Current Affairs Quiz in Hindi 28 January 2024

Current Affairs Quiz in Hindi 28 January 2024

पोस्ट में Current Affairs Quiz in Hindi 28 January 2024 अपडेट किया गया है। जिससे आप अपने एग्जाम की तैयारी के लिए daily Current Affairs Quiz से जानकारी ले सकते है। टुडे करंट अफेयर्स क्विज के माध्यम से भारत देश विदेश में हो रही घटनाओ और गतिविधियों से सम्बंधित प्रश्न उपलब्ध किये है जो हमारे सामान्य ज्ञान को बढ़ाते है। सभी परीक्षाओ में करंट अफेयर्स से सम्बंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते है इसलिए यह Current Affairs Quiz With Answers परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए काफी सहायक होंगे।

Current Affairs Quiz in Hindi 28 January 2024

निम्नलिखित आज के महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स क्विज प्रश्न उत्तर की जानकारी निचे दी गयी है:-

Q.1 किसने कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय की नई बिल्डिंग ‘कौशल भवन’ का उद्घाटन किया?

A.) एस जयशंकर
B.) अमित शाह
C.) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
D.) राजनाथ सिंह

Ans:- (C) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
व्याख्या: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय की नई बिल्डिंग ‘कौशल भवन’ का उद्घाटन किया। कौशल के माध्यम से देश के युवाओं को सशक्त बनाने के लिए भारत के अटूट समर्पण का प्रतीक है। कौशल भवन, कौशल भारत मिशन के तहत युवाओं को सशक्त बनाने के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण की अभिव्यक्ति है।

Q.2 हाल ही में दुनिया की दूसरी कंपनी जिसने 3 ट्रिलियन का बाज़ार पूंजीकरण पार किया है कंपनी का क्या नाम है?

A.) टेस्ला
B.) टीसीएस
C.) माइक्रोसॉफ्ट
D.) JIO

Ans:- (C) माइक्रोसॉफ्ट

व्याख्या: हाल ही में दुनिया की दूसरी कंपनी जिसने 3 ट्रिलियन का बाज़ार पूंजीकरण पार किया है माइक्रोसॉफ्ट है। AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बदौलत आईटी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) ने नया रिकॉर्ड बनाया है।

Q.3 हाल ही में किस भारतीय दिग्गज मुक्केबाज ने मुक्केबाजी से संन्यास लेने की घोषणा की है?

A.) मैरी कॉम
B.) शशि चोपड़ा
C.) अंकुशिता बोरो
D.) लवलीना बोरगोहेन

Ans:- (A) मैरी कॉम
व्याख्या: हाल ही में किस भारतीय दिग्गज मुक्केबाज मैरी कॉम ने मुक्केबाजी से संन्यास लेने की घोषणा की है। छह बार की विश्व चैंपियन और 2012 ओलंपिक पदक विजेता मैंगटे चुंगनेइजैंग मैरी कॉम के नाम अन्य बहुत सारी उपलब्धियां है जिससे उन्होंने देश का नाम रोशन किया है।

Q.4 हाल ही में काजीरंगा नेशनल पार्क में किसे देखा गया है?

A.) सफेद हाथी
B.) दुर्लभ गोल्डन टाइगर
C.) रेयर ब्लैक पैंथर
D.) विशेष बाघ

Ans:- (B) दुर्लभ गोल्डन टाइगर
व्याख्या: हाल ही में काजीरंगा नेशनल पार्क में दुर्लभ गोल्डन टाइगर देखा गया है। असम के मुख्यमंत्री कार्यालय ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो साझा किया था जिसमें दुर्लभ गोल्डन टाइगर को घूमते हुए देखा गया है।

Q.5 हाल ही में जैसलमेर के रेगिस्तान में आयोजित महोत्सव 2024 का विषय क्या है?

A.) बेक टू द डेजर्ट
B.) हिस्टोरिकल, मॉडर्न एंड इमेजिनरी
C.) ब्यूटी ऑफ़ डेजर्ट
D.) बेक टू सैंड डंस

Ans:- (A) बेक टू द डेजर्ट
व्याख्या: हाल ही में जैसलमेर के रेगिस्तान में आयोजित महोत्सव 2024 का विषय बेक टू द डेजर्ट है। महोत्सव की शुरुआत लक्ष्मीनाथ मंदिर में शोभायात्रा के साथ होगी। इस महोत्सव में फूड एंड क्राफ्ट बाजार, काईट शो, हॉट एयर बैलून, जोर्निंग बॉल, क्वेड बाइकिंग, डाइन विथ जैसलमेर, सॉन्गस ऑफ द सैंड, आइकन्स ऑफ जैसलमेर, कालबेलिया डांस सहित कई कार्यक्रम होंगे। यह तीन दिवसीय महोत्सव है।

यह भी पढ़े: 28 जनवरी 2024 करंट अफेयर्स हिंदी 

Q.6 मान सिंह ने ‘एशियाई मैराथन चैम्पियनशिप’ जीती, एशियाई मैराथन चैम्पियनशिप 2024 कहाँ आयोजित हुई ?

A.) मुंबई
B.) बीजिंग
C.) हांगकांग
D.) टोक्यो

Ans:- (C) हांगकांग

व्याख्या: मान सिंह ने ‘एशियाई मैराथन चैम्पियनशिप’ जीती, एशियाई मैराथन चैम्पियनशिप 2024 हांगकांग में आयोजित हुई। भारत के मान सिंह ने दो घंटे 14 मिनट और 19 सेकंड के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय के साथ स्वर्ण पदक जीता।

Q.7 हाल ही में किस स्थान पर 40वें कोस्ट गार्ड कमांडरों का सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है?

A.) गोवा
B.) हुबली
C.) मुंबई
D.) नई दिल्ली

Ans:- (D) नई दिल्ली
व्याख्या: हाल ही में नई दिल्ली में 40वें कोस्ट गार्ड कमांडरों का सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के द्वारा इसका उद्घाटन किया गया।

Q.8 हाल ही में भारत के पहले दूरसंचार उत्कृष्टता केंद्र को शुरू करने की घोषणा किस राज्य सरकार ने की है?

A.) राजस्थान
B.) उत्तर प्रदेश
C.) हिमाचल प्रदेश
D.) अरुणाचल प्रदेश

Ans:- (B) उत्तर प्रदेश
व्याख्या: हाल ही में भारत के पहले दूरसंचार उत्कृष्टता केंद्र को शुरू करने की घोषणा उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने की है। इस में 5G-AI अनुसंधान और 6G लॉन्च पर 30 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे। यूपी सरकार ने आईआईटी रूड़की में भारत का पहला दूरसंचार उत्कृष्टता केंद्र बनाने की घोषणा की है।

Q.9 भारत-किर्गिस्तान का 11वां संयुक्त विशेष बल अभ्यास खंजर’ कहाँ शुरू हुआ है?

A.) उत्तराखंड
B.) कर्नाटक
C.) हिमाचल प्रदेश
D.) तमिलनाडु

Ans:- (C)हिमाचल प्रदेश
व्याख्या: भारत-किर्गिस्तान का 11वां संयुक्त विशेष बल अभ्यास खंजर’ हिमाचल प्रदेश के बकलोह में शुरू हुआ है। यह अभ्यास 22 जनवरी से 3 फरवरी 2024 तक चलेगा।

Q.10 किस क्रिकेटर ने 2023 में ICC वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरस्कार जीता?

A.) हार्दिक पंड्या
B.) विराट कोहली
C.) रोहित शर्मा
D.) सूर्यकुमार यादव

Ans:- (B) विराट कोहली
व्याख्या: विराट कोहली ने 2023 में ICC वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरस्कार जीता है। आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 में टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनने वाले विराट के लिए यह साल शानदार रहा। उन्होंने भारत को वनडे विश्व कप के फाइनल में पहुंचाने में अहम योगदान दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *