18 January 2024 Current Affairs Quiz in Hindi

18 January 2024 Current Affairs Quiz in Hindi

पोस्ट में 18 January 2024 Current Affairs Quiz in Hindi अपडेट किया गया है। जिससे आप अपने एग्जाम की तैयारी के लिए daily Current Affairs Quiz से जानकारी ले सकते है। टुडे करंट अफेयर्स क्विज के माध्यम से भारत देश विदेश में हो रही घटनाओ और गतिविधियों से सम्बंधित प्रश्न उपलब्ध किये है जो हमारे सामान्य ज्ञान को बढ़ाते है। सभी परीक्षाओ में करंट अफेयर्स से सम्बंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते है इसलिए यह Current Affairs Quiz With Answers परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए काफी सहायक होंगे।

18 January 2024 Current Affairs Quiz in Hindi

निम्नलिखित आज के महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स क्विज के प्रश्न और उनके उत्तर की जानकारी निचे दी गयी है:-

Q.1 हाल ही में चेन्नई में भारत ने किस देश के तटरक्षक बल के साथ संयुक्त अभ्यास किया?

A.) यूनाइटेड स्टेट्स कोस्ट गार्ड
B.) ऑस्ट्रेलियाई तट रक्षक
C.) जापान तट रक्षक
D.) दक्षिण कोरियाई तट रक्षक

Ans:- (C) जापान तट रक्षक

व्याख्या: जापान तट रक्षक बल और भारतीय तट रक्षक बल ने साथ में संयुक्त अभ्यास किया। यह दोनों देशों के मध्य आयोजित होने वाला 20वां अभ्यास है। अभ्यास में जेसीजी जहाज यशिमा, उसके इंटीग्रल हेलीकॉप्टर और भारतीय तटरक्षक बल के चार जहाज और तीन विमान ने भाग लिया। यह पांच दिवसीय अभ्यास चेन्नई के पास बंगाल की खाड़ी में आयोजित किया गया।

Q.2 हाल ही में जनवरी 2024 में UWW रैंकिंग सीरीज़ में 57 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक किसने जीता?

A.) मिहिर वासवदा
B.) सुशिल कुमार
C.) अमन सहरावत
D.) रवि दहिया

Ans:- (C) अमन सहरावत

व्याख्या: अमन सहरावत ने जनवरी 2024 में UWW रैंकिंग सीरीज़ में 57 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। अमन सहरावत ने पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के ज़ो वानहाओ को हराकर पदक हासिल किया।

Q.3 वैश्विक इस्पात उद्योग में भारत की मजबूत उपस्थिति को उजागर करने वाली स्टीलफैब 2024 प्रदर्शनी किस देश में आयोजित की गई है?

A.) भारत
B.) संयुक्त अरब अमीरात
C.) संयुक्त राज्य अमेरिका
D.) जर्मनी

Ans:- (B) संयुक्त अरब अमीरात

व्याख्या: संयुक्त अरब अमीरात में वैश्विक इस्पात उद्योग में भारत की मजबूत उपस्थिति को उजागर करने वाली स्टीलफैब 2024 प्रदर्शनी आयोजित की गई। 35 प्रदर्शकों के साथ, भारत एक पावरहाउस के रूप में उभरा है, जो लौह और इस्पात क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों और ब्रांडों को प्रदर्शित करता है।

Q.4 नागरिक उड्डयन मंत्री की घोषणा के अनुसार एक महीने के भीतर किस राज्य में पांच नए हवाई अड्डों का उद्घाटन किया जाएगा?

A.) राजस्थान
B.) उत्तर प्रदेश
C.) महाराष्ट्र
D.) मध्य प्रदेश

Ans:- (B) उत्तर प्रदेश

व्याख्या: उत्तर प्रदेश में एक महीने के भीतर पांच नए हवाई अड्डों का उद्घाटन किया जाएगा। जिनमें आज़मगढ़, अलीगढ़, मोरादाबाद, श्रावस्ती और चित्रकूट में एक-एक हवाई अड्डा होगा।

Q.5 आकाश मिसाइल किस प्रकार की मिसाइल है, जिसका ओडिशा के तट से DRDO द्वारा सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया?

A.) सतह से सतह
B.) हवा से हवा
C.) एंटी टैंक मिसाइल
D.) सतह से हवा

Ans:- (D) सतह से हवा
व्याख्या: DRDO द्वारा सतह से हवा में मार करने वाली आकाश मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया। यह परीक्षण उड़ीसा के चांदीपुर में किया गया।

यह भी पढ़े: 18 January 2024 Current Affairs in Hindi

Q.6 किस देश ने टिकाऊ ऊर्जा समाधानो को आगे बढ़ाने के लिए भारत के सहयोग से ग्रीन फ्यूल्स एलायंस इंडिया पहल की घोषणा की है?

A.) जर्मनी
B.) स्वीडन
C.) डेनमार्क
D.) नॉर्वे

Ans:- (C) डेनमार्क

व्याख्या: डेनमार्क देश ने भारत के सहयोग से ग्रीन फ्यूल्स एलायंस इंडिया पहल की घोषणा की है। इस में भारत हाइड्रोजन एलायंस, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास में एनर्जी कंसोर्टियम, डेनिश एनर्जी एजेंसी और स्टेट ऑफ ग्रीन शामिल हैं।

Q.7 हाल ही में हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2024 में भारत किस स्थान पर है?

A.) 70
B.) 75
C.) 80
D.) 85

Ans:- (C) 80

व्याख्या: हाल ही में जारी हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2024 में भारत 80 वें स्थान पर है। इसमें भारतीय नागरिकों को 62 देशों में वीजा-मुक्त पहुंच की अनुमति मिल गई है। इसमें इंडोनेशिया, मलेशिया और थाईलैंड जैसे लोकप्रिय देश शामिल हैं।

Q.8 स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 पुरस्कारों में उत्तर प्रदेश के किन दो शहरों को ‘सबसे स्वच्छ गंगा शहर’ का पुरस्कार मिला?

A.) वाराणसी और प्रयागराज
B.) वाराणसी और लखनऊ
C.) प्रयागराज और आगरा
D.) कानपुर और गोरखपुर

Ans:- (A) वाराणसी और प्रयागराज

व्याख्या: वाराणसी और प्रयागराज को स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 पुरस्कार में ‘सबसे स्वच्छ गंगा शहर’ का पुरस्कार मिला है। इस स्वच्छ सर्वेक्षण में स्वच्छ शहर, सबसे स्वच्छ छावनी, सफाई मित्र सुरक्षा, गंगा शहर और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य की श्रेणियों के तहत 13 पुरस्कार विजेताओं को सम्मान दिया गया।

Q.9 हाल ही में चीनी उद्योग में सर्वश्रेष्ठ पर्यावरण अधिकारी पुरस्कार जीतने वाली पहली महिला कौन बनी है?

A.) पार्थसारथी बिस्वास
B.) आलोकानंद मजूमदार
C.) सुनीता सामंता
D.) दीपा भंडारे

Ans:- (D) दीपा भंडारे

व्याख्या: दीपा भंडारे चीनी उद्योग में सर्वश्रेष्ठ पर्यावरण अधिकारी पुरस्कार जीतने वाली इतिहास की पहली महिला बनी है। दीपा भंडारे कोल्हापुर के शिरोल तालुका में श्री दत्ता सहकारी चीनी फैक्ट्री से जुड़ी हैं।

Q.10 हाल ही में GRSE द्वारा पश्चिम बंगाल में लॉन्च की इलेक्ट्रिक फ़ेरी का नाम क्या है?

A.) वेव राइडर
B.) सी वोयाजर
C.) धेउ
D.) तरंगा

Ans:- (C) धेउ

व्याख्या: धेउ नामक इलेक्ट्रिक फ़ेरी पश्चिम बंगाल में GRSE द्वारा लॉन्च की गई। इस फ़ेरी की यात्री क्षमता 150 है।

यह भी पढ़े :

परीक्षा से सम्बंधित डेली करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान और अन्य परीक्षा सामग्री के लिए hindigkquestions के साथ बने रहें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *