9 November 2025 Current Affairs in Hindi: बैंकिंग, एसएससी, यूपीएससी, रेलवे इत्यादि परीक्षा में Today Current Affairs in Hindi का एक महत्वपूर्ण अनुभाग है। सभी परीक्षाओ जैसे SSC, Bank, Civil, Defence, UPSC, TET, पुलिस तथा अन्य सभी परीक्षाओ में यह 9 November 2025 Current Affairs in Hindi काफी सहायक सिद्ध होंगे।
इस पोस्ट में आज के सबसे महत्वपूर्ण 20+ डेली करेंट अफेयर्स हिंदी 2025 अपडेट किये गए है, यह सारी जानकारी सभी विषयों जैसे राजनितिक, सामाजिक, आर्थिक गतिविधियों, खेलकूद, सामान्य ज्ञान, विज्ञान तथा विदेश और भारत से संबधित सभी घटनाओं से अपडेट किये गए है।
09 November 2025 Current Affairs in Hindi
निम्नलिखित आज के करेंट अफेयर्स 9 November 2025 Current Affairs in Hindi की जानकारी सरल भाषा में दी गयी है:-
Today Current Affairs in Hindi
- हाल ही में 9 नवंबर 2025 को विश्व स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा।
- हाल ही में 9 नवंबर 2025 को राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस मनाया जाएगा।
- हाल ही में 9 नवंबर 2025 को उत्तराखंड स्थापना दिवस मनाया जाएगा।
- हाल ही में 9 नवंबर 2025 को कला संग्रहालय दिवस मनाया जाएगा।
- भारत 2026 के अखिल भारतीय बाघ आकलन, विश्व के सबसे बड़े वन्यजीव सर्वेक्षण के लिए तैयार है।
- SBI 100 अरब डॉलर के बाज़ार पूंजीकरण और ₹100 ट्रिलियन के कारोबार को पार करने वाला पहला भारतीय बैंक बना।
- प्रधानमंत्री मोदी ने ESTIC 2025 में भारत के पहले क्वांटम चिप्स और स्वदेशी CAR-T कैंसर थेरेपी का अनावरण किया।
- DNA के अग्रदूत और डबल हेलिक्स के सह-खोजकर्ता जेम्स डी. वॉटसन का 97 वर्ष की आयु में निधन।
- कज़ाकिस्तान अब्राहम समझौते में शामिल हुआ।
- चीन ने अत्याधुनिक तकनीक से लैस तीसरा विमानवाहक पोत ‘फुज़ियान’ लॉन्च किया।
- कर्नाटक 12 दिनों का सवेतन मासिक धर्म अवकाश देने वाला पहला भारतीय राज्य।
- अरुणाचल प्रदेश की सियांग घाटी में छह तितली प्रजातियों की खोज की गई।
- शीतल देवी राष्ट्रीय सक्षम टीम के लिए चुनी गई पहली भारतीय पैरा-एथलीट बनीं।
- UPL ने जलवायु कार्रवाई के लिए वैश्विक ‘#एफार्मरकेन’ अभियान शुरू किया।
- अमेरिका ने 30 वर्ष बाद मिनटमैन || परमाणु क्षमता वाली ICBM का परीक्षण किया।
- भारत, हॉकी उत्कृष्टता के 100 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहा है।
- गूगल जेमिनी के AI ट्यूटर के वैश्विक उपयोग में भारत शीर्ष पर।
- WMO: 2025 अब तक के सबसे गर्म वर्षों मैं से एक।
- यूरोपीय संघ ने कार्बन क्रेडिट छूट के साथ 2040 उत्सर्जन लक्ष्य निर्धारित किया।
- वाइस एडमिरल अनिल जग्गी ने प्रतिष्ठित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA), खड़कवासला के कमांडेंट के रूप में पदभार ग्रहण किया, उन्होंने वाइस एडमिरल गुरचरण सिंह का स्थान लिया।
यह भी पढ़े: Daily Current Affairs Quiz 9 November 2025
- मनामा (बहरीन) में आयोजित एशियन यूथ गेम्स 2025 में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 48 पदक (13 स्वर्ण, 18 रजत, 17 कांस्य) जीतकर कुल पदक तालिका में 6वां स्थान प्राप्त किया।
- केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मिशन फॉर आत्मनिर्भरता इन पल्सेस (2025–31) को ₹11,440 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति के साथ मंजूरी दी, जिसका उद्देश्य भारत की दाल उत्पादन को 350 लाख टन तक बढ़ाना और आयात पर निर्भरता कम करना है।
- AICTE और IBM ने नई दिल्ली स्थित AICTE मुख्यालय में एक AI इनोवेशन लैब शुरू की, जिसका उद्देश्य छात्रों और शिक्षकों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता, डेटा विज्ञान और नेक्स्ट-जेन टेक्नोलॉजीज में प्रशिक्षित करना है।
- रूस ने सेवमाश शिपयार्ड, सेवेरोदविंस्क से परमाणु-संचालित पनडुब्बी ‘खाबारोव्स्क’ लॉन्च की, जो पोसीडॉन मानव रहित अंडरवाटर परमाणु ड्रोन से सुसज्जित है, जिससे उसकी पनडुब्बी परमाणु प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी।
- स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 रिपोर्ट के अनुसार, मदुरै को भारत का सबसे गंदा शहर घोषित किया गया, इसके बाद लुधियाना, चेन्नई, रांची और बेंगलुरु का स्थान रहा, जबकि इंदौर, सूरत और नवी मुंबई ने “सुपर क्लीन लीग” में शीर्ष स्थान बनाए रखा।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव (ESTIC) 2025 के दौरान ₹1 लाख करोड़ अनुसंधान, विकास और नवाचार (RDI) योजना का शुभारंभ किया।
- मालदीव ने 2007 के बाद जन्मे सभी व्यक्तियों के लिए पूर्ण तंबाकू प्रतिबंध लागू करने वाला पहला देश बनकर, तंबाकू-मुक्त पीढ़ी की दिशा में एक साहसिक कदम उठाया।
- किरण देसाई की नई पुस्तक “The Loneliness of Sonia and Sunny” को बुकर पुरस्कार 2025 की सूची में शामिल किया गया।
- फ्रांस के 1948 ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता चार्ल्स कोस्टे का 101 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
- भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह का आयोजन गुवाहाटी में किया गया, जो संगीत के इस दिग्गज की शताब्दी जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ।
- भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने 2.45 लाख से अधिक कर्मचारियों की छिपी प्रतिभाओं को पहचानने और सम्मानित करने हेतु ‘SBI-STAR’ पहल (स्टाफ टैलेंट एक्नॉलेजमेंट एंड रिकग्निशन) शुरू की है।
- अफगानिस्तान अगस्त 2021 में तालिबान की सत्ता वापसी के बाद पहली बार भारत में अपने राजनयिक की नियुक्ति करेगा, जो कार्यवाहक विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी की नई दिल्ली यात्रा के बाद तय हुआ है।
- QS एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स 2026 में भारतीय संस्थानों की रैंकिंग में गिरावट दर्ज की गई —IIT दिल्ली – रैंक 59 (15 स्थान नीचे), IISc बेंगलुरु – रैंक 64, IIT बॉम्बे – रैंक 71, जबकि हांगकांग विश्वविद्यालय ने पहला स्थान प्राप्त किया।
- भारतीय नौसेना अपने तीसरे सर्वे वेसल (लार्ज) वर्ग के जहाज ‘इक्षक’ को कोच्चि नौसैनिक अड्डे पर कमीशन करेगी। यह जहाज गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE), कोलकाता द्वारा 80% से अधिक स्वदेशी सामग्री से बनाया गया है, जो आत्मनिर्भर भारत की सफलता का प्रतीक है।
- गुरुदेव श्री श्री रविशंकर को बॉस्टन ग्लोबल फोरम और एआई वर्ल्ड सोसाइटी द्वारा विश्व शांति और सुरक्षा पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया, उनके वैश्विक शांति और मानवीय नेतृत्व में योगदान के लिए।
सबसे पहले सबसे तेज सभी भारत देश विदेश जरुरी करंट अफेयर्स हमारी वेबसाइट www.hindigkquestions.com पर अपडेट किये जाते है। ऐसी ही परीक्षा से सम्बंधित जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहे। आपको जानकारी कैसे लगी अपनी प्रतिक्रिया या कोई सुझाव हो तो जरूर हमारे साथ कमेंट बॉक्स में साँझा करे। पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करे ताकि सभी को अपना लक्ष्य प्राप्त करने सफलता हासिल हो।
धन्यवाद् ।





