Current Affairs Quiz in Hindi 27 January 2024

Current Affairs Quiz in Hindi 27 January 2024

पोस्ट में Current Affairs Quiz in Hindi 27 January 2024 अपडेट किया गया है। जिससे आप अपने एग्जाम की तैयारी के लिए daily Current Affairs Quiz से जानकारी ले सकते है। टुडे करंट अफेयर्स क्विज के माध्यम से भारत देश विदेश में हो रही घटनाओ और गतिविधियों से सम्बंधित प्रश्न उपलब्ध किये है जो हमारे सामान्य ज्ञान को बढ़ाते है। सभी परीक्षाओ में करंट अफेयर्स से सम्बंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते है इसलिए यह Current Affairs Quiz With Answers परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए काफी सहायक होंगे।

Current Affairs Quiz in Hindi 27 January 2024

निम्नलिखित आज के महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स क्विज प्रश्न उत्तर की जानकारी निचे दी गयी है:-

Q.1 2024 में कौन-सा गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा?

A.) 73 वॉ
B.) 74वॉ
C.) 75वॉ
D.) 76वॉ

Ans:- (C) 75वॉ

व्याख्या: इस साल भारत के गणतंत्र दिवस की 74वीं वर्षगांठ है और 75वां देश का गणतंत्र होगा। पहली बार 26 जनवरी 1950 को देश का संविधान लागू होने पर गणतंत्र दिवस मनाया गया था।

Q.2 राष्ट्रीय मतदाता दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है?

A.) 23 जनवरी
B.) 24 जनवरी
C.) 25 जनवरी
D.) 26 जनवरी

Ans:- (C) 25 जनवरी
व्याख्या: 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस प्रतिवर्ष मनाया जाता है। इसका उद्देश्य मतदाताओं को जागरूक करना है की मतदान की कितनी महत्त्व है।

Q.3 हाल ही में ‘वैश्विक शेयर बाजार’ में किस देश ने चौथा स्थान हासिल किया है?

A.) भारत
B.) आयरलैंड
C.) बांग्लादेश
D.) ओमान

Ans:- (A) भारत

व्याख्या: हाल ही में ‘वैश्विक शेयर बाजार’ में भारत देश ने चौथा स्थान हासिल किया है। भारत हांगकांग (Hong Kong) के शेयर बाजार को पीछे छोड़ दुनिया का चौथा सबसे बड़ा स्टॉक मार्केट बन गया है। पहली बार भारतीय शेयर बाजार ने यह मुकाम हासिल किया है।

Q.4 इस वर्ष गणतंत्र दिवस पर, केंद्र सरकार कितने लोगों को ‘जीवन रक्षा पदकों से सम्मानित करेगी?

A.) 61
B.) 21
C.) 31
D.) 51

Ans:- (C) 31

व्याख्या: इस वर्ष गणतंत्र दिवस पर, केंद्र सरकार 31 लोगों को ‘जीवन रक्षा पदकों से सम्मानित करेगी। 75वें गणतंत्र दिवस पर सरकार पुलिस, फायर सर्विस, होम गार्ड और सिविल डिफेंस और सुधार सेवा के कुल 1132 कर्मियों को वीरता और सेवा पदक से सम्‍मानित करेगी. विशिष्ट सेवा के लिए 102 राष्ट्रपति पदक में से 94 पुलिस सेवा, 4 अग्निशमन सेवा और 4 नागरिक सुरक्षा एवं होम गार्ड सेवा को प्रदान किए गए हैं।

Q.5 कौन सा अंतरिक्ष यान चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतरा, जिससे जापान चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला पांचवां देश बन गया?

A.) अपोलो 11
B.) चांग’ए-4
C.) स्लिम
D.) हबल

Ans:- (C) स्लिम

व्याख्या: स्लिम या स्मार्ट लैंडर अंतरिक्ष यान चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतरा, जिससे जापान चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला पांचवां देश बन गया। एसएलआईएम मिशन को मून स्नाइपर कहा जाता है क्योंकि इसने अपने लक्ष्य के 100 मीटर के भीतर उतरने का प्रयास किया था।

यह भी पढ़े: 27 जनवरी 2024 करंट अफेयर्स हिंदी 

Q.6 हाल ही में दिल्ली में गाँव चलो अभियान किसने लॉन्च किया?

A.) नरेंद्र मोदी
B.) अमित शाह
C.) जेपी नड्डा
D.) अरविंद केजरीवाल

Ans:- (C) जेपी नड्डा
व्याख्या: हाल ही में जेपी नड्डा ने दिल्ली में गाँव चलो अभियान लॉन्च किया है। इसका उद्देश्य देश के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों से संपर्क साधने से है। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक मोदी सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाया जा सके। 988 संगठन जिलों और 16,188 मंडलों में ‘गांव चलो अभियान’ के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करेगी।

Q.7 निम्नलिखित में से कौन सा खिलाड़ी पुरुष एकल इंडिया ओपन 2024 का विजेता है?

A.) शि यू क्यूई
B.) कांग मिन ह्युक
C.) सेओ सेउंग जे
D.) डेचापोल पुवारानुक्रोह

Ans:- (A) शि यू क्यूई
व्याख्या: शि यू क्यूई पुरुष एकल इंडिया ओपन 2024 का विजेता है। उन्होंने रविवार, 21 जनवरी को इंडिया ओपन 2024 में पुरुष एकल खिताब जीतने के लिए हांगकांग के ली चेउक यियू को हरा दिया।

Q.8 ‘माई स्कूल- माई प्राइड’ अभियान किस राज्य ने शुरू किया?

A.) उत्तराखंड
B.) हिमाचल प्रदेश
C.) सिक्किम
D.) नगालैंड

Ans:- (B) हिमाचल प्रदेश

व्याख्या: हाल ही में हिमाचल प्रदेश ने ‘माई स्कूल- माई प्राइड’ अभियान शुरू किया है। इसका उद्देश्य सरकारी स्कूलों में शिक्षा में बदलाव लाने से है। अभियान राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के अनुरूप है, यह विकास और सम्पूर्ण छात्र वृद्धि पर केंद्रित है।

Q.9 विंग्स इंडिया अवार्ड्स 2024 में किन दो हवाई अड्डों को ‘वर्ष का सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डा’ का पुरस्कार दिया गया?

A.) मुंबई और चेन्नई
B.) बेंगलुरु और कोलकाता
C.) बेंगलुरु और दिल्ली
D.) हैदराबाद और अहमदाबाद

Ans:- (C) बेंगलुरु और दिल्ली
व्याख्या: विंग्स इंडिया अवार्ड्स 2024 में बेंगलुरु और दिल्ली दो हवाई अड्डों को ‘वर्ष का सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डा’ का पुरस्कार दिया गया है। इस में बेंगलुरु का केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा और दिल्ली का इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा शामिल है।

Q.10 2024 गणतंत्र दिवस परेड का विषय क्या है?

A.) आत्मनिर्भर भारत
B.) महिला सशक्तिकरण
C.) भारत – लोकतंत्र की जननी और विकसित भारत
D.) प्रौद्योगिकी और नवाचार

Ans:- (C) भारत – लोकतंत्र की जननी और विकसित भारत

व्याख्या: 2024 गणतंत्र दिवस परेड का विषय भारत – लोकतंत्र की जननी और विकसित भारत है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *