31 March 2026 Current Affairs in Hindi | महत्वपूर्ण 31 मार्च 2026 करेंट अफेयर्स हिंदी | Current Affairs PDF in Hindi | Today Current Affairs in Hindi
31 March 2026 Current Affairs in Hindi: बैंकिंग, एसएससी, यूपीएससी, रेलवे इत्यादि परीक्षा में Today Current Affairs in Hindi का एक महत्वपूर्ण अनुभाग है। सभी परीक्षाओ जैसे SSC, Bank, Civil, Defence, UPSC, TET, पुलिस तथा अन्य सभी परीक्षाओ में यह 31 March 2026 Current Affairs in Hindi काफी सहायक सिद्ध होंगे।
31 March 2026 Current Affairs in Hindi
इस पोस्ट में आज के सबसे महत्वपूर्ण 20+ डेली करेंट अफेयर्स हिंदी 2026 अपडेट किये गए है, यह सारी जानकारी सभी विषयों जैसे राजनितिक, सामाजिक, आर्थिक गतिविधियों, खेलकूद, सामान्य ज्ञान, विज्ञान तथा विदेश और भारत से संबधित सभी घटनाओं से अपडेट किये गए है।
Today Current Affairs in Hindi
निम्नलिखित आज के करेंट अफेयर्स 31 March 2026 International and National Current Affairs in Hindi की जानकारी सरल भाषा में दी गयी है:-
31 March 2026 International Current Affairs in Hindi
- हाल ही में 31 मार्च 2026 को एफिल टॉवर दिवस मनाया जाएगा।
- हाल ही में 31 मार्च 2026 को विश्व बैकअप दिवस मनाया जाएगा।
- हाल ही में 31 मार्च 2026 को राष्ट्रीय आलू दिवस मनाया जाएगा।
- हाल ही में 31 मार्च 2026 को अंतर्राष्ट्रीय ट्रांसजेंडर दृश्यता दिवस मनाया जाएगा।
- चीन ने 6 साल बाद उत्तर कोरिया के लिए सीधी उड़ानें फिर से शुरू कीं।
- दक्षिण प्रशांत महासागर में वानुअतु के पास 7.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया।
- स्पेन ने ईरान संघर्ष से जुड़े अमेरिकी विमानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है।
- पश्चिम एशिया में संघर्ष के कारण ईंधन की कीमतों में हुई भारी वृद्धि से राहत देने के लिए ऑस्ट्रेलिया, जून के अंत तक घरेलू उपयोग के लिए ईंधन उत्पाद शुल्क आधा कर देगा।
- यमन के हौसियों द्वारा इज़राइल पर किए गए पहले हमले के बाद कच्चे तेल की कीमतें 115 अमरीकी डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गई हैं।
- विदेश मंत्रालय में सचिव (दक्षिण) डॉ. नीना मल्होत्रा ने कल अल्जीरिया में विदेश मंत्रालय के महासचिव लूनस मगरामेन के साथ भारत और अल्जीरिया के बीच सातवीं विदेश कार्यालय परामर्श बैठक की सह-अध्यक्षता की।
यह भी पढ़े: Daily Current Affairs Quiz 31 March 2026
31 March 2026 National Current Affairs in Hindi
- हाल ही में 31 मार्च 2026 को भारत में महावीर जयंती मनाई जाएगी।
- भारतीय नौसेना को जीआरएसई से उन्नत निर्देशित मिसाइल फ्रिगेट और पनडुब्बी रोधी जलयान प्राप्त हुए।
- अप्रैल में शुरू होने वाले स्मार्ट पावर और वॉटर सिस्टम के लिए नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने एबीबी के साथ साझेदारी की है।
- केरल में चुनाव आयोग पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं को ‘हलवा’ भेंट करेगा।
- आंध्र प्रदेश में वरिष्ठ माओवादी नेता सी नारायण राव समेत 8 अन्य लोगों ने आत्मसमर्पण किया।
- विनिर्माण और पूंजीगत वस्तुओं के क्षेत्र में तेजी आने के कारण फरवरी में भारत की औद्योगिक उत्पादन वृद्धि दर बढ़कर 5.2 प्रतिशत हो गई।
- सरकार ने भारत के पहले रेयर अर्थ मैग्नेट प्लांट सहित 7,104 करोड़ रुपये की इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण परियोजनाओं को मंजूरी दी।
- वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल मई में कनाडा जाने वाले व्यापार प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मार्च को गुजरात के सानंद में केयन्स सेमीकॉन की आउटसोर्स सेमीकंडक्टर असेंबली और परीक्षण सुविधा का उद्घाटन करेंगे।
- उत्तराखंड में चार धाम यात्रा के सुचारू और सुरक्षित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए आज से वाणिज्यिक यात्री वाहनों के लिए “ग्रीन कार्ड प्रणाली” शुरू की गई है।
- पहली अप्रैल 2026 से 2027 जनगणना की शुरुआत होगी।
- नई दिल्ली में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने नशामुक्ति और पुनर्वास संबंधी राष्ट्रीय परामर्श समिति की 5वीं बैठक की अध्यक्षता की।
- भारत की शीतल देवी को विश्व तीरंदाजी ने वर्ष 2025 का सर्वश्रेष्ठ पैरा तीरंदाज चुना है। जम्मू-कश्मीर की 19 वर्षीय शीतल देवी पिछले साल दक्षिण कोरिया के ग्वांगझू में आयोजित विश्व पैरा तीरंदाजी चैंपियनशिप में महिला कंपाउंड व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली और एकमात्र बिना बाजू वाली तीरंदाज बनीं।
- केंद्रीय आयुष मंत्रालय के राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड ने जम्मू संभाग में 100 स्कूलों में हर्बल उद्यान बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस पर 53 लाख रुपये की लागत आएगी।
- इंडियास्किल्स राष्ट्रीय प्रतियोगिता आज से ग्रेटर नोएडा में शुरू हुई। कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में देश भर से 650 से अधिक कुशल युवा भाग ले रहे हैं।
- विधानसभा ने विनियोग विधेयक पारित किया, 1 अप्रैल से धनराशि जारी करने की मंजूरी दी
- IRDAI ने 1 अप्रैल से बीमाकर्ताओं के लिए भारत एएस फ्रेमवर्क को मंजूरी दे दी है। जीवन बीमा, सामान्य बीमा, स्टैंडअलोन स्वास्थ्य बीमा और पुनर्बीमा सहित सभी श्रेणियों के बीमाकर्ताओं पर लागू होगा।
यह भी पढ़े:
- General Knowledge Questions in Hindi
- Geography GK Questions in Hindi
- Sports GK Questions – खेलकूद प्रश्नोत्तरी
31 March 2026 Current Affairs in Hindi– निष्कर्ष
सबसे पहले सबसे तेज सभी भारत देश विदेश जरुरी करंट अफेयर्स हमारी वेबसाइट www.hindigkquestions.com पर अपडेट किये जाते है। ऐसी ही परीक्षा से सम्बंधित जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहे। आपको जानकारी कैसे लगी अपनी प्रतिक्रिया या कोई सुझाव हो तो जरूर हमारे साथ कमेंट बॉक्स में साँझा करे। पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करे ताकि सभी को अपना लक्ष्य प्राप्त करने सफलता हासिल हो।
धन्यवाद् ।





