने।
  • CUTS ने WTO के पुनर्जीवन और वैश्विक व्यापार के सुदृढ़ीकरण हेतु TRANJA लॉन्च किया।
  • भारत ने एकीकृत डिजिटल पता प्रणाली बनाने के लिए DHRUVA का शुभारंभ किया।
  • भारत ने गलवान में दुनिया के सबसे ऊँचे युद्ध स्मारक का उद्घाटन किया।
  • भारत ने यूनेस्को अमूर्त विरासत समिति के 20वें सत्र की मेजबानी की।
  • नॉरिस ने अपना पहला F1 खिताब जीता; वेरस्टैपेन ने अबू धाबी ग्रां प्री का फाइनल जीता।
  • नवंबर 2025 में भारत के सबसे प्रदूषित शहरों में उत्तर प्रदेश सबसे ऊपर : गाजियाबाद शीर्ष पर।
  • राजस्थान मतदाता सूची को पूर्णतः डिजिटल करने वाला पहला राज्य बना।
  • भारत ने संस्कृति मंत्रालय के अधीन ज्ञान भारतम् नामक एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पहल की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य देश की अनमोल पांडुलिपि संग्रहों का संरक्षण एवं डिजिटलीकरण करना है। 2025 के केंद्रीय बजट में घोषित यह कार्यक्रम भारत की सभ्यतागत विरासत को सुरक्षित रखने और वैश्विक शोधकर्ताओं, विद्वानों एवं आम जनता के लिए उपलब्ध कराने पर केंद्रित है।

यह भी पढ़े: Daily Current Affairs Quiz 10 December 2025

  • सऊदी अरब के रियाद मेट्रो को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा दुनिया की सबसे लंबी पूर्णत: ड्राइवरलेस मेट्रो नेटवर्क के रूप में मान्यता मिली है, जो 176 किमी में छह लाइनों और 85 स्टेशनों तक फैली है।
  • आर्चरी प्रीमियर लीग (APL) को इंडिया स्पोर्ट्स अवार्ड्स 2025 में उभरती प्रोफेशनल स्पोर्ट्स इवेंट ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जो इसके सफल प्रथम सीज़न को दर्शाता है।
  • भारत–मालदीव संयुक्त सैन्य अभ्यास एकुवेरिन का 14वां संस्करण तिरुवनंतपुरम में शुरू हुआ, जिसमें उग्रवाद-रोधी एवं तटीय युद्ध संचालन में पारस्परिक कौशल बढ़ाया जा रहा है। “एकुवेरिन” का अर्थ है — “दोस्त”।
  • वाइस एडमिरल संजय साधु ने कंट्रोलर ऑफ वॉरशिप प्रोडक्शन एंड एक्विजिशन (CWP&A) का पदभार संभाला है, वे वाइस एडमिरल राजाराम स्वामीनाथन के स्थान पर नियुक्त हुए हैं।
  • माधव खुराना को लालकिला ब्लास्ट केस में विशेष लोक अभियोजक नियुक्त किया गया है, जो 3 वर्ष तक NIA का प्रतिनिधित्व करेंगे।
  • भारतीय रिज़र्व बैंक ने वरिष्ठ अधिकारी उषा जानकीरमन को 1 दिसंबर 2025 से कार्यकारी निदेशक (Executive Director) नियुक्त किया है।
  • आर्मांड डुप्लांटिस और सिडनी मैकलॉफलिन-लेवरोन को विश्व एथलीट ऑफ द ईयर 2025 घोषित किया गया, क्रमशः पोल वॉल्ट और 400 मीटर इवेंट्स में उनके रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन के लिए।
  • अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने UPI को विश्व का सबसे बड़ा खुदरा तेज-भुगतान प्रणाली माना है — यह विश्व की वास्तविक समय डिजिटल ट्रांज़ैक्शन्स का 49% हिस्सा है।
  • मध्यप्रदेश के 3 वर्ष के सरवाग्य सिंह कुशवाहा विश्व के सबसे कम उम्र के रेटेड शतरंज खिलाड़ी बन गए। 3 वर्ष 7 माह 20 दिन की उम्र में, उन्होंने 1572 रैपिड रेटिंग के साथ FIDE रिकॉर्ड में जगह बनाई।
  • भारत की सेमीकंडक्टर क्षमताओं को गति देने हेतु टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स और इंटेल के बीच चिप निर्माण और पैकेजिंग सहयोग पर एक MoU पर हस्ताक्षर हुए। गुजरात के धोलइरा और असम के गुवाहाटी स्थित टाटा की आगामी सुविधाओं में इंटेल के चिप निर्माण की संभावनाएँ बढ़ेंगी।
  • एनसीआर में गाज़ियाबाद नवंबर 2025 में देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा, जहाँ PM2.5 स्तर 224 µg/m³ दर्ज किए गए—जो सुरक्षित सीमा से काफी ऊपर हैं।
  • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुजरात के वाव-थराड़ जिले में बनास डेयरी के नए बायो-CNG और फर्टिलाइज़र प्लांट का उद्घाटन किया तथा 150 टन पाउडर प्लांट का शिलान्यास भी किया।
  • प्रसिद्ध श्रमिक नेता एवं सामाजिक सुधारक डॉ. बाबा आधार का 95 वर्ष की आयु में पुणे में निधन हो गया। वे महाराष्ट्र में श्रमिक अधिकारों और सामाजिक न्याय आंदोलनों के प्रमुख चेहरा रहे।
  • वंतारा वाइल्डलाइफ़ संरक्षण पहल के संस्थापक अनंत अंबानी को ग्लोबल ह्यूमेन सोसायटी द्वारा ग्लोबल ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड फॉर एनिमल वेलफेयर प्रदान किया गया।

सबसे पहले सबसे तेज सभी भारत देश विदेश जरुरी करंट अफेयर्स हमारी वेबसाइट www.hindigkquestions.com पर अपडेट किये जाते है। ऐसी ही परीक्षा से सम्बंधित जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहे। आपको जानकारी कैसे लगी अपनी प्रतिक्रिया या कोई सुझाव हो तो जरूर हमारे साथ कमेंट बॉक्स में साँझा करे। पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करे ताकि सभी को अपना लक्ष्य प्राप्त करने सफलता हासिल हो।

धन्यवाद् ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *