Current Affairs Quiz in Hindi 1 February 2024

Current Affairs Quiz in Hindi 1 February 2024

पोस्ट में Current Affairs Quiz in Hindi 1 February 2024 अपडेट किया गया है। जिससे आप अपने एग्जाम की तैयारी के लिए daily Current Affairs Quiz से जानकारी ले सकते है। टुडे करंट अफेयर्स क्विज के माध्यम से भारत देश विदेश में हो रही घटनाओ और गतिविधियों से सम्बंधित प्रश्न उपलब्ध किये है जो हमारे सामान्य ज्ञान को बढ़ाते है। सभी परीक्षाओ में करंट अफेयर्स से सम्बंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते है इसलिए यह 30 January Current Affairs Quiz With Answers परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए काफी सहायक होंगे।

Current Affairs Quiz in Hindi 1 February 2024

निम्नलिखित आज के महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स क्विज प्रश्न उत्तर की जानकारी निचे दी गयी है:-

Q.1 हाल ही में ICC T20I प्लेयर ऑफ द ईयर 2023 के लिए किसे नामित किया गया?

A.) सूर्य कुमार यादव
B.) शुभमन गिल
C.) इशान किशन
D.) विराट कोहली

Ans:- (A) सूर्य कुमार यादव
व्याख्या: हाल ही में ICC T20I प्लेयर ऑफ द ईयर 2023 के लिए सूर्य कुमार यादव को चुना गया है। सूर्य कुमार यादव को दूसरी बार लगातार इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस प्रकार सूर्य कुमार यादव दो ICC T20I प्लेयर ऑफ द ईयर पुरस्कार लगातार जितने वाले पहले खिलाड़ी बन गए है। सूर्या कुमार यादव ने 2023 साल में 17 पारियों में 733 रन बनाए। उनका औसत 48.86 और स्ट्राइक रेट 155.95 का रहा था।

Q.2 हाल ही में पहले भारतीय कौन है जिन्होंने सीनियर यूरो क्यू- स्कूल जीता है और लीजेंड्स टूर के लिए क्वालीफाई किया है?

A.) जीव मिल्खा सिंह
B.) अनिर्बान लाहिड़ी
C.) अर्जुन अटवाल
D.) ज्योति रंधावा

Ans:- (D) ज्योति रंधावा
व्याख्या: हाल ही में पहले भारतीय ज्योति रंधावा है जिन्होंने सीनियर यूरो क्यू- स्कूल जीता है और लीजेंड्स टूर के लिए क्वालीफाई किया। गोल्फर ज्योति रंधावा सीनियर यूरोपियन टूर के क्वालीफाइंग स्कूल में शीर्ष स्थान हासिल किया है।

Q.3 2023 में भारत सरकार द्वारा कितने व्यक्तियों को जीवन रक्षा पदक श्रृंखला पुरस्कार से सम्मानित किया गया?

A.) 30
B.) 31
C.) 32
D.) 33

Ans:- (B) 31

व्याख्या: 2023 में भारत सरकार द्वारा 31 व्यक्तियों को जीवन रक्षा पदक श्रृंखला पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा यह पुरस्कार प्रदान किए गए। इस में 3 सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक, 7 उत्तम जीवन रक्षा पदक और 21 जीवन रक्षा पदक शामिल है।

Q.4 हाल ही में कितने व्यक्तियों को वर्ष 2024 के दौरान वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया?

A.) 1
B.) 2
C.) 3
D.) 4

Ans:- (B) 2

व्याख्या: हाल ही में 2 व्यक्तियों को वर्ष 2024 के दौरान वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया। वीरता पदक प्राप्त करने वाले कर्मियों में से बीएसएफ कर्मियों को 02 पीएमजी बुटेम्बो में मोरक्कन रैपिड डिप्लॉयमेंट बटालियन (एमओआरडीबी) कैंप में डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (मोनुस्को) में 15वें सदस्य के रूप में बीएसएफ के कांगो दल के तौर पर संयुक्त राष्ट्र संगठन स्थिरीकरण मिशन के हिस्से के अंग के रूप में शांति स्थापना के प्रतिष्ठित कार्य में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किए गए हैं।

Q.5 WTT फीडर कॉर्पस क्रिस्टी 2024 में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय खिताब सुरक्षित करने के लिए श्रीजा अकुला ने फाइनल में किसे हराया?

A.) लिली झांग
B.) चेन मेंग
C.) मनिका बत्रा
D.) डिंग निंग

Ans:- (A) लिली झांग
व्याख्या: WTT फीडर कॉर्पस क्रिस्टी 2024 में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय खिताब सुरक्षित करने के लिए श्रीजा अकुला ने फाइनल में लिली झांग को 3-0 से हराया। श्रीजा अकुला ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय खिताब जीता है।

यह भी पढ़े: 1 february 2024 करंट अफेयर्स हिंदी 

Q.6 मरणोपरांत पद्म विभूषण प्राप्त करने वाले बिंदेश्वर पाठक ने मुख्य रूप से किस क्षेत्र में काम किया?

A.) पर्यावरण संरक्षण
B.) स्वास्थ्य देखभाल
C.) शिक्षा
D.) स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबंधन

Ans:- (D) स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबंधन
व्याख्या: मरणोपरांत पद्म विभूषण प्राप्त करने वाले बिंदेश्वर पाठक ने मुख्य रूप से स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबंधन क्षेत्र में काम किया है।

Q.7 भारतीय सेना, संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘सदा तनसीक’ का आयोजन किस देश के साथ कर रही है?

A.) ओमान
B.) सऊदी अरब
C.) कतर
D.) बहरीन

Ans:- (B) सऊदी अरब
व्याख्या: भारतीय सेना, संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘सदा तनसीक’ का आयोजन सऊदी अरब देश के साथ कर रही है। इसका प्रारंभिक संस्करण राजस्थान के महाजन में शुरू हुआ। यह अभ्यास 29 जनवरी से 10 फरवरी 2024 तक चलेगा।

Q.8 First Class क्रिकेट में सबसे तेज तिहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज कौन बने है?

A.) मनीष पांडे
B.) तन्मय अग्रवाल
C.) पृथ्वी शॉ
D.) रिंकू सिंह

Ans:- (B) तन्मय अग्रवाल
व्याख्या: First Class क्रिकेट में सबसे तेज तिहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज तन्मय अग्रवाल बने है। ऐसा करने वाले वो पहले बल्लेबाज खिलाड़ी बन गए है। उन्होंने ईशान किशन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

Q.9 यूनाइटेड स्टेट्स इंडो-पैसिफिक कमांड के साथ वीडियो कॉल पर बातचीत के दौरान भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किसने किया?

A.) जनरल अनिल चौहान
B.) एयर चीफ मार्शल आर.के.एस. भदौरिया
C.) वाइस एडमिरल करमबीर सिंह
D.) एडमिरल जॉन सी. एक्विनो

Ans:- (A) जनरल अनिल चौहान
व्याख्या: यूनाइटेड स्टेट्स इंडो-पैसिफिक कमांड के साथ वीडियो कॉल पर बातचीत के दौरान भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जनरल अनिल चौहान ने किया।

Q.10 हाल ही में दलित समुदाय प्रतिनिधि के रूप में सर्वोच्च न्यायालय में किसने शपथ ली है?

A.) न्यायमूर्ति लीला सेथरमन गणेशन
B.) न्यायमूर्ति राजेंद्र कुमार अग्रवाल
C.) न्यायमूर्ति प्रसन्ना भालचंद्र वरले
D.) न्यायमूर्ति मीनाक्षी मदन राय

Ans:- (C) न्यायमूर्ति प्रसन्ना भालचंद्र वरले
व्याख्या: हाल ही में दलित समुदाय प्रतिनिधि के रूप में सर्वोच्च न्यायालय में न्यायमूर्ति प्रसन्ना भालचंद्र वरले शपथ ली है।

ऐसी ही परीक्षा से सम्बंधित जानकारी के लिए हुमारे साथ जुड़े रहे। आपको जानकारी कैसे लगी अपनी प्रतिक्रिया या कोई सुझाव हो तो जरूर हमारे साथ कमेंट बॉक्स में साँझा करे। पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करे ताकि सभी को अपना लक्ष्य प्राप्त करने सफलता हासिल हो।

धन्यवाद् ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *