Current Affairs Quiz in Hindi 20 January 2024

Current Affairs Quiz in Hindi 20 January 2024

पोस्ट में Current Affairs Quiz in Hindi 20 January 2024 अपडेट किया गया है। जिससे आप अपने एग्जाम की तैयारी के लिए daily Current Affairs Quiz से जानकारी ले सकते है। टुडे करंट अफेयर्स क्विज के माध्यम से भारत देश विदेश में हो रही घटनाओ और गतिविधियों से सम्बंधित प्रश्न उपलब्ध किये है जो हमारे सामान्य ज्ञान को बढ़ाते है। सभी परीक्षाओ में करंट अफेयर्स से सम्बंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते है इसलिए यह Current Affairs Quiz With Answers परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए काफी सहायक होंगे।

Current Affairs Quiz in Hindi 20 January 2024

निम्नलिखित आज के महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स क्विज प्रश्न उत्तर की जानकारी निचे दी गयी है:-

Q.1 पुस्तक ‘प्रणब माई फादर: ए डॉटर रिमेम्बर्स’ के लेखक कौन हैं?

A.) शर्मिष्ठा मुखर्जी
B.) प्रभा मुखर्जी
C.) अंगना मजूमदार
D.) प्रभा अत्रे

Ans:- (A) शर्मिष्ठा मुखर्जी

व्याख्या: शर्मिष्ठा मुखर्जी पुस्तक ‘प्रणब माई फादर: ए डॉटर रिमेम्बर्स’ की लेखक हैं। वह पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की बेटी है। यह पुस्तक प्रणव मुखर्जी की महानता, बुद्धिमता और बौद्धिक क्षमता को दर्शाती है।

Q.2 हाल ही में डकार रैली में स्टेज जीतने वाले पहले भारतीय कौन है?

A.) नारायण कार्तिकेयन
B.) करुण चंडोक
C.) हरिथ नोआ
D.) अजय रेस्टा

Ans:- (C) हरिथ नोआ

व्याख्या: हरिथ नोआ डकार रैली में स्टेज जीतने वाले पहले भारतीय बने है। वह समग्र तालिका सूची में 13वें स्थान पर है। हर वर्ष यह रैली फ्रांस की राजधानी पेरिस से सेनेगल में डकार तक आयोजित की जाती है।

Q.3 महानिदेशक नौसेना संचालन के रूप में किसने कार्यभार संभाला?

A.) वाइस एडमिरल ए. एन. प्रमोद
B.) वाइस एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी
C.) वाइस एडमिरल वेन्नम श्रीनिवास
D.) वाइस एडमिरल संजय जसजीत सिंह

Ans:- (A) वाइस एडमिरल ए. एन. प्रमोद

व्याख्या: वाइस एडमिरल ए. एन. प्रमोद को नौसेना संचालन के महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। उन्होंने डीएसएससी वेलिंगटन (नीलगिरी) में स्टाफ कोर्स और एनडब्ल्यूसी, गोवा में नेवल हायर कमांड कोर्स किया।

Q.4 केरल सरकार ने रोगाणुरोधी प्रतिरोध (एएमआर) से निपटने के लिए कौनसी पहल शुरू की है?

A.) ऑपरेशन एंटीबायोटिक
B.) परियोजना प्रतिरोध
C.) ऑपरेशन अमृत
D.) एंटीबायोटिक नियंत्रण कार्यक्रम

Ans:- (C) ऑपरेशन अमृत

व्याख्या: केरल सरकार ने रोगाणुरोधी प्रतिरोध (एएमआर) से निपटने के लिए ऑपरेशन अमृत नामक पहल शुरू की है। इस पहल का उद्देश्य एंटीबायोटिक दवाओं के अत्यधिक उपयोग को अनुकूलित करना है।

यह भी पढ़े: 20 January 2024 Current Affairs in Hindi

Q.5 राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स (RCF) लिमिटेड के निदेशक (तकनीकी) के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

A.) राजेंद्र सिंघी
B.) रितु गोस्वामी
C.) संजीव पुरी
D.) आदेश देशमुख

Ans:- (B) रितु गोस्वामी

व्याख्या: रितु गोस्वामी को राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स (RCF) लिमिटेड के निदेशक (तकनीकी) के रूप में नियुक्त किया गया है। रितु गोस्वामी वर्तमान में नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (एनएफएल) में महाप्रबंधक (तकनीकी) के रूप में कार्यरत हैं।

Q.6 हाल ही में किस विश्वविद्यालय में सौर ऊर्जा आपूर्ति के लिए प्रोफेसर ललित साहू द्वारा ‘फॉल्ट टॉलरेंट इन्वर्टर विकसित किया गया है?

A.) NIT दुर्गापुर
B.) NIT रायपुर
C.) NIT राउरकेला
D.) IISc बैंगलोर

Ans:- (B) NIT रायपुर

व्याख्या: NIT रायपुर विश्वविद्यालय में सौर ऊर्जा आपूर्ति के लिए प्रोफेसर ललित साहू द्वारा ‘फॉल्ट टॉलरेंट इन्वर्टर विकसित किया गया। सौर पैनल का औसत जीवन 15 से 20 साल के बीच होता है।

Q.7 हाल ही में किन तीन जहाजों को भारतीय नौसेना से सेवामुक्त कर दिया गया है?

A.) INS विक्रांत, INS विराट, INS अरिहंत
B.) INS चीता, INS गुलदार, INS कुंभीर
C.) INS राजपूत, INS मैसूर, INS दिल्ली
D.) INS शिवालिक, INS सतपुड़ा, INS सह्याद्रि

Ans:- (B) INS चीता, INS गुलदार, INS कुंभीर

व्याख्या: INS चीता, INS गुलदार, INS कुंभीर तीन जहाजों को भारतीय नौसेना से सेवामुक्त कर दिया गया है। जहाजों को 1984, 1985 और 1986 में भारतीय नौसेना में नियुक्त किया गया था। जहाजों ने अंडमान और निकोबार कमान में सेवा की और लगभग 40 वर्षों तक सक्रिय नौसेना सेवा में थे।

Q.8 हाल ही में पहली भारतीय महिला कौन बनी है जिसे घुड़सवारी के लिए ‘अर्जुन अवार्ड’ से सम्मानित किया गया हैं?

A.) अनाहत सिंह
B.) दिव्यकृति सिंह
C.) दीप्ति शर्मा
D.) शैफाली वर्मा

Ans:- (B) दिव्यकृति सिंह

व्याख्या: दिव्यकृति सिंह पहली भारतीय महिला बनी है जिसे घुड़सवारी के लिए ‘अर्जुन अवार्ड’ से सम्मानित किया गया हैं। द पैलेस स्कूल, जयपुर और अजमेर में मेयो कॉलेज गर्ल्स स्कूल की पूर्व छात्रा, दिव्याकृति जर्मनी में प्रसिद्ध हॉफ कैसलमैन ड्रेसेज यार्ड में प्रशिक्षण ले रही हैं।

Q.9 हाल ही में भारत के पहले डार्क स्काई पार्क के रूप में किस रिजर्व को नामित किया गया है?

A.) पेंच टाइगर रिजर्व
B.) पलामू टाइगर रिजर्व
C.) पक्के टाइगर रिजर्व
D.) पन्ना टाइगर रिजर्व

Ans:- (A) पेंच टाइगर रिजर्व

व्याख्या: महाराष्ट्र में स्थित पेंच टाइगर रिजर्व को भारत के पहले डार्क स्काई पार्क के रूप में नामित किया गया है।

Q.10 हाल ही में किसे आईएमएमए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से पुरस्कृत किया गया है?

A.) मनोज कुमार
B.) विवेक चावला
C.) हर्षा वी. अग्रवाल
D.) नरेश भंसाली

Ans:- (A) मनोज कुमार

व्याख्या: मनोज कुमार को IMMI लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से पुरस्कृत किया गया है।

यह भी पढ़े :

परीक्षा से सम्बंधित डेली करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान और अन्य परीक्षा सामग्री के लिए hindigkquestions के साथ बने रहें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *