Current Affairs Quiz in Hindi 26 January 2024

Current Affairs Quiz in Hindi 26 January 2024

पोस्ट में Current Affairs Quiz in Hindi 26 January 2024 अपडेट किया गया है। जिससे आप अपने एग्जाम की तैयारी के लिए daily Current Affairs Quiz से जानकारी ले सकते है। टुडे करंट अफेयर्स क्विज के माध्यम से भारत देश विदेश में हो रही घटनाओ और गतिविधियों से सम्बंधित प्रश्न उपलब्ध किये है जो हमारे सामान्य ज्ञान को बढ़ाते है। सभी परीक्षाओ में करंट अफेयर्स से सम्बंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते है इसलिए यह Current Affairs Quiz With Answers परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए काफी सहायक होंगे।

Current Affairs Quiz in Hindi 26 January 2024

निम्नलिखित आज के महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स क्विज प्रश्न उत्तर की जानकारी निचे दी गयी है:-

Q.1 हाल ही में देश के किस सैन्य संगठन द्वारा ऑपरेशन ‘सर्द हवा’ चलाया जा रहा है?

A.) भारतीय वायु सेवा
B.) भारतीय थल सेना
C.) सीमा सुरक्षा बल (BSF)
D.) उपर्युक्त सभी

Ans:- (C) सीमा सुरक्षा बल (BSF)

व्याख्या: सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने अपना ऑपरेशन ‘सर्द हवा’ लॉन्च किया है। यह 27 जनवरी तक लागू रहेगा। बीएसएफ ने ऑपरेशन सर्द हवा इसलिए चलाया है, क्योंकि घने कोहरे और कम तापमान के मध्य सीमा के इलाकों में घुसपैठ के अवसर काफी रहते हैं।

Q.2 हाल ही में आईसीसी मेन्स T20I क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2023 अवॉर्ड से किस खिलाड़ी को सम्मानित किया गया?

A.) डेविड वार्नर
B.) शुभमन गिल
C.) सूर्यकुमार यादव
D.) ग्लेन मैक्सवेल

Ans:- (C) सूर्यकुमार यादव

व्याख्या: भारत के धाकड़ बैटर सूर्यकुमार यादव ने सर्वश्रेष्ठ पुरुष टी20 क्रिकेटर का अवॉर्ड जीता है। उन्होंने लगातार दूसरी बार यह अवॉर्ड हासिल किया है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान और तेज गेंदबाज पैट कमिंस क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुने गए हैं।

Q.3 हाल ही मे दूसरे भारतीय कौन बने है एशियाई मैराथन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले?

A.) मान सिंह
B.) धीरज सिन्हा
C.) गोपी थोनाकल
D.) जसप्रीत

Ans:- (A) मान सिंह

व्याख्या: मान सिंह एशियाई मैराथन चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय बने हांगकांग, 21 जनवरी (भाषा) मान सिंह रविवार को यहां एशियाई मैराथन चैम्पियनशिप में अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से दूसरे भारतीय एथलीट बने है स्वर्ण पदक जीतने वाले।

Q.4 बीसीसीआई अवार्ड 2024 में ‘पॉली उमरगर’ अवॉर्ड किसने जीता है सत्र 2022-23 के लिए?

A.) शुभमन गिल
B.) मोहम्मद शमी
C.) जसप्रीत बुमराह
D.) रवीचंद्रन अश्विन

Ans:- (A) शुभमन गिल

व्याख्या: युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को 2022-23 के लिए वर्ष का सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर (पुरुष) नामित किया गया। मुंबई के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 2021-22 पॉली उमरीगर पुरस्कार जीता है।

Q.5 दूसरा राज्य खनन मंत्रियों का सम्मेलन कहाँ होने वाला है?

A.) जयपुर
B.) भोपाल
C.) हैदराबाद
D.) कोलकाता

Ans:- (B) भोपाल

व्याख्या: राज्‍य खनन मंत्रियों का दूसरा सम्मेलन मध्य प्रदेश के भोपाल में आयोजित होगा। केंद्रीय खनन, कोयला और संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी इसकी अध्यक्षता करेंगे।

यह भी पढ़े: 26 जनवरी 2024 करंट अफेयर्स हिंदी 

Q.6 भारत के किस राज्य ने “मुख्यमंत्री महिला उद्यमिता अभियान” शुरू किया है?

A.) बिहार
B.) असम
C.) तमिलनाडु
D.) राजस्थान

Ans:- (B) असम

व्याख्या: भारत के असम राज्य ने “मुख्यमंत्री महिला उद्यमिता अभियान” शुरू किया है। इस अभियान में उन महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी जो स्वतंत्र रूप से अपनी उद्यमशीलता यात्रा शुरू करने की इच्छा रखती है।

Q.7 हाल ही में चौथा डकार रैली खिताब जीतकर 61 वर्ष की आयु में इतिहास किसने रचा है?

A.) फर्नांडो अलोंसो
B.) सेबेस्टियन वेट्टल
C.) कार्लोस सैन्ज़
D.) लुईस हैमिल्टन

Ans:- (C) कार्लोस सैन्ज़

व्याख्या: कार्लोस सैन्ज़ ने 61 वर्ष की आयु में चौथा डकार रैली खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। सैंज की जीत डकार रैली की कार श्रेणी में ऑडी की पहली जीत है, जो एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। सैंज की उल्लेखनीय यात्रा में वोक्सवैगन, प्यूजो, मिनी और अब ऑडी के साथ जीत शामिल है, जो डकार के चुनौतीपूर्ण इलाकों में नेविगेट करने में बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन करती है।

Q.8 हाल ही में आयोजित 47वें अंतर्राष्ट्रीय कोलकाता पुस्तक मेले का थीम देश कौन सा है?

A.) स्पेन
B.) संयुक्त राज्य अमेरिका
C.) यूनाइटेड किंगडम
D.) ऑस्ट्रेलिया

Ans:- (C) यूनाइटेड किंगडम

व्याख्या: हाल ही में आयोजित 47वें अंतर्राष्ट्रीय कोलकाता पुस्तक मेले का थीम देश यूनाइटेड किंगडम है। ममता बनर्जी ने 47वें अंतरराष्ट्रीय कोलकाता पुस्तक मेले का उद्घाटन किया यह मेला 31 जनवरी तक चलेगा।

Q.9 राज्य का पहला कस्टम हायरिंग सेंटर कहाँ स्थापित किया गया है केन्द्र सरकार की न्यूट्री स्मार्ट विलेज परियोजना के तहत?

A.) जगत गाँव, जयपुर
B.) मदार गाँव, उदयपुर
C.) बोरुंदा गाँव, जोधपुर
D.) पिलानी गाँव, झुंझुनूँ

Ans:- (B) मदार गाँव, उदयपुर

व्याख्या: राज्य का पहला कस्टम हायरिंग सेंटर मदार गाँव, उदयपुर में स्थापित किया गया है केन्द्र सरकार की न्यूट्री स्मार्ट विलेज परियोजना के तहत। न्यूट्री स्मार्ट विलेज परियोजना की शुरुआत प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 10 नवंबर 2021 को की गई थी। इसके तहत 75 गावों का चयन किया गया था।

Q.10 हाल ही में राजस्थान सरकार के किस स्टार्टअप को टॉप परफॉर्मर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है नेशनल स्टार्टअप दिवस पर?

A.) मिशन यू स्टार्ट, राजस्थान
B.) मिशन आइस्टार्ट, राजस्थान
C.) मिशन ए स्टार्ट, राजस्थान
D.) मिशन एस स्टार्ट, राजस्थान

Ans:- (B) मिशन आइस्टार्ट, राजस्थान

व्याख्या: हाल ही में राजस्थान सरकार के मिशन आइस्टार्ट, राजस्थान को टॉप परफॉर्मर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है नेशनल स्टार्टअप दिवस पर।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *