8 July 2024 Current Affairs in Hindi

8 July 2024 Current Affairs in Hindi

इस पोस्ट में 8 July 2024 Current Affairs in Hindi अपडेट किये गए है। जिससे आप अपने एग्जाम की तैयारी के लिए Today current affairs in Hindi के बारे में जानकारी ले सकते है। daily Current Affairs के माध्यम से भारत देश विदेश में हो रही घटनाओ और गतिविधियों के बारे में पता चलता है जो हमारे सामान्य ज्ञान को बढ़ता है। सभी परीक्षाओ में करंट अफेयर्स से सम्बंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते है इसलिए यह करंट अफेयर्स परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए काफी सहायक होंगे।

8 July 2024 Current Affairs in Hindi

आज 8 July 2024 के महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स की जानकारी विस्तृत रूप में निचे दी गयी है:-

भारत और बांग्लादेश गंगा संधि को नवीनीकृत करेंगे

  • गंगा जल संधि पर दिसंबर 1996 में भारतीय प्रधानमंत्री एच. डी. देवेगौड़ा और उनकी बांग्लादेशी समकक्ष शेख हसीना ने हस्ताक्षर किए थे।
  • गंगा भारत और बांग्लादेश द्वारा साझा की जाने वाली 54 नदियों में से एक है। जब उपलब्धता 70,000 से 75,000 क्यूसेक होती है, तो बांग्लादेश को 35,000 क्यूसेक मिलते हैं।
  • जब उपलब्धता 75,000 क्यूसेक या उससे अधिक होती है, तो भारत को 40,000 क्यूसेक और बांग्लादेश को शेष प्रवाह मिलता है।

न्यायमूर्ति सारंगी ने झारखंड के 15वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली

  • राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने न्यायमूर्ति विद्युत रंजन सारंगी को झारखंड उच्च न्यायालय के 15वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई। समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्पीकर रवींद्र नाथ महतो शामिल हुए।
  • न्यायमूर्ति सारंगी, जिनके पास 27 वर्ष का कानूनी अनुभव है और जो 2013 से ओडिशा उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के रूप में कार्यरत हैं, 20 जुलाई, 2024 को सेवानिवृत्त होंगे। वे न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा का स्थान लेंगे।

मर्सर की कॉस्ट ऑफ लिविंग सिटी रैंकिंग 2024

  • मर्सर की कॉस्ट ऑफ लिविंग सिटी रैंकिंग के अनुसार, 2024 में हांगकांग प्रवासियों के लिए सबसे महंगा वैश्विक शहर है। आवास और परिवहन के मामले में ऊंची कीमतों के कारण सिंगापुर दूसरे स्थान पर रहा।
  • सूची में स्विट्जरलैंड का ज्यूरिख तीसरे स्थान पर है। जिनेवा ने चौथा स्थान हासिल किया है। विश्व के सबसे कम व्यय वाले शहर: अबुजा, नाइजीरिया (226), लागोस, नाइजीरिया (225)

LIC के चेयरमैन सिद्धार्थ मोहंती को पुनः प्रबंध निदेशक एवं CEO नियुक्त किया गया

  • LIC ने अपने अध्यक्ष सिद्धार्थ मोहंती को 30 जून, 2024 से प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के रूप में एकबार फिर नियुक्त किया है।
  • उन्हें 7 जून, 2025 तक निगम के MD और CEO की भूमिका संभालनी थी। यह मार्च 2024 तक ₹52.52 ट्रिलियन (630 बिलियन अमेरिकी डॉलर) मूल्य की भारत की सबसे बड़ी बीमा कंपनी है।

मध्य प्रदेश: एक पेड़ माँ के नाम अभियान

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत मध्य प्रदेश में साढ़े पांच करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। इस अभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे।
  • इसकी शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती से की जा रही है। मध्य प्रदेश ने 2017 में देश में एक दिन में सबसे अधिक पौधे लगाने का रिकॉर्ड बनाया था।

यह भी पढ़े: Current Affairs Quiz in Hindi 8 July 2024

मणिपुर में संपूर्णा अभियान की शुरुआत

  • संपूर्णा अभियान मणिपुर के चुराचांदपुर जिले के दो चयनित ब्लॉकों- तुइबोंग ब्लॉक और लमका ब्लॉक में शुरू किया गया है।
  • लॉन्चिंग कार्यक्रम के हिस्से के रूप में, विभिन्न विभागों ने स्वास्थ्य क्षेत्रों विशेषकर गर्भवती महिलाओं, ICDS के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए पूरक पोषण, कृषि, समाज कल्याण विभाग के तहत SHG और शिक्षा क्षेत्रों पर प्रगति रिपोर्ट तैयार की।

धीरेन्द्र ओझा: प्रेस सूचना ब्यूरो के महानिदेशक

  • भारतीय सूचना सेवा (IIS) के वरिष्ठ अधिकारी धीरेंद्र ओझा को प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है।
  • श्री ओझा शेफाली शरण का स्थान लेंगे, जिन्हें प्रकाशन प्रभाग का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। PIB, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को सूचना प्रसारित करने के लिए भारत सरकार की नोडल एजेंसी है।

6 जुलाई: विश्व जूनोसिस दिवस

  • विश्व जूनोसिस दिवस प्रति वर्ष 6 जुलाई को मनाया जाता है ताकि लोगों में इस समस्या के प्रति जागरूकता पैदा की जा सके और उन्हें सही कदम उठाने के लिए सिखाया जा सके।
  • 6 जुलाई, 1885 को, फ्रांसीसी जीवविज्ञानी लुई पाश्चर ने एक छोटे लड़के को रेबीज का टीका लगाया, जिसे एक पागल कुत्ते ने काट लिया था।

One Liner 8 July 2024 Current Affairs in Hindi

  • हर वर्ष 05 जुलाई को भारत में ‘राष्ट्रीय वर्कहॉलिक्स दिवस’ मनाया जाता है।
  • प्रधानमंत्री ‘नरेंद्र मोदी’ 8 से 10 जुलाई 2024 तक रूस और ऑस्ट्रिया की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे।
  • आईएएस अधिकारी ‘निकुंज श्रीवास्तव’ को विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशक का वरिष्ठ सलाहकार नियुक्त किया गया है।
  • भारतीय सूचना सेवा के  वरिष्ठ अधिकारी ‘धीरेंद्र ओझा’को पत्र सूचना कार्यालय का महानिदेशक नियुक्त किया गया है।
  • दिग्गज अभिनेत्री ‘स्मृति बिस्वास’ का 100 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
  • शिक्षा मंत्रालय की जानकारी के अनुसार शैक्षणिक वर्ष 2024-25 से कक्षा तीन और छह के लिए ‘एनसीईआरटी’ द्वारा नई और आकर्षक पाठ्य पुस्तकें लाई जाएंगी।
  • भारत व्यापार संवर्धन संगठन के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में ‘प्रदीप सिंह खरोला’ का कार्यकाल बढ़ाया गया है।
  • ‘बिहार’ के मेडिकल कॉलेजों में आगामी शैक्षणिक सत्र से छात्र हिंदी माध्‍यम से मेडिकल की पढ़ाई कर सकेंगे।
  • भारत मंडपम में प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और स्थिरता पर ‘वैश्विक सम्मेलन’ शुरू हुआ है।
  • देश एवं सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े ‘स्टेट बैंक ऑफ इंडिया’ (SBI) ने 11 नई पहलों की शुरुआत की है।
  • भारतीय सूचना सेवा (आईआईएस) के वरिष्ठ अधिकारी धीरेंद्र के ओझा को केंद्र सरकार का प्रमुख प्रवक्ता नियुक्त किया गया।
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हाल ही में मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश शील नागू को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है|

यह भी पढ़े: 

ऐसी ही परीक्षा से सम्बंधित जानकारी के लिए हुमारे साथ जुड़े रहे। आपको जानकारी कैसे लगी अपनी प्रतिक्रिया या कोई सुझाव हो तो जरूर हमारे साथ कमेंट बॉक्स में साँझा करे। पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करे ताकि सभी को अपना लक्ष्य प्राप्त करने सफलता हासिल हो।

धन्यवाद् ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *