8 January 2024 Current Affairs in Hindi

8 January 2024 Current Affairs in Hindi

8 January 2024 Current Affairs in Hindi: बैंकिंग, एसएससी, यूपीएससी, रेलवे इत्यादि परीक्षा में Today Current Affairs in Hindi का एक महत्वपूर्ण अनुभाग है, वर्ष 2024 में होने वाली किसी भी परीक्षा के लिए कम से कम पिछले छह महीने के Daily Current Affairs का ज्ञान आवश्यक है। करेंट अफेयर्स किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी का एक अभिन्न अंग रहा है और कुल अंकों में अधिकतम महत्व रखता है।

इस पोस्ट में आज के सबसे महत्वपूर्ण 20+ डेली करेंट अफेयर्स हिंदी 2024 अपडेट किये गए है, यह सारी जानकारी सभी विषयों जैसे राजनितिक, सामाजिक, आर्थिक गतिविधियों, खेलकूद, सामान्य ज्ञान, विज्ञान तथा विदेश और भारत से संबधित सभी घटनाओं से अपडेट किये गए है सवाल और जबाब दोनों के साथ, जोकि आने वाली  सभी परीक्षाओ जैसे SSC, Bank, Civil, Defence, UPSC, TET, पुलिस तथा अन्य सभी परीक्षाओ में यह 8 January 2024 current affairs in Hindi काफी सहायक सिद्ध होंगे।

Daily ऐसे ही महत्वपूर्ण Current Affairs 2024 Questions and Answers जिसमे सभी दैनिक घटनाओं, योजनाओं, राज्य, देश, विदेश और अन्य जानकारी का संग्रह होता है पोस्ट किये जाते है। अगर आपका प्रश्न या संदेह हो तो आप कमेंट में अपनी प्रतिक्रिया/ पूछ सकते है, इसके अलावा Hindigkquestions की ई-मेल पर भी सम्पर्क कर सकते है।

8 January 2024 Current Affairs in Hindi

निम्नलिखित आज के करेंट अफेयर्स 8 January 2024 Current Affairs in Hindi की जानकारी निचे दी गयी है:-

Today Current Affairs in Hindi

  1. हाल ही में 8 जनवरी 2024 को पृथ्वी घूर्णन दिवस मनाया जायेगा।
  2. हाल ही में असम राज्य सरकार ने ‘गुणोत्सव 2024’ की शुरुआत की है। यह एक व्यापक राज्यव्यापी मूल्यांकन कार्यक्रम है जिसका उद्देश्य 35 जिलों के 43,498 सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले लगभग 40 लाख छात्रों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करना है।
  3. हाल ही में NSO के अनुसार भारतीय अर्थव्यवस्था FY24 में 7.3% की दर से बढ़ सकती है। 2024 को FY24 के लिए अपना पहला अग्रिम अनुमान जारी किया है।
  4. हाल ही में भारतीय रेलवे और भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) ने हरित पहल को बढ़ावा देने और सुगम बनाने के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए है।
  5. हाल ही में नेपाल देश भारत को अगले 10 वर्षों में 10000 मेगावाट बिजली का निर्यात करेगा।
  6. हाल ही में बांग्लादेश पड़ोसी देश में 7 जनवरी से राष्ट्रीय चुनाव आयोजित किया जाएगा।
  7. हाल ही में अयोध्या शहर के ‘महर्षि वाल्मिकी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को अंतर्राष्ट्रीय दर्जा मिला है।
  8. हाल ही में इंडिगो एयरलाइन ने यात्रियों से वसूला जाने वाला फ्यूल चार्ज वापस लेने की घोषणा की है। यह घोषणा 4 जनवरी, 2024 को की गई थी।
  9. हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने भारत निर्यात उत्पादों की प्रदर्शनी के लिए ‘भारत पार्क’ स्थापित करेगा। यह सुविधा 2025 तक चालू होने की संभावना है।
  10. हाल ही में शिक्षा मंत्रालय ने छात्रों के लिए “प्रेरणा कार्यक्रम” की शुरुआत की है। यह कार्यक्रम 9वीं से 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए है।
  11. हाल ही में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने PSLV-C58 मिशन के दौरान POEM3 ऑर्बिटल प्लेटफॉर्म पर 100 W पॉलिमर इलेक्ट्रोलाइट मेम्ब्रेन फ्यूल सेल पावर सिस्टम का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
  12. हाल ही में केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने K-SMART एप्लिकेशन का उद्घाटन किया, जिसका लक्ष्य राज्य भर में एक एकीकृत मंच के माध्यम से स्थानीय स्व-सरकारी निकायों द्वारा दी जाने वाली सेवाओं तक डिजिटल पहुंच प्रदान करना है।
  13. हाल ही में सुप्रीम कोर्ट की ई-कमेटी द्वारा संकल्पित और गृह मंत्रालय द्वारा कार्यान्वित इंटर-ऑपरेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम (आईसीजेएस) प्लेटफॉर्म पर उच्चतम प्रवेश दर दर्ज करने में उत्तर प्रदेश को लगातार तीसरे वर्ष प्रथम स्थान दिया गया है।
  14. हाल ही में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एससी, एसटी और ओबीसी के लिए वृद्धावस्था पेंशन की आयु सीमा 60 से घटाकर 50 करने की योजना की घोषणा की है। राज्य वर्तमान में वरिष्ठ नागरिकों को 1,000 रुपये की मासिक पेंशन प्रदान करता है और आदिवासी और दलित लाभार्थियों को लाभ पहुंचाने के लिए आयु सीमा को कम करने की योजना बना रहा है।
  15. हाल ही में फ्रेंकोइस बेटेनकोर्ट मेयर्स 100 बिलियन डॉलर की संपत्ति अर्जित करने वाली पहली महिला बनीं, जो उत्तराधिकारिणी और फ्रांस के विस्तारित फैशन और सौंदर्य प्रसाधन उद्योगों के लिए एक और मील का पत्थर है।
  16. हाल ही में स्वास्थ्य और एकता के उल्लेखनीय प्रदर्शन में, गुजरात ने नए साल के अवसर पर सबसे अधिक लोगों द्वारा एक साथ सूर्य नमस्कार करने के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया।
  17. हाल ही में आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आज नई दिल्ली में नेशनल स्ट्रीट फूड फेस्टिवल के 13वें संस्करण का उद्घाटन किया।
  18. हाल ही में न्यायमूर्ति चन्द्रशेखर को झारखंड उच्च न्यायालय का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया। उन्होंने उसी दिन अपना स्थानांतरण मांगा। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री चन्द्रशेखर को राजस्थान उच्च न्यायालय में स्थानांतरित करने की सिफारिश की है।
  19. हाल ही में नॉर्वेजियन शतरंज खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन ने 2023 FIDE वर्ल्ड रैपिड शतरंज चैंपियनशिप जीती। उन्होंने रिकॉर्ड पांचवीं बार विश्व रैपिड शतरंज का ताज हासिल किया।
  20. हाल ही में अरविंद पनगढ़िया को हाल ही में 16वें वित्त आयोग के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है, जो केंद्र-राज्य वित्तीय संबंधों पर सुझाव देने के लिए भारत के राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त एक संवैधानिक निकाय है।
  21. हाल ही में आईपीओ से जुड़ी ओला इलेक्ट्रिक सरकार की उत्पादन-लिंक्ड प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के लिए पात्र बनने वाली पहली भारतीय इलेक्ट्रिक दोपहिया (ई2डब्ल्यू) कंपनी बन गई है।
  22. हाल ही में देश में पहली बार लड़कियों के लिए बने सैनिक स्कूल का उद्घाटन केंद्रीय रक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा वृन्दावन में किया गया।
  23. हाल ही में केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय ने दिल्ली में आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक में संशोधित पारबती-कालीसिंध-चंबल (पीकेसी) लिंक परियोजना पर राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच समझौते को अंतिम रूप दे दिया है। पीकेसी पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना का एक संशोधित संस्करण है।
यह भी पढ़े : Most Important 1000+ Hindi GK Questions

8 January 2024 Current Affairs in Hindi Quiz

निम्नलिखित daily Current Affairs से सम्बंधित कुछ प्रमुख महत्वपूर्ण 8 January 2024 Current Affairs in Hindi Quiz की सूचि दी गयी है आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए। आप इन्हे solve करने का प्रयास करे:-

Q.1 हाल ही में फेडरेशन ऑफ एसोसिएशन इन इंडियन टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी के अध्यक्ष के रूप में किसने पदभार संभाला है?

A.) नकुल आनंद
B.) पुनीत छतवाल
C.) अभिषेक शेखावत
D.) सी. राजन

Ans:- (B) पुनीत छतवाल

Q.2 भारत में राष्ट्रीय राजमार्गों के लिए “ग्रीन कवर इंडेक्स” तैयार करने के लिए किस तकनीक का उपयोग किया जाएगा?

A.) ड्रोन आधारित इमेजरी
B.) सैटेलाइट इमेजरी
C.) इन्फ्रारेड प्रौद्योगिकी
D.) मशीन लर्निंग एल्गोरिदम

Ans:- (B) सैटेलाइट इमेजरी

Q.3 हाल ही में ‘पीएम विश्वकर्मा योजना’ लागू करने वाला पहला केंद्र-शासित प्रदेश कौन बना है?

A.) लक्षद्वीप
B.) जम्मू कश्मीर
C.) नई दिल्ली
D.) इनमे से कोई नहीं

Ans:- (B) जम्मू कश्मीर

Q.4 किस राज्य सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन 2,750 रुपये से बढ़ाकर 3,000 रुपये कर दी है?

A.) केरल
B.) तमिलनाडु
C.) कर्नाटक
D.) आंध्र प्रदेश

Ans:- (D) आंध्र प्रदेश

Q.5 हाल ही में किस देश के ‘माउंट मेरापी’ ज्वालामुखी में विस्फोट हुआ है?

A.) इंडोनेशिया
B.) रूस
C.) जापान
D.) ब्राजील

Ans:- (A) इंडोनेशिया

Q.6 केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहां पर ‘बीच गेम्स’ का उद्घाटन किया?

A.) घोघला बीच
B.) मरीना बीच
C.) मरीन ड्राइव
D.) कॉक्स बाज़ार बीच

Ans:- (A) घोघला बीच

Q.7 भारतीय रेलवे कोहरे के मौसम के दौरान सुचारू रेल परिचालन के लिए कितने फॉग पास डिवाइस स्थापित करने की योजना बना रहा है?

A.) 10 हज़ार
B.) 15 हज़ार
C.) 20 हज़ार
D.) 30 हज़ार

Ans:- (C) 20 हज़ार

Q.8 हाल ही में किस देश ने ‘हिम तेंदुआ’ (Snow Leopard) को राष्ट्रीय प्रतीक घोषित किया है?

A.) किर्गिज़स्तान
B.) बहरीन
C.) अफगानिस्तान
D.) तजाकिस्तान

Ans:- (A) किर्गिज़स्तान

Q.9 महानिदेशकों और पुलिस महानिरीक्षकों काvअखिल भारतीय सम्मेलन 2023 कहाँ आयोजित हो रहा हैं?

A.) दिल्ली
B.) जयपुर
C.) मुंबई
D.) कोलकाता

Ans:- (B) जयपुर

Q.10 PM मोदी ने जनवरी 2024 में किस द्वीप समूह में 1,156 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया?

A.) दादर नागर हवेली
B.) लक्षद्वीप
C.) अंडमान निकोबार
D.) व्हीलर द्वीप

Ans:- (B) लक्षद्वीप

Q.11 दिल्ली में “राम मंदिर राष्ट्र मंदिर एक साझी विरासत” पुस्तक का विमोचन किसने किया?

A.) अलोक कुमार
B.) गोविंद गिरी महाराज
C.) आरिफ मोहम्मद खान
D.) जगदीप धनखड़

Ans:- (C) आरिफ मोहम्मद खान

Q.12 हाल ही में किस राज्य के ‘वांचो शिल्प’ को जियोग्राफिकल इंडिकेशन ( GI) टैग मिला है?

A.) असम
B.) अरूणाचल प्रदेश
C.) मेघालय
D.) नागालैंड

Ans:- (B) अरूणाचल प्रदेश

Q.13 हाल ही में कहां ‘चंदुबी महोत्सव’ मनाया गया है?

A.) बिहार
B.) असम
C.) ओडिशा
D.) राजस्थान

Ans:- (B) असम

Q.14 ‘कादियाल साड़ियां’ किस राज्य से सम्बंधित है जिसे हाल ही में जीआई टैग मिला है?

A.) महाराष्ट्र
B.) पश्चिम बंगाल
C.) केरल
D.) बिहार

Ans:- (B) पश्चिम बंगाल

Q.15 केंद्र सरकार ने ‘पृथ्वी विज्ञान’ योजना के लिए कितने करोड़ रुपये आवंटित किये है?

A.) 8,790 करोड़
B.) 5,797 करोड़
C.) 4,797 करोड़
D.) 3,795 करोड़

Ans:- (C) 4,797 करोड़

Q.16 हाल ही में किस राज्य के प्रोडक्ट सुंदरबन शहद को GI टैग मिला है?

A.) गुजरात
B.) पश्चिम बंगाल
C.) महाराष्ट्र
D.) उत्तर प्रदेश

Ans:- (B) पश्चिम बंगाल

Q.17 इंडिया इंटरनेशनल ज्वेलरी ट्रेड शो 2024 का 16वां संस्करण कहाँ आयोजित किया जा रहा है?

A.) बैंगलोर अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी केंद्र, बैंगलोर
B.) प्रगति मैदान, दिल्ली
C.) JIO वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर, मुंबई
D.) इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा

Ans:- (C) JIO वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर, मुंबई

Q.18 हाल ही में किस राज्य की तंगेल साड़ी, गारद साड़ी और कोरियल साड़ी को अलग-अलग GI टैग मिला है?

A.) उत्तर प्रदेश
B.) गुजरात
C.) महाराष्ट्र
D.) पश्चिम बंगाल

Ans:- (D) पश्चिम बंगाल

Q.19 हाल ही में तमिलनाडु के थूथुकुडी जिले में बैलगाड़ी दौड़ किसकी जयंती पर आयोजित की गई?

A.) मारुथु पांडियार
B.) मवीरन सुंदरलिंग कुदुम्बनार
C.) वीरपांडिया कट्टाबोम्मन
D.) वी. ओ. चिदम्बरम पिल्लई

Ans:- (C) वीरपांडिया कट्टाबोम्मन

Q.20 किस राज्य की वांचो लकड़ी, हस्तनिर्मित कालीन और आदि केकिर (अदरक) को अलग-अलग GI टैग मिला?

A.) महाराष्ट्र
B.) गुजरात
C.) अरुणाचल प्रदेश
D.) पश्चिम बंगाल

Ans:- (C) अरुणाचल प्रदेश
यह भी पढ़े :

परीक्षा से सम्बंधित डेली करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान और अन्य परीक्षा सामग्री के लिए hindigkquestions के साथ बने रहें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *