Current Affairs in Hindi 11 September 2024

Current Affairs in Hindi 11 September 2024

Current Affairs in Hindi 11 September 2024 इस पोस्ट में अपडेट किये गए है। जिससे आप अपने एग्जाम की तैयारी के लिए Today current affairs in Hindi के बारे में जानकारी ले सकते है। Current Affairs के माध्यम से भारत देश विदेश में हो रही घटनाओ और गतिविधियों के बारे में पता चलता है जो हमारे सामान्य ज्ञान को बढ़ता है। सभी परीक्षाओ में करंट अफेयर्स से सम्बंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते है इसलिए यह करंट अफेयर्स परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए काफी सहायक होंगे।

Current Affairs in Hindi 11 September 2024

आज 11 September 2024 के महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स की जानकारी विस्तृत रूप में निचे दी गयी है:-

International Current Affairs in Hindi 11 September 2024 : अंतर्राष्ट्रीय करंट अफेयर्स 

  • हाल ही में पूर्ण सदस्य के रूप में अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) में शामिल होने वाला 101 वाँ देश नेपाल बना है। नई दिल्ली में नेपाल ने आईएसए को अपना अनुसमर्थन पत्र सौंप दिया है।
  • बच्चों की सुरक्षा के लिए सोशल मीडिया के लिए न्यूनतम आयु कानून बनाएगा ऑस्ट्रेलिया। यह कानून माता-पिता का समर्थन करने और बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए है।
  • हाल ही में नेपाल के 45वें सीओएएस के रूप में अशोक राज सिगडेल ने शपथ ग्रहण की है। नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने अशोक को यह शपथ दिलाई।
  • हाल ही में 10 सितंबर 2024 को तिरुचि के शैक्षणिक संस्थानों में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस मनाया गया। इसका उद्देश्य जनता और छात्र समुदाय के बीच जागरूकता फैलाना है।
  • हाल ही में आइसलैंड में भारत देश का अगला दूत आर. रवींद्र को नियुक्त किया गया है। वर्तमान में आर. रवींद्र न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में भारत के उप स्थायी प्रतिनिधि है।

National Current Affairs in Hindi 11 September 2024 : राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स 

  • हाल ही में सर्वसम्मति से संसदीय राजभाषा समिति का अध्यक्ष पुनः गृह मंत्री अमित शाह को चुना गया है। शाह 2019 से 2024 तक समिति के अध्यक्ष रहे है।
  • हाल ही में सरकार ने एक वेबसाइट 22 आधिकारिक भारतीय भाषाओं में तकनीकी शब्दों की लॉन्च की। जिसका उद्देश्य सभी भारतीय भाषाओं का एक केंद्रीय संग्रह बनना है।
  • हाल ही में अष्टवैद्यन वैद्यरत्नम ई.टी. नारायणन मूस की स्मृति में चुवन्नमन्नु स्थित वैद्यरत्नम औषधशाला में वैद्यरत्नम दिवस मनाया गया। यह वैद्यरत्नम’ उपाधि मिलने की 100वीं वर्षगांठ है।
  • हाल ही में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ ऑनलाइन अपराध से निपटने और अच्छा प्रदर्शन करने के लिए केरल को केंद्रीय गृह मंत्रालय का पुरस्कार मिला है। यह पुरस्कार भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (आई4सी) के प्रथम स्थापना दिवस समारोह में दिए गए।
  • हाल ही में यूनिवर्सल आइकन अचीवर अवार्ड 2024 से डॉ. नंदिनी आज़ाद को सम्मानित किया गया। नंदिनी इंटरनेशनल रायफिसेन यूनियन (आईआरयू) की ग्लोबल बोर्ड सदस्य है।

नोट:  सबसे पहले सबसे तेज सभी जरुरी करंट अफेयर्स हमारी वेबसाइट www.hindigkquestions पर अपडेट किये जाते है। ऐसी ही परीक्षा से सम्बंधित जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहे। आपको जानकारी कैसे लगी अपनी प्रतिक्रिया या कोई सुझाव हो तो जरूर हमारे साथ कमेंट बॉक्स में साँझा करे। पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करे ताकि सभी को अपना लक्ष्य प्राप्त करने सफलता हासिल हो।

धन्यवाद् ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *