Current Affairs Quiz in Hindi 21 January 2024

Current Affairs Quiz in Hindi 21 January 2024

पोस्ट में Current Affairs Quiz in Hindi 21 January 2024 अपडेट किया गया है। जिससे आप अपने एग्जाम की तैयारी के लिए daily Current Affairs Quiz से जानकारी ले सकते है। टुडे करंट अफेयर्स क्विज के माध्यम से भारत देश विदेश में हो रही घटनाओ और गतिविधियों से सम्बंधित प्रश्न उपलब्ध किये है जो हमारे सामान्य ज्ञान को बढ़ाते है। सभी परीक्षाओ में करंट अफेयर्स से सम्बंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते है इसलिए यह Current Affairs Quiz With Answers परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए काफी सहायक होंगे।

Current Affairs Quiz in Hindi 21 January 2024

निम्नलिखित आज के महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स क्विज प्रश्न उत्तर की जानकारी निचे दी गयी है:-

Q.1 KIOCL लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के पद के लिए किसकी सिफारिश की गई है?

A.) अर्जुन मेघवाल
B.) संतोष आहूजा
C.) गंती वेंकट किरण
D.) एम. कृष्णा आचार्य

Ans:- (C) गंती वेंकट किरण

व्याख्या: गंती वेंकट किरण को KIOCL लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के पद के लिए सिफारिश की गई है। गंती वेंकट किरण 2019 में KIOCL लिमिटेड में GM (प्रोजेक्ट्स एंड टेक्निकल सर्विसेज) के रूप में शामिल हुए और बाद में उन्हें CGM (प्रोजेक्ट्स) में पदोन्नत किया गया।

Q.2 पहली सक्रिय ड्यूटी वायु सेना अधिकारी के रूप में मिस अमेरिका 2024 का ताज किसे पहनाया गया?

A.) मैडिसन मार्श
B.) ऐली ब्रेक्स
C.) सिडनी ब्रिज
D.) ग्रेस स्टैंके

Ans:- (A) मैडिसन मार्श

व्याख्या: मैडिसन मार्श पहली सक्रिय ड्यूटी वायु सेना अधिकारी बनी है जिन्हे मिस अमेरिका 2024 का ताज पहनाया गया है। ऐसा करके उन्होंने इतिहास रच दिया है।

Q.3 हाल ही में NLC इंडिया लिमिटेड के निदेशक (वित्त) के रूप में किसने पदभार ग्रहण किया?

A.) प्रसन्न कुमार आचार्य
B.) रितु गोस्वामी
C.) वीनीता सिंह
D.) कृतिका मोहन पाल

Ans:- (A) प्रसन्न कुमार आचार्य

व्याख्या: प्रसन्न कुमार आचार्य ने NLC इंडिया लिमिटेड के निदेशक (वित्त) के रूप में पदभार ग्रहण किया है। इस नियुक्ति से पहले, श्री आचार्य ने चेन्नई मेट्रो रेल लिमिटेड (सीएमआरएल) में निदेशक (वित्त) के रूप में कार्य किया।

Q.4 विश्व के सबसे ऊंचे ‘फाइटर एयरफील्ड’ का निर्माण कहां किया जाएगा?

A.) लद्दाख
B.) जम्मू कश्मीर
C.) हिमाचल प्रदेश
D.) इनमें से कोई नहीं

Ans:- (A) लद्दाख

व्याख्या: लद्दाख में न्योमा एडवांस्ड लैंडिंग ग्राउंड (एएलजी) पर लड़ाकू अभियानों के लिए 2.7 किमी लंबा कंक्रीट रनवे बनाया जा रहा है। यह 13,700 फीट की ऊंचाई पर दुनिया का सबसे ऊंचा हवाई क्षेत्र होगा।

Q.5 हाल ही में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले राज्यों में किस राज्य का उल्लेख 2022 की स्टार्टअप रैंकिंग में नहीं किया गया है?

A.) केरल
B.) महाराष्ट्र
C.) कर्नाटक
D.) तमिलनाडु

Ans:- (B) महाराष्ट्र

व्याख्या: महाराष्ट्र राज्य का 2022 की स्टार्टअप रैंकिंग में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले राज्यों में उल्लेख नहीं है। गुजरात, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु स्टार्टअप प्रमोशन 2022 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य हैं।

यह भी पढ़े: 21 January 2024 Current Affairs in Hindi

Q.6 हाल ही मध्यप्रदेश के किस शहर में 1500 लोगों ने तबला बजाकर गिनीज वर्ल्ड रेकॉर्ड बनाया?

A.) इंदौर
B.) सांची
C.) उज्जैन
D.) ग्वालियर

Ans:- (D) ग्वालियर

व्याख्या: मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में 1500 लोगों ने तबला बजाकर गिनीज वर्ल्ड रेकॉर्ड बनाया है। यह कार्यक्रम ग्वालियर किले के प्रतिष्ठित कर्ण महल में वार्षिक ‘तानसेन समारोह’ संगीत समारोह के हिस्से के रूप में आयोजित किया गया।

Q.7 हाल ही में क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड्स 2024 में “पुअर थिंग्स” के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार किसने जीता?

A.) मार्गोट रोबी
B.) दा ‘वाइन जॉय रैंडोल्फ
C.) सारा स्नूक
D.)एम्मा स्टोन

Ans:- (D) एम्मा स्टोन
व्याख्या: एम्मा स्टोन को क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड्स 2024 में “पुअर थिंग्स” के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। ओपेनहाइमर ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता सहित आठ ट्राफियां हासिल की है।

Q.8 हाल ही में किस परियोजना के समर्पण दिवस पर ओडिशा में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है?

A.) श्री सेतु
B.) श्री जगन्नाथ परिक्रमा
C.) पुरी कॉरिडोर
D.) ओडिशा तीर्थयात्रा

Ans:- (B) श्री जगन्नाथ परिक्रमा

व्याख्या: श्री जगन्नाथ परिक्रमा के समर्पण दिवस पर ओडिशा में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। स्कूल और कॉलेज सहित सभी सरकारी कार्यालय और शैक्षणिक संस्थान 17 जनवरी को बंद रहेंगे।

Q.9 हाल ही में भारतीय नौसेना और रॉयल थाई नौसेना के बीच आयोजित पहले द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास का नाम क्या था?

A.) एक्स-बंधन
B.) एक्स-अयुत्या
C.) एक्स- सागर
D.) एक्स-मैत्री

Ans:- (B) एक्स-अयुत्या

व्याख्या: एक्स-अयुत्या पहले द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास का नाम है जो भारतीय नौसेना और रॉयल थाई नौसेना के बीच आयोजित किया गया था। यह अभ्यास 20 से 23 दिसंबर 2023 तक आयोजित किया गया था।

Q.10 एशियाई शूटिंग चैंपियनशिप 2024 में योगेश सिंह ने किस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता?

A.) 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल

B.) 10 मीटर एयर राइफल

C.) 25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल स्कीट शूटिंग

D.) इनमे से कोई नहीं

Ans:- (C) 25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल स्कीट शूटिंग
व्याख्या: एशियाई शूटिंग चैंपियनशिप 2024 में योगेश सिंह ने 25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल स्कीट शूटिंग स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है।

यह भी पढ़े :

परीक्षा से सम्बंधित डेली करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान और अन्य परीक्षा सामग्री के लिए hindigkquestions के साथ बने रहें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *