Current Affairs Quiz in Hindi 25 January 2024

Current Affairs Quiz in Hindi 25 January 2024

पोस्ट में Current Affairs Quiz in Hindi 25 January 2024 अपडेट किया गया है। जिससे आप अपने एग्जाम की तैयारी के लिए daily Current Affairs Quiz से जानकारी ले सकते है। टुडे करंट अफेयर्स क्विज के माध्यम से भारत देश विदेश में हो रही घटनाओ और गतिविधियों से सम्बंधित प्रश्न उपलब्ध किये है जो हमारे सामान्य ज्ञान को बढ़ाते है। सभी परीक्षाओ में करंट अफेयर्स से सम्बंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते है इसलिए यह Current Affairs Quiz With Answers परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए काफी सहायक होंगे।

Current Affairs Quiz in Hindi 25 January 2024

निम्नलिखित आज के महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स क्विज प्रश्न उत्तर की जानकारी निचे दी गयी है:-

Q.1 ग्लोबल फायरपावर रैंकिंग 2024 में किस देश ने चौथा सबसे मजबूत सैन्य स्थान हासिल किया है?

A.) संयुक्त राज्य अमेरिका

B.) रूस
C.) चीन
D.) भारत

Ans:- (D) भारत

व्याख्या: हाल ही में जारी ग्लोबल फायरपावर रैंकिंग 2024 में भारत देश ने चौथा सबसे मजबूत सैन्य स्थान हासिल किया है। पहले स्थान पर शीर्ष पर अमेरिका देश है रूस और चीन दूसरे और तीसरे स्थान पर है।

Q.2 इस वर्ष 2024 की गणतंत्र दिवस परेड में कुल कितनी झांकियां शामिल होंगी?

A.) 14
B.) 20
C.) 26
D.) 40

Ans:- (C) 26

व्याख्या: नई दिल्‍ली के कर्तव्‍य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड में इस वर्ष कुल 26 झांकियां शामिल होंगी। इनमें राज्‍यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 16 और मंत्रालयों, विभागों तथा संगठनों की 10 झांकियां होंगी। राज्‍यों और केंद्रशासित प्रदेशों में अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, मणिपुर, मध्‍य प्रदेश, ओडिसा, छत्‍तीसगढ, राजस्‍थान, महाराष्‍ट्र, आंध्र प्रदेश, लद्दाख, तमिलनाडु, गुजरात, मेघालय, झारखंड, उत्‍तर प्रदेश और तेलंगाना की झांकियां शामिल हैं।

Q.3 हाल ही में भारत में ‘पराक्रम दिवस’ कब मनाया गया?

A.) 24 जनवरी
B.) 23 जनवरी
C.) 22 जनवरी
D.) 21 जनवरी

Ans:- (B) 23 जनवरी

व्याख्या: 23 जनवरी 2024 को भारत में ‘पराक्रम दिवस’ मनाया गया। नेताजी जयंती या नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती, जिसे आधिकारिक तौर पर पराक्रम दिवस या पराक्रम दिवस के रूप में जाना जाता है।

Q.4 हाल ही में ‘जाति जनगणना’ शुरू करने वाला दूसरा राज्य कौन बना है?

A.) गुजरात
B.) आंध्र प्रदेश
C.) पश्चिम बंगाल
D.) राजस्थान

Ans:- (B) आंध्र प्रदेश

व्याख्या: आंध्र प्रदेश ‘जाति जनगणना’ शुरू करने वाला दूसरा राज्य बन गया है। इस पहले बिहार राज्य में जाति जनगणना की गई थी।

Q.5 दुनिया का सबसे ‘ऊंचा राम मंदिर’ किस देश में स्थापित किया जाएगा?

A.) ऑस्ट्रेलिया
B.) जर्मनी
C.) श्रीलंका
D.)  इटली

Ans:- (A) ऑस्ट्रेलिया

व्याख्या: ऑस्ट्रेलिया में दुनिया का सबसे ‘ऊंचा राम मंदिर’ स्थापित किया जाएगा। ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में इस मंदिर की लंबाई 721 फीट ऊंची होंगी जिसकी अनुमानित लागत लगभग 600 करोड़ है और मंदिर परिसर 150 एकड़ में फैली होंगी।

यह भी पढ़े: 25 जनवरी 2024 करंट अफेयर्स हिंदी 

Q.6 हाल ही में जारी प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना किस विषय से सम्बंधित है?

A.) बाल स्वास्थ्य से
B.) ग्रामीण आवास से
C.) सूरजमुखी की खेती से
D.) रूफटॉप सोलर पैनल से

Ans:- (D) रूफटॉप सोलर पैनल से
व्याख्या: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना’ की घोषणा की है। जो रूफटॉप सोलर पैनल से संबंधित है। इसके अन्‍तर्गत एक करोड़ परिवारों को छत पर सौर प्रणाली उपलब्‍ध कराई जायेगी। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि देश के लोगों के पास अपनी छत पर सौर प्रणाली होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे गरीबों एवं मध्यम वर्ग बिजली बिल में कटौती होगी, उसके साथ ही भारत ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भी बनेगा।

Q.7 हाल ही में किस राज्य के द्वारा ‘महतारी वंदना योजना 2024’ शुरू की गई है?

A.) छत्तीसगढ़
B.) बिहार
C.) असम
D.) मध्य प्रदेश

Ans:- (A) छत्तीसगढ़

व्याख्या: छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के द्वारा ‘महतारी वंदना योजना 2024’ शुरू की गई है। जिसमे सरकार के द्वारा महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए सहायता के रूप में दिए जाएंगे।

Q.8 हाल ही में सशस्त्र सीमा बल के महानिदेशक के रूप में किसने पदभार ग्रहण किया है?

A.) राजेश कुमार
B.) दलजीत सिंह चौधरी
C.) संजय वर्मा
D.) मीनाक्षी गुप्ता

Ans:- (B) दलजीत सिंह चौधरी

व्याख्या: दलजीत सिंह चौधरी ने सशस्त्र सीमा बल के महानिदेशक के रूप में पदभार ग्रहण किया है। सशस्त्र सीमा बल एक अर्धसैनिक बल है, जो नेपाल और भूटान के साथ सटी सीमाओं की रक्षा करता है।

Q.9 राम मंदिर अयोध्या के निर्माण के मुख्य वास्तुकार का क्या नाम है?

A.) राम सुतार
B.) अरुण योगिराज
C.) चंद्रकांत सोमपुरा
D.) जगन मोहन

Ans:- (C) चंद्रकांत सोमपुरा
व्याख्या: चंद्रकांत सोमपुरा राम मंदिर अयोध्या के निर्माण के मुख्य वास्तुकार है। चंद्रकांत सोमपुरा, अहमदाबाद स्थित मंदिर वास्तुकारों के एक प्रतिष्ठित वंश से हैं।

Q.10 हाल ही में चंद्रमा पर किस देश के मून मिशन ‘स्नाइपर’ ने सफल लैंडिंग की हैं?

A.) भारत
B.) जापान
C.) चीन
D.) उत्तर कोरिया

Ans:- (B) जापान

व्याख्या: जापान देश ने चंद्रमा पर अपने मून मिशन ‘स्नाइपर’ के द्वारा सफल लैंडिंग की हैं। जापानी स्पेस एजेंसी JAXA के प्रेसिडेंट हिरोशी यामाकावा ने मिशन की सफल लैंडिंग की पुष्टि की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *