Current Affairs Quiz in Hindi 23 January 2024

Current Affairs Quiz in Hindi 23 January 2024

पोस्ट में Current Affairs Quiz in Hindi 23 January 2024 अपडेट किया गया है। जिससे आप अपने एग्जाम की तैयारी के लिए daily Current Affairs Quiz से जानकारी ले सकते है। टुडे करंट अफेयर्स क्विज के माध्यम से भारत देश विदेश में हो रही घटनाओ और गतिविधियों से सम्बंधित प्रश्न उपलब्ध किये है जो हमारे सामान्य ज्ञान को बढ़ाते है। सभी परीक्षाओ में करंट अफेयर्स से सम्बंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते है इसलिए यह Current Affairs Quiz With Answers परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए काफी सहायक होंगे।

Current Affairs Quiz in Hindi 23 January 2024

निम्नलिखित आज के महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स क्विज प्रश्न उत्तर की जानकारी निचे दी गयी है:-

Q.1 पुरस्कार “असम का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार बैभव 2023” किसे मिलने वाला है?

A.) रतन टाटा
B.) रंजन गोगोई
C.) हिमा दास
D.) लालकृष्ण आडवाणी

Ans:- (B) रंजन गोगोई
व्याख्या: रंजन गोगोई को असम का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार “बैभव 2023” से समानित किया जाएगा। रंजन गोगोई 46वें सीजेआई और पूर्वोत्तर से यह पद संभालने वाले पहले न्यायाधीश थे। उनके कार्यकाल के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने एक दशक पुराने राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद मामले पर ऐतिहासिक फैसला सुनाया था। पुरस्कार के रूप में गोगोई को प्रशस्ति पत्र, प्रमाणपत्र, पदक और 5 लाख रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

Q.2 “महतारी वंदना योजना 2024” किस राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई है?

A.) छत्तीसगढ
B.) बिहार
C.) उत्तर प्रदेश
D.) मध्य प्रदेश

Ans:- (A) छत्तीसगढ

व्याख्या: हाल ही में छत्तीसगढ राज्य सरकार के द्वारा महतारी वंदना योजना 2024 शुरू की गई है। इसके तहत महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये/ कुल 12,000 रुपये की वार्षिक वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इस के लिए छत्तीसगढ़ का निवासी होना आवश्यक है।

Q.3 भारत का पहला केंद्र वित्त पोषित ‘गाय अभ्यारण’ कहाँ स्थापित किया जाएगा?

A.) मुजफ्फरनगर
B.) इंदौर
C.) अहमदाबाद
D.) बेंगलुरु

Ans:- (A) मुजफ्फरनगर

व्याख्या: मुजफ्फरनगर में भारत का पहला केंद्र वित्त पोषित ‘गाय अभ्यारण’ स्थापित किया जाएगा। यह अभयारण्य मुजफ्फरनगर जिले के पुरकाजी ब्लॉक के अंतर्गत तुगलकपुर-कम्हेरा गांव में स्थित है।

Q.4 निम्नलिखित में से किस राज्य ने 9वां पक्के पागा हॉर्नबिल महोत्सव मनाया?

A.) सिक्किम
B.) मणिपुर
C.) नागालैंड
D.) अरुणाचल प्रदेश

Ans:- (D) अरुणाचल प्रदेश
व्याख्या: हाल ही में अरुणाचल प्रदेशराज्य ने 9वां पक्के पागा हॉर्नबिल महोत्सव मनाया है। यह त्योहार अरुणाचल प्रदेश के पक्के केसांग जिले के सेइजोसा में होता है। PPHF अरुणाचल प्रदेश का एक राज्य त्योहार है जिसमें वन्यजीव संरक्षण पर प्राथमिक ध्यान दिया जाता है।

Q.5 रियर एडमिरल शांतनु झा ने किस कमान में मुख्य स्टाफ अधिकारी के रूप में कार्यभार संभाला है?

A.) दक्षिणी नौसेना कमान
B.) पश्चिमी नौसेना कमान
C.) पूर्वी नौसेना कमान
D.) उत्तरी नौसेना कमान

Ans:- (C) पूर्वी नौसेना कमान

व्याख्या: पूर्वी नौसेना कमान में रियर एडमिरल शांतनु झा ने मुख्य स्टाफ अधिकारी के रूप में कार्यभार संभाला है। उन्‍हें नौसेना पदक से सम्‍मानित किया जा चुका है। इससे पहले वे कामोडोर के पद पर नौसेना मुख्‍यालय में कार्यरत थे।

यह भी पढ़े: 23 जनवरी 2024 करंट अफेयर्स हिंदी 

Q.6 बिहार में 58वीं राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में अंडर-16 लड़कियों का स्वर्ण पदक किसने जीता है?

A.) खुशबू
B.) शिवानी
C.) जान्हवी
D.) आकांक्षा

Ans:- (C) जान्हवी

व्याख्या: जान्हवी ने बिहार में 58वीं राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में अंडर-16 लड़कियों का स्वर्ण पदक जीता है। यह कार्यक्रम बिहार के गया में आयोजित हुआ। जान्हवी की जीत 2 किमी रेस कैटेगरी में हुई।

Q.7 LIC किस संगठन को पछाड़कर सबसे मूल्यवान PSU (सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम) बन गया है?

A.) बैंक ऑफ बड़ौदा
B.) भारतीय स्टेट बैंक
C.) NTPC
D.) ONGC

Ans:- (B) भारतीय स्टेट बैंक
व्याख्या: भारतीय स्टेट बैंक को पछाड़कर LIC सबसे मूल्यवान PSU (सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम) बन गया है। एसबीआई का बाजार मूल्य 5.63 लाख करोड़ रुपये है, जबकि एलआईसी 5.64 लाख करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण (एमकैप) के साथ शीर्ष पर है।

Q.8 “राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस” कब मनाया जाता हैं?

A.) 14 जनवरी
B.) 15 जनवरी
C.) 16 जनवरी
D.) 17 जनवरी

Ans:- (C) 16 जनवरी
व्याख्या: 16 जनवरी को “राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस” मनाया जाता हैं। 2022 में इस दिवस को शुरुआत की गई थी। उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग और वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने पूरे एक सप्ताह 10 से 16 जनवरी तक को राष्ट्रीय स्टार्टअप सप्ताह के रूप में चिह्नित किया है।

Q.9 भारतीय सेना दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है?

A.) 13 जनवरी
B.) 14 जनवरी
C.) 15 जनवरी
D.) 16 जनवरी

Ans:- (C) 15 जनवरी
व्याख्या: 15 जनवरी को प्रतिवर्ष भारतीय सेना दिवस मनाया जाता है। ये दिन मां भारती के वीर सपूतों के शौर्य को सलाम करने और उनके बलिदान को याद करने का है।

Q.10 भारत की पहली सौर ऊर्जा संचालित नाव अयोध्या में किस नदी पर मिलेगी ?

A.) सरयू
B.) गोमती
C.) हिंडोन
D.) यमुना

Ans:- (A) सरयू

व्याख्या: भारत की पहली सौर ऊर्जा संचालित नाव अयोध्या में सरयू नदी पर मिलेगी। इस नाव का ट्रैवलिंग ड्यूरेशन 45 मिनट से लेकर एक घंटे के आसपास रखा जाएगा, इसमें ऐतिहासिक मंदिरों व सरयू नदी के किनारे स्थित विभिन्न धरोहरों का दर्शन यात्री कर सकेंगे।

यह भी पढ़े :

परीक्षा से सम्बंधित डेली करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान और अन्य परीक्षा सामग्री के लिए hindigkquestions के साथ बने रहें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *