Current Affairs Quiz in Hindi 29 January 2024

Current Affairs Quiz in Hindi 29 January 2024

पोस्ट में Current Affairs Quiz in Hindi 29 January 2024 अपडेट किया गया है। जिससे आप अपने एग्जाम की तैयारी के लिए daily Current Affairs Quiz से जानकारी ले सकते है। टुडे करंट अफेयर्स क्विज के माध्यम से भारत देश विदेश में हो रही घटनाओ और गतिविधियों से सम्बंधित प्रश्न उपलब्ध किये है जो हमारे सामान्य ज्ञान को बढ़ाते है। सभी परीक्षाओ में करंट अफेयर्स से सम्बंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते है इसलिए यह Current Affairs Quiz With Answers परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए काफी सहायक होंगे।

Current Affairs Quiz in Hindi 29 January 2024

निम्नलिखित आज के महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स क्विज प्रश्न उत्तर की जानकारी निचे दी गयी है:-

Q.1 हाल ही में संयुक्त विशेष बल अभ्यास “साइक्लोन” भारत किस देश के साथ आयोजित करेगा?

A.) सऊदी अरब
B.) मिस्र
C.) जॉर्डन
D.) संयुक्त अरब अमीरात

Ans:- (B) मिस्र

व्याख्या: हाल ही में संयुक्त विशेष बल अभ्यास “साइक्लोन” भारत मिस्र देश के साथ आयोजित करेगा। यह सैन्याभ्यास दोनों देशों की सेनाओं के बीच अब तक का पहला संयुक्त अभ्यास है। इसका लक्ष्य है दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को बढ़ावा देना है।

Q.2 हाल ही में ‘मोनपा हैंडमेड कागज़’ को GI Tag मिला है वह किस राज्य से संबंधित है?

A.) गुजरात
B.) अरुणाचल प्रदेश
C.) बिहार
D.) केरल

Ans:- (B) अरुणाचल प्रदेश
व्याख्या: हाल ही में अरुणाचल प्रदेश राज्य के ‘मोनपा हैंडमेड कागज़’ को GI Tag मिला है। मोनपा हस्तनिर्मित कागज निर्माण कला की शुरूआत 1000 वर्ष पूर्व हुई थी और धीरे-धीरे यह कला अरुणाचल प्रदेश के तवांग में स्थानीय रीति-रिवाजों और संस्कृति का अभिन्न हिस्सा बन गई। मोनपा हस्तनिर्मित कागज, ‘शुगु शेंग’ (Shugu Sheng) नामक स्थानीय पेड़ की छाल से बनाया जाएगा, जो औषधीय गुणों से युक्त है।

Q.3 हाल ही में जनसंख्या में लगातार दूसरे वर्ष कमी किस देश में आयी है?

A.) भारत
B.) चीन
C.) अमेरिका
D.) पाकिस्तान

Ans:- (B) चीन

व्याख्या: हाल ही में जनसंख्या में लगातार दूसरे वर्ष कमी चीन देश में आयी है। मृत्यु दर बढ़ने और जन्म दर कम होने के कारण 2023 में जनसंख्या 20 लाख कम हो गई। चीन में आबादी लगातार दूसरे साल कम हुई है और इस बात ने देश के नीति निर्माताओं को चिंता में डाल दिया है। सांख्यिकी ब्यूरो ने बताया कि देश की कुल जनसंख्या 1.4 अरब है।

Q.4 संस्थागत श्रेणी में किस संस्था को सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार- 2024 प्राप्त हुआ?

A.) 60 पैराशूट फील्ड हॉस्पिटल, उत्तर प्रदेश
B.) IIM, लखनऊ
C.) एम्स, दिल्ली
D.) 40 पैराशूट फील्ड हॉस्पिटल, उत्तर प्रदेश

Ans:- (A) 60 पैराशूट फील्ड हॉस्पिटल, उत्तर प्रदेश
व्याख्या: संस्थागत श्रेणी में 60 पैराशूट फील्ड हॉस्पिटल, उत्तर प्रदेश संस्था को सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार- 2024 प्राप्त हुआ है। आपदा प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य के लिए वर्ष 2024 में यह पुरस्कार दिया गया।

Q.5 हाल ही में VAIBHAV फेलोशिप का पहला बैच किसने लॉन्च किया है?

A.) डॉ. जितेंद्र सिंह
B.) मनसुख मंडाविया
C.) अनुराग ठाकुर
D.) नरेंद्र मोदी

Ans:- (A) डॉ. जितेंद्र सिंह
व्याख्या: हाल ही में केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने विश्व के 22 भारतीय मूल के वैज्ञानिकों को दी गई VAIBHAV फेलोशिप का पहला बैच किसने लॉन्च किया है। इसका उद्देश्य विदेश में स्थित भारतीय मूल के वैज्ञानिकों के साथ अल्पकालिक सहयोग को बढ़ावा देना है।

यह भी पढ़े: 29 जनवरी 2024 करंट अफेयर्स हिंदी 

Q.6 हाल ही में किन व्यक्तियों को ‘उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा?

A.) रीता आहूजा और नवनीत कुमार सिंह
B.) कामिनी अवस्थी और राजाराम मौर्य
C.) डॉ. टीना खन्ना और राकेश शर्मा
D.) डॉ. रितु करिधल श्रीवास्तव और नवीन तिवारी

Ans:- (D) डॉ. रितु करिधल श्रीवास्तव और नवीन तिवारी
व्याख्या: हाल ही में डॉ. रितु करिधल श्रीवास्तव और नवीन तिवारी को योगी सरकार द्वारा ‘उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा। डॉ. ऋतु ने भारत के मंगल मिशन के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कानपुर के नवीन ने दुनिया में सबसे बड़ा स्वतंत्र मोबाइल एडटेक प्लेटफॉर्म स्थापित किया है।

Q.7 हाल ही में कौनसा पहला भारतीय बैंक RXIL के ITFS प्लेटफॉर्म पर निर्यात वित्त लेनदेन करने लगा है?

A.) यस बैंक
B.) ICICI बैंक
C.) ऐक्सिस बैंक
D.) कोटक महिंद्रा बैंक

Ans:- (A) यस बैंक
व्याख्या: हाल ही में यस बैंक पहला भारतीय बैंक RXIL के ITFS प्लेटफॉर्म पर निर्यात वित्त लेनदेन करने वाला बैंक बन गया है।

Q.8 कौन सा वैश्विक वित्तीय संस्थान भारत के सबसे बड़े नवीकरणीय ऊर्जा इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट मे एंकर निवेशक बना है

A.) AIIB
B.) IMF
C.) WTO
D.) ADB

Ans:- (A) AIIB

व्याख्या: हाल ही में एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (AIIB) वैश्विक वित्तीय संस्थान भारत के सबसे बड़े नवीकरणीय ऊर्जा इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट मे एंकर निवेशक बना है। AIIB ने 4.86 बिलियन रुपये (लगभग 58.4 मिलियन अमेरिकी डॉलर) का निवेश किया है।

Q.9 2023 के लिए ICC पुरुष वनडे टीम ऑफ द ईयर में कितने भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं?

A.) 3
B.) 4
C.) 5
D.) 6

Ans:- (D) 6

व्याख्या: 2023 के लिए ICC पुरुष वनडे टीम ऑफ द ईयर में 6 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं। इस में विराट कोहली, शुभमन गिल, तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी और स्पिनर कुलदीप यादव शामिल है।

Q.10 हाल ही में किसे BCCI द्वारा वर्ष के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर के खिताब से सम्मानित किया जाएगा?

A.) रोहित शर्मा
B.) एम. एस. धोनी
C.) शुबमन गिल
D.) विराट कोहली

Ans:- (C) शुबमन गिल

व्याख्या: हाल ही में शुबमन गिल को BCCI द्वारा वर्ष के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर के पॉली उमरीगर अवॉर्ड’ 2022-23 खिताब से सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *