19 January 2024 Current Affairs Quiz in Hindi

19 January 2024 Current Affairs Quiz in Hindi

पोस्ट में 19 January 2024 Current Affairs Quiz in Hindi अपडेट किया गया है। जिससे आप अपने एग्जाम की तैयारी के लिए daily Current Affairs Quiz से जानकारी ले सकते है। टुडे करंट अफेयर्स क्विज के माध्यम से भारत देश विदेश में हो रही घटनाओ और गतिविधियों से सम्बंधित प्रश्न उपलब्ध किये है जो हमारे सामान्य ज्ञान को बढ़ाते है। सभी परीक्षाओ में करंट अफेयर्स से सम्बंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते है इसलिए यह Current Affairs Quiz With Answers परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए काफी सहायक होंगे।

19 January 2024 Current Affairs Quiz in Hindi

निम्नलिखित आज के महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स क्विज के प्रश्न और उनके उत्तर की जानकारी निचे दी गयी है:-

Q.1 तमिलनाडु के किस शहर में नवनिर्मित जल्लीकट्टू स्टेडियम स्थित है?

A.) चेन्नई
B.) कोयंबटूर
C.) मदुरै
D.) तिरुचिरापल्ली

Ans:- (C) मदुरै

व्याख्या: तमिलनाडु के मदुरै शहर में नवनिर्मित जल्लीकट्टू स्टेडियम स्थित है। भारत में यह पहला स्टेडियम है जो सांडो के साथ खेले जाने वाले खेल जल्लीकट्टू को आयोजित करने के लिए बना है।

Q.2 दिल्ली का पहला अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव कहाँ हो रहा है?

A.) बांसेरा
B.) कनॉट प्लेस
C.) चाँदनी चौक
D.) इंडिया गेट

Ans:- (A) बांसेरा

व्याख्या: बांसेरा में दिल्ली का पहला अंतर्राष्ट्रीय दो दिवसीय पतंग महोत्सव का आयोजन किया गया। इसका आयोजन यमुना नदी के तट पर स्थित, शहर के पहले बांस पार्क में किया गया।

Q.3 हाल ही में भारत के पहले राष्ट्रीय राजमार्ग स्टील स्लैग रोड खंड का उद्घाटन किस राष्ट्रीय राजमार्ग पर किया गया?

A.) NH-44 दिल्ली-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग
B.) NH-66 मुंबई-गोवा राष्ट्रीय राजमार्ग
C.) NH-22 अम्बाला-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग
D.) NH-48 मुंबई-पुणे राष्ट्रीय राजमार्ग

Ans:- (B) NH-66 मुंबई-गोवा राष्ट्रीय राजमार्ग

व्याख्या: NH-66 मुंबई-गोवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारत के पहले राष्ट्रीय राजमार्ग स्टील स्लैग रोड खंड का उद्घाटन किया गया है। जेएसडब्ल्यू स्टील ने एनएच-66 मुंबई-गोवा के इंदापुर-पनवेल खंड पर चार लेन स्टील स्लैग 1 किमी लंबे रोड खंड का निर्माण किया है।

Q.4 हाल ही में नौसैनिक अभ्यास का 12वां संस्करण MILAN 2024 कहाँ आयोजित किया जाएगा?

A.) मुंबई
B.) विशाखापत्तनम
C.) चेन्नई
D.) कोलकाता

Ans:- (B) विशाखापत्तनम

व्याख्या: विशाखापत्तनम में नौसैनिक अभ्यास का 12वां संस्करण MILAN 2024 आयोजित किया जाएगा। MILAN की दौड़ भारत की G20 प्रेसीडेंसी के अनुरूप है और अभ्यास का आयोजन एक बार फिर ‘ G20 थीम वसुधैव कुटुंबकम’ को साकार करेगा। 19 से 27 फरवरी 24 तक विशाखापत्तनम में/बाहर निर्धारित , मिलन 24 में अब तक की सबसे बड़ी भागीदारी होने की संभावना है।

Q.5 दो बाघ शुभंकरों के क्या नाम हैं 9वें एशियाई शीतकालीन खेलों के?

A.) यिंगयिंग और निनी
B.) बिनबिन और निनी
C.) जिंगजिंग और बेइबेई
D.) हुआनहुआन और यिंगयिंग

Ans:- (B) बिनबिन और निनी

व्याख्या: बिनबिन और निनी 9वें एशियाई शीतकालीन खेलों के दो बाघ शुभंकरों के नाम हैं। चीन के हेइलोंगजियांग प्रांत की राजधानी में आयोजित किया गया।

यह भी पढ़े: 19 January 2024 Current Affairs in Hindi

Q.6 डेनमार्क का नया राजा रानी मार्गेथ द्वितीय के बाद कौन बनने वाला है?

A.) क्राउन प्रिंसेस मैरी
B.) क्राउन प्रिंस फ्रेडरिक
C.) रानी मार्गेथ ॥
D.) मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद

Ans:- (B) क्राउन प्रिंस फ्रेडरिक

व्याख्या: डेनमार्क का नया राजा क्राउन प्रिंस फ्रेडरिक बनने वाला है। इसके साथ ही देश को नई रानी और एक नया उत्‍तराधिकारी भी मिला।

Q.7 जनवरी 2024 में 100 बिलियन डॉलर का आंकड़ा पार करने के साथ, गौतम अडानी को पीछे छोड़कर एशिया का सबसे अमीर व्यक्ति कौन बन गया है?

A.) मुकेश अंबानी
B.) लक्ष्मी मित्तल
C.) शिव नादर
D.) साइरस पूनावाला

Ans:- (A) मुकेश अंबानी

व्याख्या: मुकेश अंबानी जनवरी 2024 में 100 बिलियन डॉलर का आंकड़ा पार करने के साथ, गौतम अडानी को पीछे छोड़कर एशिया का सबसे अमीर व्यक्ति बन गया है।

Q.8 वैश्विक जोखिम रिपोर्ट 2024 किस संगठन ने जारी की है?

A.) संयुक्त राष्ट्र
B.) स्वास्थ्य संगठन
C.) विश्व आर्थिक मंच
D.) अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष

Ans:- (C) विश्व आर्थिक मंच

व्याख्या: विश्व आर्थिक मंच ने वैश्विक जोखिम रिपोर्ट 2024 जारी की है। रिपोर्ट में तेजी से तकनीकी परिवर्तन, आर्थिक अनिश्चितता, गर्म होते ग्रह और संघर्ष की पृष्ठभूमि के खिलाफ, अगले दशक में हमारे सामने आने वाले कुछ सबसे गंभीर जोखिमों पर प्रकाश डाला गया है।

Q.9 कौन सा भारत का शहर वर्ष 2023 में सबसे प्रदूषित था ?

A.) दिल्ली
B.) मेरठ
C.) कोलकाता
D.) बर्नीहाट

Ans:- (D) बर्नीहाट

व्याख्या: मेघालय का बर्नीहाट शहर भारत का 2023 में सबसे प्रदूषित शहर था। थिंक टैंक सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर (CREA) द्वारा 227 प्रदूषित शहरों की सूची जारी की गई थी। जिसमे पहले स्थान पर मेघालय का बर्नीहाट, दूसरे स्थान पर बिहार का बेगूसराय, तीसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश का ग्रेटर नोएडा है। दिल्ली शहर इस सूची में 8वें स्थान पर है।

Q.10 2023 में सिंगापुर के चांगी हवाई अड्डे ने कौन सी उपाधि अर्जित की है?

A.) व्यस्ततम हवाई अड्डा
B.) सबसे स्वच्छ हवाई अड्डा
C.) विश्व का सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डा
D.) सबसे बड़ा हवाई अड्डा

Ans:- (C) विश्व का सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डा

व्याख्या: 2023 में सिंगापुर के चांगी हवाई अड्डे ने विश्व का सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डा उपाधि अर्जित की है। इस हवाई अड्डे ने 12वी बार यह उपाधि अर्जित की है।

यह भी पढ़े :

परीक्षा से सम्बंधित डेली करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान और अन्य परीक्षा सामग्री के लिए hindigkquestions के साथ बने रहें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *