Current Affairs Quiz in Hindi 22 January 2024

Current Affairs Quiz in Hindi 22 January 2024

पोस्ट में Current Affairs Quiz in Hindi 22 January 2024 अपडेट किया गया है। जिससे आप अपने एग्जाम की तैयारी के लिए daily Current Affairs Quiz से जानकारी ले सकते है। टुडे करंट अफेयर्स क्विज के माध्यम से भारत देश विदेश में हो रही घटनाओ और गतिविधियों से सम्बंधित प्रश्न उपलब्ध किये है जो हमारे सामान्य ज्ञान को बढ़ाते है। सभी परीक्षाओ में करंट अफेयर्स से सम्बंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते है इसलिए यह Current Affairs Quiz With Answers परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए काफी सहायक होंगे।

Current Affairs Quiz in Hindi 22 January 2024

निम्नलिखित आज के महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स क्विज प्रश्न उत्तर की जानकारी निचे दी गयी है:-

Q.1 कौन सी भारतीय फर्म ISO 27001:2022 प्रमाणन प्राप्त करने वाली पहली कंपनी बन गई है?

A.) सुप्रीम पेट्रोकेम लिमिटेड
B.) मनाली पेट्रोकेमिकल लिमिटेड
C.) रिलायंस पेट्रोकेमिकल
D.) हल्दिया पेट्रोकेमिकल्स

Ans:- (D) हल्दिया पेट्रोकेमिकल्स
व्याख्या: हल्दिया पेट्रोकेमिकल्स भारतीय फर्म ISO 27001:2022 प्रमाणन प्राप्त करने वाली पहली कंपनी बन गई है। हल्दिया पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड (एचपीएल) सुरक्षित डिजिटल वातावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करते हुए बीएसआई प्रमाणन के साथ उद्योग में अग्रणी है।

Q.2 दिसंबर 2023 के लिए पुरुष और महिला दोनों खिलाड़ियों में से किसे ICC प्लेयर ऑफ़ द मंथ नामित किया गया?

A.) पैट कमिंस और दीप्ति शर्मा
B.) डेविड वार्नर और दीप्ति शर्मा
C.) पैट कमिंस और शैफाली वर्मा
D.) डेविड वार्नर और दीप्ति

Ans:- (A) पैट कमिंस और दीप्ति शर्मा

व्याख्या: पैट कमिंस और दीप्ति शर्मा को दिसंबर 2023 के लिए पुरुष और महिला ICC प्लेयर ऑफ़ द मंथ नामित किया गया है।

Q.3 हाल ही में ICC द्वारा द्विपक्षीय श्रृंखला के लिए किस पहली महिला तटस्थ अंपायर को नियुक्त किया है?

A.) लॉरेन एजेनबैग
B.) सू रेडफर्न
C.) क्लेयर पोलोसाक
D.) एलोइस शेरिडन

Ans:- (B) सू रेडफर्न

व्याख्या: सू रेडफर्न को ICC द्वारा द्विपक्षीय श्रृंखला के लिए पहली महिला तटस्थ अंपायर को नियुक्त किया है। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच ICC महिला चैम्पियनशिप और T20I मुकाबलों के लिए नामित होने के बाद सू रेडफर्न द्विपक्षीय श्रृंखला में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) द्वारा नियुक्त पहली महिला-तटस्थ अंपायर बनने के लिए तैयार हैं ।रेडफर्न ने दो आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप (2017 और 2022) और आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2018, 2022 और 2024 में अंपायरिंग की है।

Q.4 हाल ही में, दुर्लभ सफेद पेंगुइन किस स्थान पर पाए गए?

A.) अंटार्कटिका
B.) गैलापागोस द्वीप समूह
C.) दक्षिण जॉर्जिया
D.) मेडागास्कर

Ans:- (A) अंटार्कटिका

व्याख्या: अंटार्कटिका में दुर्लभ सफेद पेंगुइन पर देखा गया है। एबनॉर्मल कंडीशन ल्यूसिज्म के कारण पेंगुइन का रंग सफेद हो गया है। तकरीबन 20 हजार में से किसी एक पेंगुइन को एबनॉर्मल कंडीशन ल्यूसिज्म से प्रभावित देखा जाता है।

Q.5 हाल ही में उत्तरकाशी की दिवंगत पर्वतारोही ‘सविता कंसवाल’ को मरणोपरांत कौन से पुरस्कार से नवाजा गया है?

A.) पद्मश्री
B.) अर्जुन पुरस्कार
C.) तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवार्ड
D.) भारतीय वीरता सम्मान

Ans:- (C) तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवार्ड
व्याख्या: तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवार्ड से उत्तरकाशी की दिवंगत पर्वतारोही ‘सविता कंसवाल’ को मरणोपरांत नवाजा गया है। सविता 16 दिनों के अंदर माउंट एवरेस्ट और माउंट मकालू पर चढ़ने वाली पहली भारतीय पहली बनीं थी।

यह भी पढ़े: 22 January 2024 Current Affairs in Hindi

Q.6 हाल ही में ‘आइंस्टीन प्रोब’ नामक नया उपग्रह किस देश द्वारा लॉन्च किया गया है?

A.) चीन
B.) दक्षिण कोरिया
C.) जापान
D.) भारत

Ans:- (A) चीन

व्याख्या: चीन देश ने ‘आइंस्टीन प्रोब’ नामक नया उपग्रह लॉन्च किया गया है। ईपी चीनी विज्ञान अकादमी (सीएएस) का एक मिशन है जो टाइम-डोमेन उच्च-ऊर्जा खगोल भौतिकी को समर्पित है। 9 जनवरी, 2024 को ज़िचांग सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से “लॉन्ग मार्च-2सी” रॉकेट से लॉन्च किया गया था। ‘आइंस्टीन प्रोब’ अत्याधुनिक एक्स-रे दर्पण और डिटेक्टरों से लैंस है।

Q.7 हाल ही में 2024 FIFA सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी का पुरस्कार किसने जीता है?

A.) किलियन म्बाप्पे
B.) एर्लिंग हालैंड
C.) पेप गार्डियोला
D.) लियोनेल मेस्सी

Ans:- (D) लियोनेल मेस्सी
व्याख्या: 2024 FIFA सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी का पुरस्कार लियोनेल मेस्सी ने जीता है। यह तीसरी बार है जब लियोनेल मेस्सी को पुरस्कार प्रदान किया गया है। ऐटाना बोनमती को सर्वश्रेष्ठ फीफा 2024 महिला खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया।

Q.8 जनवरी 2024 में ‘सहयोग काइजिन’ संयुक्त अभ्यास में किन दो देशों ने भाग लिया?

A.) भारत और ऑस्ट्रेलिया
B.) भारत और अमेरिका
C.) भारत और जापान
D.) भारत और मालदीव

Ans:- (C) भारत और जापान
व्याख्या: भारत और जापान दोनों देशों ने जनवरी 2024 में ‘सहयोग काइजिन’ संयुक्त अभ्यास में भाग लिया है। भारतीय और जापानी तट रक्षकों ने चेन्नई तट पर एक सफल संयुक्त अभ्यास ‘सहयोग काइजिन’ आयोजित किया।

Q.9 हाल ही में कहाँ के ‘बेसन के लड्डू’ को GI टैग का दर्जा मिला है?

A.) अयोध्या
B.) उदयपुर
C.) नासिक
D.) अमृतसर

Ans:- (A) अयोध्या

व्याख्या: अयोध्या के हनुमान गढ़ी बेसन के लड्डू को GI टैग का दर्जा मिला है।

Q.10 ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 में, सुमित नागल किस वरीयता प्राप्त खिलाड़ी के खिलाफ जीत हासिल कर इतिहास रच दिया?

A.) अलेक्जेंडर ‘साशा’ बुब्लिक
B.) मैट विलेंडर
C.) कार्लोस अलकराज
D.) राफेल नडाल

Ans:- (A) अलेक्जेंडर ‘साशा’ बुब्लिक
व्याख्या: अलेक्जेंडर ‘साशा’ बुब्लिक को हरा कर सुमित नागल ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 में वरीयता प्राप्त खिलाड़ी के खिलाफ जीत हासिल कर इतिहास रच दिया है। अब वह रमेश कृष्णन के बाद ग्रैंड स्लैम में किसी वरीय खिलाड़ी को हराकर जीत दर्ज करने वाले एकमात्र पुरुष भारतीय टेनिस खिलाड़ी हैं।

यह भी पढ़े :

परीक्षा से सम्बंधित डेली करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान और अन्य परीक्षा सामग्री के लिए hindigkquestions के साथ बने रहें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *