Current Affairs Quiz in Hindi 24 January 2024

Current Affairs Quiz in Hindi 24 January 2024

पोस्ट में Current Affairs Quiz in Hindi 24 January 2024 अपडेट किया गया है। जिससे आप अपने एग्जाम की तैयारी के लिए daily Current Affairs Quiz से जानकारी ले सकते है। टुडे करंट अफेयर्स क्विज के माध्यम से भारत देश विदेश में हो रही घटनाओ और गतिविधियों से सम्बंधित प्रश्न उपलब्ध किये है जो हमारे सामान्य ज्ञान को बढ़ाते है। सभी परीक्षाओ में करंट अफेयर्स से सम्बंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते है इसलिए यह Current Affairs Quiz With Answers परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए काफी सहायक होंगे।

Current Affairs Quiz in Hindi 24 January 2024

निम्नलिखित आज के महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स क्विज प्रश्न उत्तर की जानकारी निचे दी गयी है:-

Q.1 हाल ही में किसे ‘असम वैभव’ असम राज्य के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया जायेगा ?

A.) रतन टाटा
B.) रंजन गोगोई
C.) अमित शाह
D.) विराट कोहली

Ans:- (B) रंजन गोगोई

व्याख्या: पूर्व मुख्य न्यायाधीश (CJI) और वर्तमान राज्यसभा सदस्य रंजन गोगोई असम राज्य के सर्वोच्च सम्मान ‘असम वैभव’ से सम्मानित किया जाएगा। पूर्व सीजेआइ गोगोई ने ही राम मंदिर पर फैसला देने वाली पीठ का नेतृत्व किया था।

Q.2 हाल ही में जारी ग्लोबल फायरपावर रैंकिंग में दुनिया की सबसे शक्तिशाली सेनाओं में भारत किस स्थान पर है?

A.) 2
B.) 3
C.) 4
D.) 5

Ans:- (C) 4

व्याख्या: ग्लोबल फायरपावर रैंकिंग में दुनिया की सबसे शक्तिशाली सेनाओं में भारत चौथे स्थान पर है। इस रैंकिंग में अमेरिका शीर्ष स्थान पर मौजूद है। वही रूस और चीन दूसरे और तीसरे स्थान पर है।

Q.3 हाल ही में 2023 में दुनिया के सबसे बड़े डेरिवेटिव एक्सचेंज का खिताब किस स्टॉक एक्सचेंज ने जीता है?

A.) न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज
B.) नैस्डैक
C.) शंघाई स्टॉक एक्सचेंज
D.) नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड

Ans:- (D) नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड
व्याख्या: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड 2023 में दुनिया के सबसे बड़े डेरिवेटिव एक्सचेंज का खिताब जीता है। NSE लगातार पांचवे साल यह खिताब जीता है। ट्रेडों की संख्या (इलेक्ट्रॉनिक ऑर्डर बुक) के आधार पर यह इक्विटी सेगमेंट में दुनिया में तीसरे स्थान पर है।

Q.4 रुपे प्राइम वॉलीबॉल लीग सीजन 3 के लिए ब्रांड एंबेसडर किसे नियुक्त किया गया है?

A.) आमिर खान
B.) शाहरुख खान
C.) ऋतिक रोशन
D.) अक्षय कुमार

Ans:- (C) ऋतिक रोशन
व्याख्या: रुपे प्राइम वॉलीबॉल लीग सीजन 3 के लिए ब्रांड एंबेसडर ऋतिक रोशन को नियुक्त किया गया है। A23 द्वारा संचालित रूपे प्राइम वॉलीबॉल लीग , बेसलाइन वेंचर्स द्वारा सह-स्वामित्व और विशेष रूप से विपणन, इस साल अपने तीसरे संस्करण में प्रवेश करेगी जिसमें नौ फ्रेंचाइजी शामिल होंगी।

Q.5 3D शहरी स्थानिक डिजिटल ट्विन बनाने वाला पहला भारतीय शहर कौन सा है?

A.) लखनऊ
B.) वाराणसी
C.) इंदौर
D.) भोपाल

Ans:- (B) वाराणसी

व्याख्या: 3D शहरी स्थानिक डिजिटल ट्विन बनाने वाला पहला भारतीय शहर वाराणसी है। शहर अपने सभी वार्डों के लिए 3D शहरी स्थानिक डिजिटल ट्विन्स विकसित करने वाला देश का पहला शहर बनने की ओर अग्रसर है।

यह भी पढ़े: 24 जनवरी 2024 करंट अफेयर्स हिंदी 

Q.6 हाल ही में जारी 2024 ब्रांड्स में किस IT सेवा ब्रांड को दुनिया का सबसे मूल्यवान माना गया है?

A.) एक्सेंचर
B.) TCS
C.) इंफोसिस
D.) IBM कंसल्टिंग

Ans:- (A) एक्सेंचर

व्याख्या: एक्सेंचर हाल ही में जारी 2024 ब्रांड्स में IT सेवा ब्रांड को दुनिया का सबसे मूल्यवान माना गया है।

Q.7 हाल ही में आठवीं बार बाल्कन एथलीट ऑफ द ईयर का पुरस्कार किसने जीता है?

A.) नोवाक जोकोविच
B.)  निकोला जोकिक
C.) मिल्टियाडिस टेंटोग्लू
D.) अलेक्जेंडर वेज़ेनकोव

Ans:- (A) नोवाक जोकोविच
व्याख्या: हाल ही में आठवीं बार बाल्कन एथलीट ऑफ द ईयर का पुरस्कार नोवाक जोकोविच ने जीता है। जोकोविच ने 2023 में तीन ग्रैंड स्लैम खिताब जीतकर अपने रिकॉर्ड की संख्या 24 कर ली है।

Q.8 हाल ही में डार्क स्काई पार्क के रूप में किस राज्य के ‘पेंच टाइगर रिजर्व’ ने मान्यता हासिल की है?

A.) महाराष्ट्र
B.) केरल
C.) गोवा
D.) असम

Ans:- (A) महाराष्ट्र

व्याख्या: हाल ही में डार्क स्काई पार्क के रूप में महाराष्ट्र राज्य के ‘पेंच टाइगर रिजर्व’ ने मान्यता हासिल की है। रात के आकाश को प्रकाश प्रदूषण से बचाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता को उजागर करता है।

Q.9 हाल ही में 2023 के दिसंबर महीने के लिए पुरुष ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ का अवार्ड किसने जीता है?

A.) जो रूट
B.) विराट कोहली
C.) सूर्यकुमार यादव
D.) पैट कमिंस

Ans:- (D) पैट कमिंस
व्याख्या: पैट कमिंस को 2023 के दिसंबर महीने के लिए पुरुष ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ का अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। महिलाओं में यह पुरस्कार भारत की दीप्ति शर्मा को दिया जाएगा।

Q.10 हाल ही में जारी फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार दुनिया की सबसे मजबूत करेंसी कौन-सी है ?

A.) कुवैती दीनार
B.) यूएस डॉलर
C.) यूरो
D.) बहरीनी दीनार

Ans:- (A) कुवैती दीनार

व्याख्या: कुवैती दीनार जारी फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार दुनिया की सबसे मजबूत करेंसी बनी है। बहरीन दीनार दूसरे पायदान पर है और तीसरे स्थान परओमानी रियाल करेंसी रही है।

यह भी पढ़े :

परीक्षा से सम्बंधित डेली करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान और अन्य परीक्षा सामग्री के लिए hindigkquestions के साथ बने रहें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *