3 January 2024 Current Affairs in Hindi

3 January 2024 Current Affairs in Hindi

3 January 2024 Current Affairs in Hindi: बैंकिंग, एसएससी, यूपीएससी, रेलवे इत्यादि परीक्षा में Today Current Affairs in Hindi का एक महत्वपूर्ण अनुभाग है, वर्ष 2024 में होने वाली किसी भी परीक्षा के लिए कम से कम पिछले छह महीने के Daily Current Affairs का ज्ञान आवश्यक है। करेंट अफेयर्स किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी का एक अभिन्न अंग रहा है और कुल अंकों में अधिकतम महत्व रखता है।

इस पोस्ट में आज के सबसे महत्वपूर्ण 20+ डेली करेंट अफेयर्स हिंदी 2024 अपडेट किये गए है, यह सारी जानकारी सभी विषयों जैसे राजनितिक, सामाजिक, आर्थिक गतिविधियों, खेलकूद, सामान्य ज्ञान, विज्ञान तथा विदेश और भारत से संबधित सभी घटनाओं से अपडेट किये गए है सवाल और जबाब दोनों के साथ, जोकि आने वाली  सभी परीक्षाओ जैसे SSC, Bank, Civil, Defence, UPSC, TET, पुलिस तथा अन्य सभी परीक्षाओ में यह 3 January 2024 current affairs in Hindi काफी सहायक सिद्ध होंगे।

Daily ऐसे ही महत्वपूर्ण Current Affairs 2024 Questions and Answers जिसमे सभी दैनिक घटनाओं, योजनाओं, राज्य, देश, विदेश और अन्य जानकारी का संग्रह होता है पोस्ट किये जाते है। अगर आपका प्रश्न या संदेह हो तो आप कमेंट में अपनी प्रतिक्रिया/ पूछ सकते है, इसके अलावा Hindigkquestions की ई-मेल पर भी सम्पर्क कर सकते है।

3 January 2024 Current Affairs in Hindi

निम्नलिखित आज के करेंट अफेयर्स 3 January 2024 Current Affairs in Hindi की जानकारी निचे दी गयी है:-

Today Current Affairs in Hindi

  1. हाल ही में 3 जनवरी 2024 को अंतर्राष्ट्रीय माइंड-बॉडी वेलनेस दिवस मनाया जाएगा।
  2. हाल ही में भारत 2026 तक दुनिया का सबसे बड़ा धातुकर्म कोयला आयातक (Metallurgical Coal Importer) बन जाएगा।
  3. हाल ही में ISRO ने ब्लैक होल का अध्ययन करने के लिए XPoSat मिशन को लांच किया है।
  4. हाल ही में इज़रायल – हमास जंग में गाजा में अबतक 21672 लोग मारे गए हैं।
  5. हाल ही में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वार्नर ने अंतर्राष्ट्रीय एक दिवसीय क्रिकेट मैच से संन्यास की घोषणा है।
  6. हाल ही में कैंडिडेट्स शतरंज पुरुष स्पर्धा में डोम्मराजू गुकेश ने स्थान सुरक्षित किया है।
  7. हाल ही में छत्तीसगढ़ राज्य में नक्सलवाद के खात्मे के लिए 3000 हजार BSF जवान भेजे जाएंगे।
  8. हाल ही में गुजरात राज्य ने सामूहिक सूर्य नमस्कार करने का गिनीज विश्व रिकॉर्ड बनाया है।
  9. हाल ही में एयर इंडिया का नया एयरबस A350 22 जनवरी से उड़ान भरेगा।
  10. हाल ही में जापान देश में भूकंप के शक्तिशाली झटके 7.4 रिक्टर स्केल पर तीव्रता मापी गई है।
  11. हाल ही में केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी के द्वारा 8 जनवरी को 93.2 किमी लंबी कानपुर रिंग रोड परियोजना का शिलान्यास किया जाएगा।
  12. हाल ही में राजस्थान के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति मनिन्द्र मोहन श्रीवास्तव को नियुक्त किया गया है।
  13. हाल ही में तमिलनाडु राज्य सरकार ने ” ( राज्य ) के टाइटन्स ” नामक अभियान की शुरूआत की है।
  14. हाल ही में NIA ने आतंकवाद के ख़िलाफ़ 94.70 % प्रतिशत की दर से आरोपियों को सजा दिलवाई है।
  15. हाल ही में कैबिनेट ने भारत और इटली देश के बीच औद्योगिक संपदा अधिकारों के क्षेत्र में सहयोग के समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर की मंजूरी दे दी है।
  16. हाल ही में बिहार पुलिस ने एक नई पहल, “मिशन इन्वेस्टिगेशन@75 दिन” शुरू की, जिससे जांचकर्ताओं के लिए एफआईआर दर्ज होने के 75 दिनों के भीतर मामलों की जांच पूरी करना अनिवार्य हो गया है।
  17. हाल ही में प्रोफेसर वासिनी लारेडज ने साहित्य और कला के क्षेत्र में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का ‘ग्रेट अरब माइंड्स अवार्ड’ (जीएएम) जीता है। ग्रेट अरब माइंड्स अवॉर्ड को ‘अरब नोबेल’ के नाम से भी जाना जाता है।
  18. हाल ही में इंडसइंड बैंक ने RuPay नेटवर्क पर भारत का पहला कॉर्पोरेट क्रेडिट कार्ड ‘इंडसइंड बैंक ईस्वर्ण’ लॉन्च किया है।
  19. हाल ही में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव ने नई दिल्ली में एक महत्वपूर्ण G20 रिपोर्ट, ‘वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए हरित और सतत विकास एजेंडा’ का अनावरण किया।
  20. हाल ही में भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) ने हाल ही में दिल्ली और हैदराबाद में 300 इलेक्ट्रिक 3-व्हीलर्स (E3W) तैनात करने के लिए ETO मोटर्स को 12.45 करोड़ रुपये का अनुदान देने की घोषणा की है।
  21. हाल ही में सतह से सतह पर मार करने वाली ब्रह्मोस मिसाइलों से लैस स्वदेश निर्मित स्टील्थ गाइडेड मिसाइल विध्वंसक आईएनएस इम्फाल को हिंद महासागर क्षेत्र में चीन की बढ़ती घुसपैठ के बीच अपनी समुद्री क्षमता को बढ़ावा देने के लिए भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था।
  22. हाल ही में राजस्थान सरकार ने लड़कियों को केजी कक्षा से स्नातकोत्तर (पीजी) तक मुफ्त शिक्षा प्रदान करने का निर्णय लिया है। सरकार ने अगले पांच साल में 2.5 लाख युवाओं को नौकरी देने का भी फैसला किया है।
  23. हाल ही में विश्व रिकॉर्ड धारक, विश्व चैंपियन और 2020 पैरालंपिक खेलों के स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल के साथ-साथ अर्जुन पुरस्कार विजेता और डबल एशियाई पैरा खेलों के स्वर्ण पदक विजेता तीरंदाज शीतल देवी ने डिफरेंटली एबल्ड स्पोर्ट्स के उद्घाटन समारोह में प्रतिष्ठित सर्वश्रेष्ठ पुरुष और सर्वश्रेष्ठ महिला एथलीट का खिताब जीता।
  24. हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान डीन एल्गर ने अगले महीने की शुरुआत में भारत के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला समाप्त होने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है।
  25. हाल ही में कॉइनस्विच ने अपनी वार्षिक निवेशक रिपोर्ट – भारत के क्रिप्टो पोर्टफोलियो 2023 का दूसरा संस्करण प्रकाशित किया है। रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली ने भारत में क्रिप्टो अपनाने (निवेशित मूल्य के संदर्भ में मापा गया) में अपनी बढ़त बनाए रखी, इसके बाद बैंगलोर और मुंबई का स्थान रहा।
  26. हाल ही में नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक (एनईएसएफबी) ने आंध्रा बैंक के पूर्व वरिष्ठ कार्यकारी सतीश कुमार कालरा को अपना अंतरिम एमडी और सीईओ नियुक्त किया है।
  27. हाल ही में भारत की प्रमुख बीमा कंपनियों में से एक, एचडीएफसी लाइफ और एनकेजीएसबी को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड ने एक कॉर्पोरेट एजेंसी गठजोड़ किया है, जिससे एनकेजीएसबी को-ऑपरेटिव बैंक के ग्राहक एचडीएफसी लाइफ जीवन बीमा उत्पादों तक पहुंच प्राप्त कर सकेंगे।
  28. हाल ही में चिकित्सा प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में युवा नवप्रवर्तकों की प्रतिभा को पोषित करने के उद्देश्य से मेडटेक मित्र नामक एक अभूतपूर्व मंच को केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण तथा रसायन और उर्वरक मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया द्वारा आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया गया है।
  29. हाल ही में श्रीलंका में भारत के नए उच्चायुक्त संतोष झा ने पदभार ग्रहण कर लिया है और कोलंबो में राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को अपना परिचय पत्र प्रस्तुत किया है।
  30. हाल ही में मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 99वें अंतर्राष्ट्रीय तानसेन समारोह ने किसी भी कार्यक्रम में सबसे बड़ा तबला पहनावा हासिल करने के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में प्रवेश किया।  कार्यक्रम में 1300 से अधिक तबला वादकों ने एक साथ प्रदर्शन किया और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया।
यह भी पढ़े : Most Important 1000+ Hindi GK Questions

3 January 2024 Current Affairs in Hindi Quiz

निम्नलिखित daily Current Affairs से सम्बंधित कुछ प्रमुख महत्वपूर्ण 3 January 2024 Current Affairs in Hindi Quiz की सूचि दी गयी है आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए। आप इन्हे solve करने का प्रयास करे:-

Q.1 NTPS का पूर्ण रूप क्या है जिसे हाल ही में MoEFCC मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव द्वारा लॉन्च किया गया है?

A.) National Transport Provision System
B.) National Transit Pass System
C.) National Transfer Protocol System
D.) National Timber Passage System

Ans:- (B) National Transit Pass System

Q.2 वैश्विक परिवार दिवस कब मनाया जाता है?

A.) 1 जनवरी
B.) 2 जनवरी
C.) 3 जनवरी
D.) 4 जनवरी

Ans:- (A) 1 जनवरी

Q.3 इस्पात उत्पादन में भारत की वर्तमान वैश्विक रैंक क्या है?

A.) 1
B.) 2
C.) 3
D.) 4

Ans:- (B) 2

Q.4 प्रस्तावित ब्रांड नाम क्या है जिसके तहत सरकार मुद्रास्फीति का मुकाबला करने के लिए FCI चावल बेचने की योजना बना रही है?

A.) संस्कृति
B.) भारत का गौरव
C.) भारत
D.) कृषि शक्ति

Ans:- (C) भारत

Q.5 असम के किस उग्रवादी संगठन और केंद्र व असम सरकार के बीच शांति समझौता हुआ और 700 कैडेट ने समर्पण किया?

A.) ALFA
B.) ULFA
C.) LAFA
D.) ULAF

Ans:- (B) ULFA

Q.6 कोहिनूर ग्रुप को 2023 के सर्वश्रेष्ठ ब्रांड का पुरस्कार किसने प्रदान किया?

A.) श्री समीर देसाई
B.) श्री आर. गोपालकृष्णन
C.) श्री कृष्णकुमार गोयल
D.) श्री प्रशांत गोपीनाथ

Ans:- (B) श्री आर. गोपालकृष्णन

Q.7 भारतीय नौसेना ने किस महापुरुष की राजमुद्रा से प्रेरित नए एडमिरल्स एपॉलेट्स का अनवरण किया है?

A.) महाराणा प्रताप
B.) छत्रपति शिवाजी
C.) दशरथ मौर्य
D.) कृष्णदेव राय

Ans:- (B) छत्रपति शिवाजी

Q.8 NASA के उस मिशन का नाम क्या है जिसे ‘गॉड ऑफ कैओस’ क्षुद्रग्रह को रोकने के लिए दोबारा लॉन्च किया गया था?

A.) OSIRIS-APEX
B.) GEMINI
C.) LCROSS-LPRP
D.) VERITAS

Ans:- (A) OSIRIS-APEX

Q.9 हाल ही में किस राज्य सरकार ने आदिवासियों और दलितों के लिए वृद्धावस्था पेंशन की आयु घटाकर 50 वर्ष कर दी हैं?

A.) छत्तीसगढ़
B.) पंजाब
C.) झारखंड
D.) बिहार

Ans:- (C) झारखंड

Q.10 किस केंद्रीय मंत्री ने विकलांगता पर छठी केंद्रीय सलाहकार बोर्ड की बैठक का नेतृत्व किया?

A.) डॉ. हर्ष वर्धन
B.) प्रकाश जावड़ेकर
C.) डॉ. वीरेंद्र कुमार
D.) रविशंकर प्रसाद

Ans:- (C) डॉ. वीरेंद्र कुमार

Q.11 हाल ही में भारत के पहले ‘पनडुब्बी पर्यटन’ का अनावरण किस राज्य में किया गया है?

A.) गुजरात
B.) गोवा
C.) उत्तर प्रदेश
D.) मध्य प्रदेश

Ans:- (A) गुजरात

Q.12 इंडियन ऑयल के अगले निदेशक (HR) के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

A.) रश्मि गोविल
B.) अंजलि कुमारी
C.) दिव्या शर्मा
D.) अभिनव साहू

Ans:- (A) रश्मि गोविल

Q.13 मिस एंड मिसेज महाराष्ट्र 2023 सौंदर्य प्रतियोगिता में मिसेज महाराष्ट्र 2023 श्रेणी में ब्यूटी विद पर्पस पुरस्कार किसने जीता?

A.) यशश्री कुलकर्णी पारिख
B.) पल्लवी रावत
C.) डॉ. शालिगा भटनागर
D.) प्रियांशी कश्यप

Ans:- (C) डॉ. शालिगा भटनागर

Q.14 भारत के पहले ‘एक्स-रे पोलारिमीटर उपग्रह’ का नाम बताएं, जो ब्लैक होल – न्यूट्रॉन स्टार की जानकारी प्रदान करेगा ?

A.) XPoSat
B.) PLUTO
C.) XPUTO
D.) NuStar

Ans:- (A) XPoSat

Q.15 MAAC 24FPS इंटरनेशनल एनिमेशन अवार्ड्स के 20वें संस्करण में कितने छात्रों को सम्मानित किया गया?

A.) 65
B.) 180
C.) 283
D.) 939

Ans:- (C) 283

Q.16 भारत भू-खुफिया (geo-intelligence) जानकारी जुटाने के लिए पांच साल में कितने सैटेलाइट लॉन्च करने की योजना बना रहा है?

A.) 25
B.) 35
C.) 50
D.) 55

Ans:- (C) 50

Q.17 एडमिरल्स एपॉलेट्स के नए डिज़ाइन में अष्टकोण क्या दर्शाता है?

A.) विज़न
B.) यूनिटी
C.) हेरिटेज
D.) पॉवर

Ans:- (A) विज़न

Q.18 रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने यूपी के किस शहर में बालिकाओं के लिए पहले सैनिक स्कूल का उद्घाटन किया?

A.) जयपुर
B.) मथुरा
C.) वाराणसी
D.) लखनऊ

Ans:- (B) मथुरा

Q.19 CISF के महानिदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है ?

A.) अनीश दयाल सिंह
B.) रोहित कुमार सिंह
C.) नीना सिंह
D.) महेंद्र सिंह मनराल

Ans:- (C) नीना सिंह

Q.20 स्कॉटिश जूनियर ओपन स्क्वैश अंडर-19 का टाइटल किस खिलाड़ी ने जीता?

A.) सौरव घोषाल
B.) अनाहत सिंह
C.) जोशना चिनप्पा
D.) आदित्य जगताप

Ans:- (B) अनाहत सिंह
यह भी पढ़े :

परीक्षा से सम्बंधित डेली करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान और अन्य परीक्षा सामग्री के लिए hindigkquestions के साथ बने रहें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *