Current Affairs in Hindi 20 September 2024

Current Affairs in Hindi 20 September 2024

Current Affairs in Hindi 20 September 2024 इस पोस्ट में अपडेट किये गए है। जिससे आप अपने एग्जाम की तैयारी के लिए Today current affairs in Hindi के बारे में जानकारी ले सकते है। Current Affairs के माध्यम से भारत देश विदेश में हो रही घटनाओ और गतिविधियों के बारे में पता चलता है जो हमारे सामान्य ज्ञान को बढ़ता है। सभी परीक्षाओ में करंट अफेयर्स से सम्बंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते है इसलिए यह करंट अफेयर्स परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए काफी सहायक होंगे।

Current Affairs in Hindi 20 September 2024

आज 20 September 2024 के महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स की जानकारी विस्तृत रूप में निचे दी गयी है:-

International Current Affairs in Hindi 20 September 2024 : अंतर्राष्ट्रीय करंट अफेयर्स 

  • हाल ही में हर वर्ष की तरह 18 सितंबर को विश्व बांस दिवस मनाया गया। विश्व बांस दिवस 2024 का विषय “अगली पीढ़ी का बांस: समाधान, नवाचार और डिजाइन” है।
  • स्पेन के कार्लोस अल्काराज़ ने ऑल इंग्लैंड क्लब में विंबलडन पुरुष एकल, 2024 के फाइनल में सर्बिया के नोवाक जोकोविच को हराकर अपना विंबलडन खिताब बरकरार रखा।
  • इंग्लैंड के ऑलराउंडर और कप्तान बेन स्टोक्स ने 200 टेस्ट विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया है। वह खेल के इतिहास में 200 विकेट और 6000 रन का डबल हासिल करने वाले केवल तीसरे खिलाड़ी हैं।

National Current Affairs in Hindi 20 September 2024 : राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

  • हाल ही में सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी इंडेक्स) 2023-2024 नीति आयोग द्वारा जारी रिपोर्ट में उत्तराखंड ने प्रथम स्थान हासिल किया। एसडीजी इंडिया इंडेक्स नीति आयोग द्वारा विकसित एक उपकरण है।
  • हाल ही में 25 जून को आपातकाल लागू किए जाने की याद में केंद्र सरकार ने विधान हत्या दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की है।
  • कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने कृषि और ग्रामीण उद्यमों में नवीन, प्रौद्योगिकी-संचालित और उच्च प्रभाव वाली गतिविधियों में निवेश को बढ़ावा देने के लिए स्टार्टअप्स के लिए 750 करोड़ रुपये का ‘एग्री श्योर’ फंड लॉन्च किया।
  • हाल ही में केरल के कुलथुपुझा ग्राम पंचायत में राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने एकीकृत जनजातीय विकास कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
  • भारत 20-24 नवंबर 2024 तक गोवा में प्रथम विश्व दृश्य-श्रव्य और मनोरंजन शिखर सम्मेलन (WAVES) की मेजबानी करेगा। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में इसकी घोषणा की।
  • भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) ने हाल ही में पूर्वी लद्दाख में चीन सीमा के पास सोने की तस्करी के एक बड़े अभियान को रोका। इस अभियान के दौरान 108 किलोग्राम सोने के बिस्कुट जब्त किए गए, जो उस क्षेत्र में एक बड़ी सफलता थी, जहां पहले छोटे पैमाने पर तस्करी की गतिविधियां आम थीं।
  • हाल ही में आंध्र प्रदेश सरकार की पहल, आंध्र प्रदेश सामुदायिक प्रबंधित प्राकृतिक खेती (APCNF) ने मानवता के लिए 2024 गुलबेंकियन पुरस्कार जीता है। एपीसीएनएफ एक मिलियन यूरो की पुरस्कार राशि को प्रसिद्ध मृदा वैज्ञानिक रतन लाल और मिस्र के एसकेईईएम के साथ साझा करेगा।
  • सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने साइबर धोखाधड़ी की बढ़ती संख्या के मद्देनजर अपनी इंटरनेट बैंकिंग प्रणाली और मोबाइल बैंकिंग प्रणाली में एक नया सुरक्षा फीचर ‘सेफ्टी रिंग’ शुरू किया है।
  • हाल ही में अमेरिकी नौसेना कैरियर स्ट्राइक ग्रुप, जिसमें यूएसएस थियोडोर रूजवेल्ट और यूएसएस डैनियल इनौये शामिल थे, के साथ भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस आदित्य और आईएनएस विशाखापत्तनम ने अरब सागर में समुद्री साझेदारी अभ्यास (एमपीएक्स) किया।
  • गुजरात का पालीताणा मांस और अंडे सहित मांसाहारी भोजन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने वाला दुनिया का पहला शहर बन गया है। इस शहर में मांस की बिक्री और खपत, साथ ही मांस के लिए पशुओं का वध, कानून द्वारा प्रतिबंधित है।

नोट:  सबसे पहले सबसे तेज सभी जरुरी करंट अफेयर्स हमारी वेबसाइट www.hindigkquestions पर अपडेट किये जाते है। ऐसी ही परीक्षा से सम्बंधित जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहे। आपको जानकारी कैसे लगी अपनी प्रतिक्रिया या कोई सुझाव हो तो जरूर हमारे साथ कमेंट बॉक्स में साँझा करे। पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करे ताकि सभी को अपना लक्ष्य प्राप्त करने सफलता हासिल हो।

धन्यवाद् ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *