3 September 2024 Current Affairs in Hindi

3 September 2024 Current Affairs in Hindi

इस पोस्ट में 3 September 2024 Current Affairs in Hindi अपडेट किये गए है। जिससे आप अपने एग्जाम की तैयारी के लिए Today current affairs in Hindi के बारे में जानकारी ले सकते है। daily Current Affairs के माध्यम से भारत देश विदेश में हो रही घटनाओ और गतिविधियों के बारे में पता चलता है जो हमारे सामान्य ज्ञान को बढ़ता है। सभी परीक्षाओ में करंट अफेयर्स से सम्बंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते है इसलिए यह करंट अफेयर्स परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए काफी सहायक होंगे।

3 September 2024 Current Affairs in Hindi

आज 3 September 2024 के महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स की जानकारी विस्तृत रूप में निचे दी गयी है:-

3 September 2024 Current Affairs in Hindi: अंतर्राष्ट्रीय करंट अफेयर्स 

  • हाल ही में 2 सितंबर 2024 को हर साल की तरह विश्व नारियल दिवस मनाया गया। इसका मुख्य उद्देश्य नारियल के उपयोगों के विभिन्न तरीकों और खेती के तरीकों और अन्य जानकारी के बारे में जागरूकता लाना है।
  • हाल ही में वेनिस फिल्म फेस्टिवल में फिल्म निर्माता ब्रैडी कॉर्बेट द्वारा निर्देशित फिल्म ‘द ब्रूटलिस्ट’ ने फेस्टिवल में पहली बार प्रदर्शन किया। यह फिल्म अमेरिका में होलोकॉस्ट से बचे एक व्यक्ति के पुनर्निर्माण के बारे में है।
  • हाल ही में अबू धाबी अमीरात में पर्यावरण एजेंसी – अबू धाबी ( ईएडी) ने समुद्री पिंजरे जलीय कृषि परियोजना शुरू की है। इसमें छह तैरते समुद्री पिंजरे जो सलाना लगभग 100 टन मछली का उत्पादन करने में सक्षम है को शामिल किया गया।
  • हाल ही में गाजा में 640,000 बच्चों के लिए संयुक्त राष्ट् एजेंसियों के द्वारा पोलियो टीकाकरण अभियान शुरू किया गया। मध्य गाजा से शुरू इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पोलियो के व्यापक प्रकोप के रोकना है।
  • हाल ही में लिवरपूल ने मैनचेस्टर में आयोजित प्रीमियर लीग मैच में 3-0 से मैनचेस्टर यूनाइटेड को हराया।

3 September 2024 Current Affairs in Hindi : राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स 

  • हाल ही में जीआईटी बेलगावी के छात्र अरिहंत पाटिल और एनेसा वाज़ ने सैमसंग इनोवेशन कैंपस हैकथॉन में प्रथम पुरस्कार जीता है। 3 लाख रुपये की नकद राशि पुरस्कार में समलित है।
  • हाल ही में पेरिस 2024 ग्रीष्मकालीन पैरालंपिक खेलों में टीम इंडिया के हाई जंपर निषाद कुमार ने वर्ग टी-47 में रजत पदक जीता। निषाद का पैरालिंपिक में यह दूसरा रजत पदक है।
  • हाल ही में अनुया प्रसाद ने जर्मनी में आयोजित द्वितीय विश्व बधिर शूटिंग चैंपियनशिप में महिलाओं की एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। अनुया ने यूक्रेन की सोफिया ओलेनिच को 0.1 अंक से हराया।
  • हाल ही में गोकुलम गोपालन को गोवा के राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई द्वारा पीवी सामी मेमोरियल औद्योगिक और सामाजिक-सांस्कृतिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • हाल ही में तेलंगाना राज्य सरकार के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने आपदा प्रतिक्रिया बल स्थापित करने का फैसला लिया है। इसका मुख्य उद्देश्य भविष्य में तेलंगाना राज्य में प्राकृतिक आपदा और बाढ़ जैसी परिस्थितियों से निपटना है।
  • हाल ही में 29 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी योगेश कथुनिया ने पेरिस पैरालंपिक खेलों में पुरुषों की डिस्कस थ्रो एफ-56 में रजत पदक जीता। इससे पहले भी टोक्यो पैरालंपिक में योगेश ने रजत पदक जीता था।
  • हाल ही में एस. आर्या ने 63वीं राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों की लंबी कूद स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है।
  • हाल ही में 10 लाख करोड़ रुपए सालाना का राजस्व हासिल करने वाली पहली भारतीय कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड बनी है।

नोट:  सबसे पहले सबसे तेज सभी जरुरी करंट अफेयर्स हमारी वेबसाइट www.hindigkquestions पर अपडेट किये जाते है। ऐसी ही परीक्षा से सम्बंधित जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहे। आपको जानकारी कैसे लगी अपनी प्रतिक्रिया या कोई सुझाव हो तो जरूर हमारे साथ कमेंट बॉक्स में साँझा करे। पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करे ताकि सभी को अपना लक्ष्य प्राप्त करने सफलता हासिल हो।

धन्यवाद् ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *