5 January 2024 Current Affairs in Hindi

5 January 2024 Current Affairs in Hindi

5 January 2024 Current Affairs in Hindi: बैंकिंग, एसएससी, यूपीएससी, रेलवे इत्यादि परीक्षा में Today Current Affairs in Hindi का एक महत्वपूर्ण अनुभाग है, वर्ष 2024 में होने वाली किसी भी परीक्षा के लिए कम से कम पिछले छह महीने के Daily Current Affairs का ज्ञान आवश्यक है। करेंट अफेयर्स किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी का एक अभिन्न अंग रहा है और कुल अंकों में अधिकतम महत्व रखता है।

इस पोस्ट में आज के सबसे महत्वपूर्ण 20+ डेली करेंट अफेयर्स हिंदी 2024 अपडेट किये गए है, यह सारी जानकारी सभी विषयों जैसे राजनितिक, सामाजिक, आर्थिक गतिविधियों, खेलकूद, सामान्य ज्ञान, विज्ञान तथा विदेश और भारत से संबधित सभी घटनाओं से अपडेट किये गए है सवाल और जबाब दोनों के साथ, जोकि आने वाली  सभी परीक्षाओ जैसे SSC, Bank, Civil, Defence, UPSC, TET, पुलिस तथा अन्य सभी परीक्षाओ में यह 5 January 2024 current affairs in Hindi काफी सहायक सिद्ध होंगे।

Daily ऐसे ही महत्वपूर्ण Current Affairs 2024 Questions and Answers जिसमे सभी दैनिक घटनाओं, योजनाओं, राज्य, देश, विदेश और अन्य जानकारी का संग्रह होता है पोस्ट किये जाते है। अगर आपका प्रश्न या संदेह हो तो आप कमेंट में अपनी प्रतिक्रिया/ पूछ सकते है, इसके अलावा Hindigkquestions की ई-मेल पर भी सम्पर्क कर सकते है।

5 January 2024 Current Affairs in Hindi

निम्नलिखित आज के करेंट अफेयर्स 5 January 2024 Current Affairs in Hindi की जानकारी निचे दी गयी है:-

Today Current Affairs in Hindi

  1. हाल ही में 5 जनवरी 2024 को पूरे भारतवर्ष में राष्ट्रीय पक्षी दिवस मनाया जाएगा।
  2. हाल ही में सरकार ने म्यांमार देश की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मुक्त आवाजाही व्यवस्था को खत्म करने की योजना बनाई है।
  3. हाल ही में IMF जनवरी में पाकिस्तान देश को 700 मिलियन डॉलर की बेलआउट किश्त जारी करेगा।
  4. हाल ही में इंटर-ऑपरेबल आपराधिक न्याय प्रणाली में उत्तर प्रदेश राज्य लगातार तीसरे साल देश में पहले स्थान पर रहा है।
  5. हाल ही में टीसीएस कंपनी द्वारा ‘राष्ट्रीय सिंगल विंडो सिस्टम’ का अनावरण किया गया है।
  6. हाल ही में बी. आर. कम्बीज को एम. एस. स्वामीनाथन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
  7. हाल ही में पीएम विश्वकर्मा योजना लागू करने वाला पहला केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर बना है।
  8. हाल ही में कोच्चि-लक्षद्वीप द्वीप समूह सबमरीन ऑप्टिकल फाइबर कनेक्शन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है।
  9. हाल ही में Flipkart कंपनी के बिन्नी बंसल ने OppDoor लॉन्च किया है।
  10. हाल ही में भारत देश दुनिया की सबसे बड़ी “ Radio Telescope Project” का हिस्सा बन गया है।
  11. हाल ही में NIVEA India ने गीतिका को अपना प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है।
  12. हाल ही में लेफ्टिनेंट जनरल नागेंद्र सिंह ने जनरल ऑफिसर कमांडिंग के रूप में ‘चेतक कोर’ की कमान संभाली है।
  13. हाल ही में पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन के नए अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में रवींद्र कुमार त्यागी को नियुक्त किया गया है।
  14. हाल ही में राजस्थान राज्य का नया मुख्य सचिव सुधांश पंत को नियुक्त किया गया है।
  15. हाल ही में भारत 4 वर्षों के लिए संयुक्त राष्ट्र सांख्यिकी आयोग के सदस्य के रूप में अपना कार्यकाल शुरू किया है।
  16. हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मुस्लिम लीग जम्मू कश्मीर मसर्रत आलम गुट (एमएलजेके-एमए) को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 (यूएपीए) के तहत एक ‘गैरकानूनी संघ’ घोषित किया।
  17. हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बिहार में दीघा और सोनपुर को जोड़ने के लिए गंगा नदी पर 4.56 किमी लंबे, 6-लेन वाले नए पुल के निर्माण को मंजूरी दे दी।
  18. हाल ही में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के पहले ऐसे नेता बन गए हैं जिनके यूट्यूब चैनल पर 20 मिलियन (दो करोड़) सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा पार हो गया है। व्यूज और सब्सक्राइबर्स के मामले में पीएम मोदी अपने भारतीय और वैश्विक समकालीनों के यूट्यूब चैनलों से कहीं आगे निकल गए हैं।
  19. हाल ही में उत्तराखंड भारत की पहली हिमालयन एयर सफारी शुरू कर रहा है, जो विभिन्न स्थलों पर जाइरोकॉप्टर सवारी के साथ एक अद्वितीय पर्यटक अनुभव प्रदान करेगी। इस पहल का उद्देश्य हिमालय की चोटियों का अनोखा हवाई दृश्य पेश करके पर्यटन को बढ़ावा देना है।
  20. हाल ही में पूर्व सेना प्रमुख एमएम नरवणे द्वारा लिखित पुस्तक ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ का अनावरण किया गया है। इसमें नरवणे ने साल 2020 में हुई गलवान घाटी सैन्य झड़प का जिक्र किया है।
  21. हाल ही में भारतीय ऑपरेटर रिलायंस जियो इन्फोकॉम ने स्वदेशी कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) मॉडल लॉन्च करने के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बॉम्बे के साथ साझेदारी की है। नई एआई-आधारित पेशकश को ‘भारत जीपीटी’ कहा जाएगा।
  22. हाल ही में पीएम मोदी ने नई दिल्ली में मुख्य सचिवों के तीसरे राष्ट्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता की। यह इस तरह का तीसरा सम्मेलन है, पहला सम्मेलन जून 2022 में धर्मशाला में और दूसरा इस साल जनवरी में दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन का मुख्य फोकस ‘ईज ऑफ लिविंग’ होगा।
  23. हाल ही में अनुभवी बैंकर अशोक वासवानी ने बैंक के प्रबंध निदेशक (एमडी) और सीईओ के रूप में पदभार ग्रहण किया है। उन्होंने दीपक गुप्ता का स्थान लिया, जो अंतरिम एमडी और सीईओ थे।
  24. हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पूर्व गवर्नर, रघुराम राजन ने अर्थशास्त्री रोहित लांबा के साथ ‘ब्रेकिंग द मोल्ड: रीइमेजिनिंग इंडियाज इकोनॉमिक फ्यूचर’ नामक पुस्तक जारी की है।
  25. हाल ही में राज्य के स्वामित्व वाली एयरोस्पेस और रक्षा इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स ने उत्तर प्रदेश सरकार के साथ 445 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं।
  26. हाल ही में अनमोल खरब ने गुवाहाटी के आरजी बरुआ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप 2023 में महिला एकल का खिताब जीता है। प्रिया देवी कोन्जेंगबाम और श्रुति मिश्रा ने महिला युगल का खिताब जीता।
  27. हाल ही में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने एवी कॉलेज, गगन महल में एक विशेष डाक कवर का अनावरण करके दिवंगत न्यायमूर्ति कोंडा माधव रेड्डी की 100वीं वर्षगांठ मनाई।
  28. हाल ही में भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो के विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी) ने एक विश्लेषण सॉफ्टवेयर विकसित किया है जिसका उपयोग रॉकेट, विमान, उपग्रह, भवन आदि सहित विभिन्न प्रकार की संरचनाओं का परिमित तत्व विश्लेषण (एफईए) करने के लिए किया जाता है।
  29. हाल ही में उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन से पहले अयोध्या जंक्शन का नाम बदलकर “अयोध्या धाम” कर दिया गया है। इंडियन रेलवे कॉन्फ्रेंस एसोसिएशन ने एक बयान जारी कर रेलवे स्टेशन का नाम “अयोध्या जंक्शन” से बदलकर “अयोध्या धाम” करने की घोषणा की है।
यह भी पढ़े : Most Important 1000+ Hindi GK Questions

5 January 2024 Current Affairs in Hindi Quiz

निम्नलिखित daily Current Affairs से सम्बंधित कुछ प्रमुख महत्वपूर्ण 5 January 2024 Current Affairs in Hindi Quiz की सूचि दी गयी है आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए। आप इन्हे solve करने का प्रयास करे:-

Q.1 केंद्र सरकार ने 16वें फाइनेंस कमीशन (वित्त आयोग) का चेयरमैन किसे नियुक्त किया?

A.) आनंदपाल सिंह
B.) डॉ. अरविंद पनगढ़िया
C.) संजीव पुरी
D.) ऋत्विक रंजनम पाण्डेय

Ans:- (B) डॉ. अरविंद पनगढ़िया

Q.2 डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो का राष्ट्रपति चुनाव दूसरी बार किसने जीता?

A.) मोइज़ कटुम्बी
B.) फेलिक्स त्सेसीकेदी
C.) एटिने त्सेसीकेदी
D.) एंटनी पेंटोने

Ans:- (B) फेलिक्स त्सेसीकेदी

Q.3 किस देश में 1 जनवरी 2024 को व्यापक क्षति वाले 90 से अधिक बार भूकंप आए, जिसकी अधिकतम तीव्रता 7.6 थी?

A.) ताइवान
B.) चीन
C.) जापान
D.) इंडोनेशिया

Ans:- (C) जापान

Q.4 किस ऑस्कर विजेता फिल्म के एक्टर ली सुन- क्युन का निधन 27 दिसंबर 2023 को हो गया?

A.) पैरासाइट
B.) राजदार
C.) बैक्टीरिया
D.) चाइनीज स्पाई

Ans:- (A) पैरासाइट

Q.5 हाल ही में संगीत कलानिधि पुरस्कार 2023 किसे मिला?

A.) रुकमणि देवी
B.) बॉम्बे जयश्री
C.) पद्मिनी
D.) उदय शंकर

Ans:- (B) बॉम्बे जयश्री

Q.6 किस देश ने रहस्यमयी कहा जाने वाला स्पेसक्राफ्ट X-37B (कोड नाम USSF-52) लॉन्च किया?

A.) भारत
B.) यूएसए
C.) चीन
D.) जापान

Ans:- (B) यूएसए

Q.7 हाल ही में 1 जनवरी 2024 को चेतक कोर की कमान किसने संभाली है?

A.) लेफ्टिनेंट जनरल संजीव राय
B.) लेफ्टिनेंट जनरल नागेंद्र सिंह
C.) मेजर जनरल ए.के.एस. शुक्ला
D.) मेजर जनरल जी.डी. बख्शी

Ans:- (B) लेफ्टिनेंट जनरल नागेंद्र सिंह

Q.8 डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो की राष्ट्रपति पद की दौड़ में फिर से चुनाव किसने जीता है?

A.) मोइसे कटुम्बी
B.) डेनिस मुकवेगे
C.) फेलिक्स त्सेसीकेदी
D.) मार्टिन फ़ैयुलू

Ans:- (C) फेलिक्स त्सेसीकेदी

Q.9 दिसंबर 2023 में सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में गिरावट का प्राथमिक कारण क्या था?

A.) कम आयात
B.) बढ़ी हुई खपत
C.) विवादों का निपटारा
D.) त्यौहार के मौसम का प्रभाव

Ans:- (A) कम आयात

Q.10 हाल ही में अगला पश्चिमी नौसेना कमांडर कौन बनने वाला है?

A.) रियर एडमिरल के. के. चौधरी
B.) वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी
C.) वाइस एडमिरल एच. एस. सिंह
D.) वाइस एडमिरल एस. जे. सिंह

Ans:- (D) वाइस एडमिरल एस. जे. सिंह

Q.11 भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘डेजर्ट साइक्लोन 2024’ कहाँ आयोजित किया जाएगा?

A.) राजस्थान
B.) अबू धाबी
C.) दुबई
D.) गुजरात

Ans:- (A) राजस्थान

Q.12 हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में किस समुदाय को हाल ही में अनुसूचित जनजाति (ST) का दर्जा दिया गया है?

A.) जौनसार बावर
B.) हाटी
C.) कनेट
D.) कोलिस

Ans:- (B) हाटी

Q.13 विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप (महिला) में भारतीय खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कौन सा मेडेल जीता है?

A.) गोल्ड
B.) सिल्वर
C.) ब्रॉन्ज
D.) इनमें से कोई नहीं

Ans:- (B) सिल्वर

Q.14 गृह मंत्रालय ने किस कानून के तहत मुस्लिम लीग जम्मू कश्मीर (मसरत आलम गुट) को गैरकानूनी संगठन घोषित किया?

A.) IPC
B.) TADA
C.) POTA
D.) UAPA

Ans:- (D) UAPA

Q.15 संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा अफगानिस्तान में शांति के लिए किसे विशेष दूत बनाया गया है?

A.) राजनाथ सिंह
B.) एस जयशंकर
C.) हामिद करजई
D.) जो बाइडन

Ans:- (C) हामिद करजई

Q.16 स्कॉटिश जूनियर ओपन स्क्वैश में अंडर-19 लड़कियों का खिताब जीतने के लिए अनाहत ने फाइनल में किसे हराया?

A.) अनिका वर्मा
B.) रोबिन मैकअल्पाइन
C.) स्नेह कपूर
D.) आयशा मलिक

Ans:- (B) रोबिन मैकअल्पाइन

Q.17 रिकॉर्ड पांचवीं बार विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप (पुरुष) किस खिलाड़ी ने जीता है?

A.) रोजर बिन्नी
B.) मैग्नस कार्लसन
C.) आर प्रज्ञानानंद
D.) जॉर्ज फ्रड्रेक

Ans:- (B) मैग्नस कार्लसन

Q.18 डेविड वार्नर को वन-डे इंटरनेशनल (ODI) क्रिकेट से संन्यास लेने के लिए किसने प्रेरित किया?

A.) चोट संबंधी कारण
B.) पारिवारिक प्राथमिकताएँ
C.) ख़राब प्रदर्शन
D.) टीम प्रबंधन का निर्णय

Ans:- (B) पारिवारिक प्राथमिकताएँ

Q.19 विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप (महिला) किस खिलाड़ी ने गोल्ड मेडेल जीता?

A.) अनास्तासिया बोडनारुक
B.) कोनेरू हम्पी
C.) लेई तिंगजी
D.) रजनी प्रभा

Ans:- (A) अनास्तासिया बोडनारुक

Q.20 हाल ही में, किस देश ने दो नई परमाणु ऊर्जा संचालित पनडुब्बियों “क्रास्नोयार्स्क और एम्परर अलेक्जेंडर” का अनावरण किया है?

A.) भारत
B.) रूस
C.) जापान
D.) यूएसए

Ans:- (B) रूस
यह भी पढ़े :

परीक्षा से सम्बंधित डेली करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान और अन्य परीक्षा सामग्री के लिए hindigkquestions के साथ बने रहें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *