29 August 2024 Current Affairs in Hindi

29 August 2024 Current Affairs in Hindi

इस पोस्ट में 29 August 2024 Current Affairs in Hindi अपडेट किये गए है। जिससे आप अपने एग्जाम की तैयारी के लिए Today current affairs in Hindi के बारे में जानकारी ले सकते है। daily Current Affairs के माध्यम से भारत देश विदेश में हो रही घटनाओ और गतिविधियों के बारे में पता चलता है जो हमारे सामान्य ज्ञान को बढ़ता है। सभी परीक्षाओ में करंट अफेयर्स से सम्बंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते है इसलिए यह करंट अफेयर्स परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए काफी सहायक होंगे।

Table of Contents

29 August 2024 Current Affairs in Hindi

आज 29 August 2024 के महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स की जानकारी विस्तृत रूप में निचे दी गयी है:-

29 August 2024 Current Affairs in Hindi: अंतर्राष्ट्रीय करंट अफेयर्स 

आईबीएसएफ विश्व अंडर-17 बालक स्नूकर चैम्पियनशिप क्रिश्चियन रिक्टर ने जीता

  • 27 अगस्त 2024 को क्रिश्चियन रिक्टर ने अपना पहली आईबीएसएफ विश्व अंडर-17 बालक स्नूकर चैम्पियनशिप जीती है।
  • जर्मनी के क्रिश्चियन रिक्टर ने थाईलैंड के लोमनॉ इस्सरांगकुन को फाइनल में 4-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
  • क्रिश्चियन रिक्टर का यह पहला अंतरराष्ट्रीय खिताब है जो उन्होंने अपने नाम किया है।

म्यूनिख में हैरी केन ने यूरोपीय गोल्डन शू पुरस्कार जीता

  • हैरी केन को यूरोपीय गोल्डन शू पुरस्कार दिया गया है।
  • यह पुरस्कार हैरी केन को शीर्ष यूरोपीय लीग गोल स्कोरर होने के कारण दिया गया है।
  • केन ने पिछले बुंडेसलीगा सत्र के दौरान 36 गोल किये थे, जो अन्य किसी भी यूरोप के खिलाड़ी से अधिक है।

इंग्लैंड के क्रिकेटर बल्लेबाज डेविड मलान ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया

  • सभी प्रारूपों में इंग्लैंड के लिए शतक बनाने वाले पूर्व शीर्ष टी20 क्रिकेटर बल्लेबाज डेविड मलान ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है।
  • 36 वर्षीय बल्लेबाज डेविड मलान ने 62 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 22 टेस्ट और 30 वनडे मैच खेले हैं।

29 August Current Affairs in Hindi : राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स 

रेलवे बोर्ड के नए अध्यक्ष और सीईओ के रूप में सतीश कुमार को नियुक्त किया गया

  • हाल ही में 27 अगस्त 2024 को एसीसी (कैबिनेट की नियुक्ति समिति) द्वारा सतीश कुमार को रेलवे बोर्ड के नए अध्यक्ष और सीईओ के रूप में पदभार संभालने को मंजूरी दी गई।
  • इससे पहले सतीश कुमार रेलवे बोर्ड के सदस्य (ट्रैक्शन एवं रोलिंग स्टॉक) के पद पर कार्यरत थे। 1 सितंबर से अपनी सेवानिवृत्ति की तिथि तक वह इस पद पर कार्यरत रहेंगे।

हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार ने 18 से बढ़ाकर 21 वर्ष की महिलाओं की विवाह की आयु

  • हिमाचल प्रदेश सरकार ने महिलाओं की विवाह की न्यूनतम आयु 21 वर्ष की तय की है जो पहले 18 वर्ष हुआ करती थी।
  • हाल ही में 27 अगस्त 2024 को हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार ने विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान बाल विवाह निषेध (हिमाचल प्रदेश संशोधन) विधेयक, 2024 पेश किया जिसमें इस प्रस्ताव को पारित कर दिया गया है।
  • हिमाचल प्रदेश के महिला सशक्तिकरण मंत्री धनी राम शांडिल ने यह विधेयक पेश किया।
  • हिमाचल प्रदेश यह पहल करने वाला पहला राज्य है जिसका उद्देश्य लैंगिक समानता और उच्च शिक्षा को बढ़ावा देना है।

आरएस मुरलीधरन ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 जीता

  • हाल ही में 27 अगस्त, 2024 को शिक्षा मंत्रालय द्वारा आरएस मुरलीधरन को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 का विजेता चुना गया।
  • आरएस मुरलीधरन मदुरै के शिक्षक है जिन्हे 30+ वर्षों का अनुभव है।
  • वर्तमान समय में आरएस मुरलीधरन टीवीएस हायर सेकेंडरी स्कूल, जयहिंदपुरम में कार्यरत है उन्हें शैक्षिक क्षेत्र में इससे पहले भी कई अन्य प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त किए हैं।

यह भी पढ़े: 29 August 2024 Current Affairs Quiz in Hindi 

पेरिस पैरालंपिक खेलों के लिए एमवी मुरलीकृष्णा को भारतीय टीम का कोच नियुक्त किया

  • विशाखापत्तनम के प्रसिद्ध बैडमिंटन कोच एमवी मुरलीकृष्णा को पेरिस पैरालंपिक खेलों के लिए भारतीय टीम का कोच नियुक्त किया गया है।
  • 55 वर्षीय एमवी मुरलीकृष्णा योग्य बैडमिंटन कोच और लक्ष्य बैडमिंटन अकादमी के संस्थापक है।
  • इससे पहले भी मुरलीकृष्णा को चीन में चौथे पैरा एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम का कोच नियुक्त किया गया था।

आईसीसी के अगले चेयरमैन के रूप निर्विरोध चुने गए जय शाह

  • हाल ही में जय शाह को निर्विरोध आईसीसी के अगले चेयरमैन के रूप में चुना गया है।
  • इसी के साथ जय शाह आईसीसी के सबसे युवा अध्यक्ष बनने वाले है।
  • 1 दिसंबर 2024 को शाह न्यूजीलैंड के ग्रेग बार्कले के स्थान पर नियुक्त होंगे।
  • इससे पहले शाह बीसीसीआई के सचिव पद पर कार्यरत थे।

नोट:  सबसे पहले सबसे तेज सभी जरुरी करंट अफेयर्स हमारी वेबसाइट www.hindigkquestions पर अपडेट किये जाते है। ऐसी ही परीक्षा से सम्बंधित जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहे। आपको जानकारी कैसे लगी अपनी प्रतिक्रिया या कोई सुझाव हो तो जरूर हमारे साथ कमेंट बॉक्स में साँझा करे। पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करे ताकि सभी को अपना लक्ष्य प्राप्त करने सफलता हासिल हो।

धन्यवाद् ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *