4 September 2024 Current Affairs in Hindi

4 September 2024 Current Affairs in Hindi

इस पोस्ट में 4 September 2024 Current Affairs in Hindi अपडेट किये गए है। जिससे आप अपने एग्जाम की तैयारी के लिए Today current affairs in Hindi के बारे में जानकारी ले सकते है। daily Current Affairs के माध्यम से भारत देश विदेश में हो रही घटनाओ और गतिविधियों के बारे में पता चलता है जो हमारे सामान्य ज्ञान को बढ़ता है। सभी परीक्षाओ में करंट अफेयर्स से सम्बंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते है इसलिए यह करंट अफेयर्स परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए काफी सहायक होंगे।

4 September 2024 Current Affairs in Hindi

आज 4 September 2024 के महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स की जानकारी विस्तृत रूप में निचे दी गयी है:-

4 September 2024 Current Affairs in Hindi: अंतर्राष्ट्रीय करंट अफेयर्स 

  • हाल ही में आईसीसी की रिपोर्ट के अनुसार लॉर्ड्स स्टेडियम लंदन पहली बार आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तीसरे संस्करण की 11 जून 2025 से मेजबानी करेगा। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का पहला संस्करण साउथम्पटन और दूसरा संस्करण के लिए ओवल स्थल चुना था।
  • हाल ही में यूएई की राजधानी अबू धाबी के क्राउन प्रिंस ने भारत के प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान का अंतरराष्ट्रीय परिसर आईआईटी-दिल्ली अबू धाबी का उद्घाटन किया।
  • हाल ही में दक्षिण अफ्रीका ने टूर ऑपरेटर योजना (टीटीओएस) शुरू की जिसका उद्देश्य वीजा प्रणाली में सुधार और भारत से पर्यटन को बढ़ावा देना है। यह योजना जनवरी 2025 से लागू  होगी। रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण अफ्रीका में भारतीय पर्यटकों की केवल 3.9% हिस्सेदारी है।
  • हाल ही में भारत ने वैश्विक स्तर पर वैश्विक नवाचार सूचकांक के 2023 संस्करण में 132 अर्थव्यवस्थाओं में 40वां स्थान हासिल किया है। विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (WIPO) द्वारा यह रिपोर्ट प्रकाशित की गई है।

4 September 2024 Current Affairs in Hindi : राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स 

  • हाल ही में 26 वर्षीय सुमित अंतिल ने में पुरुषों की जेवलिन F64 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है। इससे पहले भी टोक्यो पैरालिंपिक में सुमित ने स्वर्ण पदक जीता था।
  • हाल ही में बंगलुरू में ‘नम्बिके नक्षे’ भवन योजना अनुमोदन प्रणाली का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री और बेंगलुरू विकास मंत्री डी.के. शिवकुमार द्वारा किया गया। योजना का मुख्य उद्देश्य बीबीएमपी सीमा के 4,000 वर्ग फीट तक भवन अनुमोदन की प्रक्रिया को आसान बनाना है।
  • हाल ही में वित्त वर्ष के अप्रैल अगस्त महीने में भारत के कोयला उत्पादन में 6% की बढ़ोतरी हुई है। वित्त वर्ष 24 में यह 360.071 मिलियन टन था जो अभी 6% की बढ़त के साथ 384.08 मिलियन टन पहुंच गया है।
  • हाल ही में विथ्या रामराज ने 400 मीटर बाधा दौड़ में पीटी उषा का तीन दशक पुराना रिकॉर्ड तोड दिया है। विथ्या ने 63वीं राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ को (56.23 सेकंड) में पूरा किया जबकि पीटी उषा का दौड़ पूरा करने का समय 56.80 सेकंड था।
  • हाल ही में भारतीय तीरंदाजी जोड़ी शीतल देवी और राकेश कुमार ने 2024 पेरिस पैरालिंपिक खेलों में मिश्रित टीम कंपाउंड तीरंदाजी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता। दूसरी बार भारत ने पैरालिंपिक में तीरंदाजी में पदक जीता है। शीतल और राकेश ने इटली के एलोनोरा सार्टी और माटेओ बोनासिना को 156-155 से हराया।
  • हाल ही में एनटीपीसी-कायाकुलम में अनिल श्रीवास्तव को परियोजना प्रमुख के पद पर आसीन किया गया। इससे पहले अनिल एनजीईएल-जयपुर में मुख्य महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत थे।
  • हाल ही में पश्चिम बंगाल विधानसभा में सर्वसम्मति से बलात्कार विरोधी विधेयक पारित किया गया। विधेयक में दोषी व्यक्तियों के लिए मृत्युदंड की व्यवस्था करने का प्रावधान है।
  • हाल ही में वित्त वर्ष 2025 के लिए विश्व बैंक ने भारत की विकास दर का अनुमान 6.6% से बढ़ाकर 7% कर दिया है। कृषि क्षेत्र और भारत की ग्रामीण मांग में सुधार की आधारशिला पर यह बदलाव किया गया है।
  • हाल ही में भारतीय निशानेबाज धनुष श्रीकांत और माहित संधू ने दूसरी विश्व बधिर निशानेबाजी चैंपियनशिप की मिश्रित एयर राइफल में स्वर्ण पदक जीता है।
  • हाल ही में 41 वर्षीय भारतीय पैरा-शटलर खिलाड़ी सुहास यतिराज ने 2024 पेरिस पैरालंपिक खेलों में रजत पदक जीता।

नोट:  सबसे पहले सबसे तेज सभी जरुरी करंट अफेयर्स हमारी वेबसाइट www.hindigkquestions पर अपडेट किये जाते है। ऐसी ही परीक्षा से सम्बंधित जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहे। आपको जानकारी कैसे लगी अपनी प्रतिक्रिया या कोई सुझाव हो तो जरूर हमारे साथ कमेंट बॉक्स में साँझा करे। पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करे ताकि सभी को अपना लक्ष्य प्राप्त करने सफलता हासिल हो।

धन्यवाद् ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *